युगशक्ति गायत्री के विस्तार के विशिष्ट प्रयास
251 घरों में यज्ञ से किया एक वर्षीय प्रयाज का शानदार शुभारंभ
कुसमुंडा, कोरबा। छत्तीसगढ़
गायत्री प्रज्ञापीठ कुसमुंडा, कोरबा 2 से 5 जनवरी 2025 की तिथियों में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ प्रज्ञापीठ की स्थापना का रजत जयंती समारोह मना रहा है। स्थानीय कार्यकर्त्ता इस रजत जयंती समारोह और परम वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष-2026 को युगशक्ति गायत्री के प्रचार-विस्तार का विशिष्ट अनुष्ठान मान रहे हैं और तद्नुरूप एक वर्षीय कार्ययोजना बनाकर प्रयाज कार्यों में जुट गए हैं।
एक वर्षीय प्रयाज का शुभारंभ 7 जनवरी को 251 घरों में एक साथ एक समय पर गायत्री यज्ञ-उपासना अभियान के साथ हुआ। इससे पूर्व 24 घण्टे का अखण्ड जप रखा गया और दिनांक 6 जनवरी 2024 को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। 7 जनवरी को गुरूदेव-माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में 251 घरों में उमंग, उत्साह, ऊर्जा एवं अभूतपूर्व अनुभवों के साथ एक कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुए। इन यज्ञों को संपन्न कराने के लिए खरसिया, शक्ति, चांपा एवं रतनपुर से कार्यकर्त्ता भाई-बहिनों का सहयोग प्राप्त हुआ।
प्रत्येक घर में पूजन सामग्री के साथ-साथ देव स्थापना चित्र, गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका, गायत्री चालीसा, अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना पत्रिका, व्यसनमुक्ति पॉकेट बुक का सेट प्रदान किया गया था। सायंकाल दीपयज्ञ में कटघोरा विधायक माननीय श्री प्रेमचंद पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री दानेश्वर शर्मा, कमलेश मिश्रा, रायगढ़ से बी.एल. डनसेना, शक्ति से समयलाल बरेठ,
चांपा से राठौर जी, ताम्रकर जी, नवागढ से बालक राम जी, राजकुमार जी के साथ अनेक भाई-बहिनों का सहयोग मिला।
Recent Post
दिनभर चले कार्यक्रम से हजारों राहगीरों को दिया संदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश
से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक अदनी-सी तम्बाकू की गुलामी लाभों की जानकारी दी और उन्हें एक संकल्प से छूट सकती है।’ नशे से मुक्त होने के लिए प्रेरित इस संदेश के साथ...
देसंविवि के नवीन शैक्षणिक सत्र का श्रीगणेश
ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 22 जुलाई।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुज का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मु...
Yug Parivartan Ka Aadhar युग परिवर्तन का आधार भावनात्मक नव निर्माण (अंतिम भाग)
जाति या लिंग के कारण किसी को ऊँचा या किसी को नीचा न ठहरा सकेंगे, छूत- अछूत का प्रश्न न रहेगा। गोरी चमड़ी वाले लोगों से श्रेष्ठ होने का दावा न करेंगे और ब्राह्मण हरिजन स...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग १)
आदत पड़ जाने पर तो अप्रिय और अवांछनीय स्थिति भी सहज और सरल ही प्रतीत नहीं होती, प्रिय भी लगने लगती है। बलिष्ठ और बीमार का मध्यवर्ती अन्तर देखने पर यह प्रतीत होते देर नहीं लगती कि उपयुक्त एवं अनुपयुक...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग २)
यदि वर्तमान परिस्थिति अनुपयुक्त लगती हो और उसे सुधारने बदलने का सचमुच ही मन हो तो सड़ी नाली की तली तक साफ करनी चाहिए। सड़ी कीचड़ भरी रहने पर दुर्गन्ध और विषकीटकों से निपटने के छुट पुट उपायों से कोई स्...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ३)
युग परिवर्तन या व्यक्ति परिवर्तन के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण और समाजगत प्रवाह प्रचलन को बदलने की बात कही जाती है। उसे समन्वित रूप से एक शब्द में कहा जाय तो प्रवृत्तियों का परिवर्तन भी कह सकते हैं। ल...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ४)
भटकाव से भ्रमित और कुत्साओं से ग्रसित व्यक्ति ऐससी ललक लिप्साओं में संलग्न रहता है जिन्हें दूरदर्शिता की कसौटी पर कसने से व्यर्थ निरर्थक एवं अनर्थ की ही संज्ञा दी जा सकती है। पेट प्रजनन इतना कठिन न...
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ५)
स्पष्ट है कि आजीविका का एक महत्वपूर्ण जनुपात अंशदान के रूप सृजन कृत्यों के लिए नियोजित करने की आवश्यकता पड़ेगी। इतना ही नहीं श्रम, समय भी इसके साथ ही देना पड़ेगा। अस्तु न केवल आजीविका का एक अंश वरन स...
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (अंतिम भाग)
इस तथ्य से सभी अवगत है कि खर्चीली शादियाँ हमें दरिद्र और बेईमान बनाती हैं। धूमधाम, देन दहेज की शादियों का वर्तमान प्रचलन देखने में हर्षोत्सव की साज सज्जा जैसा भले ही प्रतीत होता हो किन्तु वस्तुतः उ...
युग निर्माण योजना
युग निर्माण योजना की सबसे बड़ी संपत्ति उस परिवार के परिजनों की निष्ठा है, जिसे कूटनीति एवं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के आधार पर नहीं, धर्म और अध्यात्म की निष्ठा के आधार पर बोया, उगाया और बढ़ाया गया...