मुम्बई अश्वमेध महायज्ञ में दीप महायज्ञ न जगाया जग का अंधियारा मिटाने का संकल्प

‘‘यह दीप महायज्ञ परम पूज्य गुरूदेव के सतयुगी संकल्पों को पूरा करने के लिए अंत:करण में उमड़ते संकल्प और उत्साह का प्रतीक है। यह भारतीय संस्कृति की उस सनातन गरिमा की, इस देवभूमि की सामर्थ्य की याद दिला रहा है। भारत की मिट्टी इतनी अद्भुत है जिसमें परम पूज्य गुरूदेव, स्वामी विवेकानन्द, शंकराचार्य, बुद्ध जैसे महापुरूष जन्म लेते हैं और पतन के प्रवाह को प्रगति और समृद्धि की ओर मोड़ देते हैं। यह दीपयज्ञ यह विश्वास दिलाने आया है कि हर व्यक्ति में एक देवता विद्यमान है। भीतर के साहस और संकल्प को जगाकर संगठित प्रयास किए जाएँ तो घोर अंधकार को भी चुनौती दी जा सकती है।’’मुम्बई अश्वमेध महायज्ञ में दिनांक 24 फरवरी की सायंकाल आयोजित दीपयज्ञ को संबोधित करते हुए आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने सूक्ष्म जगत में घनीभूत परम पूज्य गुरूदेव एवं परम वंदनीया माताजी की इच्छा-आकांक्षाओं को इन शब्दों के साथ प्रस्तुत कियो। इस अवसर पर पूरा परिसर लाखों दीपकों के दिव्य प्रकाश से जगमगा रहा था। ज्ञानमंच के समक्ष मशाल, स्वस्तिक, ॐ व विविध आध्यात्मिक शब्दावलियों, कलाकृतियों में जगमगाते, रंगोली की शोभा बढ़ाते ये दीपक अंत:करण में अलौकिक दिव्यता का संचार कर रहे थे। पूरे परिसर में ऊँचे टेबलों पर दीप सजाए गए थे। हजारों लोगों के सहयोग से दीप प्रज्वलित हुए तो दीपावली जैसे दिव्य वातावरण की अनुभूतियाँ हुई।
यह जीवन में कभी न भूल पाने वाला दृश्य था। महायज्ञ में भागीदार एवं इसे सोशल मीडिया के माध्यम से इस दिव्य दृश्य को लाखों लोगों ने देखा जो गुरूसत्ता के स्नेहानुदान एवं
संकल्पों की सतत याद दिलाता रहेगा। दीप महायज्ञ में शान्तिकुञ्ज के युग पुरोहितों के लौकिक मंत्रोच्चार, युगऋषि द्वारा दी गई प्रेरणाएँ एवं युग गायकों के ओजस्वी गीतों ने प्रखर प्राण प्रवाह उत्पन्न किया। श्रोताओं में अपने-अपने क्षेत्रों में संगठित होकर नशा, कुरीतियों, अंधविश्वासों, मूढ़मान्यताओं की चुनौतियों का सामना करने के संकल्प जगाये।
Recent Post

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों न...

पचपेड़वा में प. पू. गु. का आध्यात्मिक जन्म दिवस/बसंत पंचमी पर्व मनाया गया
आज *बसंत पंचमी* (गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्म दिवस) के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में यज्ञ हवन के साथ सरस्वती पूजन उल्लास पूर्ण/बासंती वातावरण में संपन्न हुआ. श...

प्रयागराज महाकुम्भ में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है गायत्री परिवार का शिविर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ में गायत्री परिवार द्वारा शिविर 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2025 तक रहेगा। महाकुम्भ क्...

वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादे क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में भरवारी नगर पालिका के सिंधिया में गुरुवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल संस्कारशाला सिंघिया द्वारा सामूहिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का ...

कौशाम्बी जनपद में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
● 28 नवंबर को सायंकालीन 2400 दीपों से दीपयज्ञ का हुआ आयोजन
● सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ के साथ कराए विभिन्न संस्कार, महिलाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से प...

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जोर शोर से चल रही हैं तैयारियां
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारिया...

कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...

चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...

भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...

प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...