भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह
चित्तौड़गढ़। राजस्थान
दिनांक 28 जनवरी 2024 को गायत्री शक्तिपीठ बरघाट में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार दशोरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों का विकास हो रहा है। उन्होंने इसके लिए गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया। पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. योगेश व्यास ने संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री सत्यनारायण हेडा ने इस वर्ष आयोजित होने जा रही परीक्षा की जानकारी देते हुए सभी से अपना अधिक से अधिक योगदान देने का आग्रह किया।
समारोह के प्रारंभ में गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंध द्रस्टी श्री रमेश चंद्र पुरोहित और सहायक प्रबंध द्रस्टी श्री बद्री लाल माली ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश जोशी ने किया।
प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री नारायण सिंह राव ने अपनी पत्नी की स्मृति में जिले में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 500-500 रूपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।
