भारतीय भाषाओं की जननी संस्कृत का वैज्ञानिक पक्ष और तकनीकी शब्दावली

6 एवं 7 मार्च की तिथियों में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (उच्चतर शिक्षा विभाग) एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में ‘भारतीय भाषाओं की जननी संस्कृत का वैज्ञानिक पक्ष और तकनीकी शब्दावली’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार सम्पन्न हुआ। इसके उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह जी, देसंविवि के प्रति कुलपति माननीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी, सीएसटीटी के अध्यक्ष प्रो. गिरीश नाथ झा एवं असिस्टेट डायरेक्टर श्री जे.एस. रावत थे।
संस्कृत मानवीय प्रकृति की निकटतम भाषा है। - माननीय राज्यपाल
माननीय राज्यपाल जी ने संस्कृत को मानवीय प्रकृति की निकटतम भाषा बताते हुए कहा कि जो सं (श्वास) से कृत है, वह संस्कृत है। संस्कृत का उच्चारण आनन्द की अनूभूति कराता है, इसका स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि गायत्री महामंत्र का उच्चारण मन को आनंदित करता है।
माननीय राज्यपाल जी ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में जो संस्कृत, संस्कार व आधुनिक तकनीकी का संगम है। इस सेमीनार में जो अमृतसा विचार निकलेगा, वह पूरी दुनिया में जायेगा, ऐसा विश्वास है। उन्होंने प्रत्येक युवा से राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान भी किया।
संस्कृत हमें अतीत, वर्तमान और भविष्य से जोड़ती है। - डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं करोड़ों युवाओं के आदर्श आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा कि संस्कृत और भारतीय संस्कृति का संबंध अतीत, वर्तमान व भविष्य से जुड़ा है। हम संस्कृत भाषा के माध्यम से ही प्राच्य विद्या से अवगत होते हैं। वर्तमान अनुसंधान में संस्कृत भाषा का विशिष्ट योगदान है। विश्व में जिस शान्ति और आनन्द की खोज की जा रही है, उसकी जड़ें संस्कृत में निहित हैं। जिस तरह छाया को काटना, मिटाना संभव नहीं है, उसी तरह भारतीय संस्कृति को मिटाना असंभव है।
प्रो० गिरिश नाथ झा ने कहा कि संस्कृत भारतीय भाषाओं की जननी है। प्रत्येक भारतीय भाषाओं में संस्कृत की शब्दावलियाँ समाहित हैं।
इससे पूर्व माननीय राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने देसंविवि में निर्मित शौर्य दीवार में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धा सुमन समर्पित किए।
साहित्य विमोचन
सेमीनार के उद्घाटन समारोह में मंचासीन गणमान्यों ने अश्वमेध महायज्ञ विशेषांक अनाहद, इंटरनेशनल जर्नल (यज्ञ पर शोध), यज्ञ ज्योति आदि का विमोचन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, देवसंस्कृति
विवि और विभिन्न राज्यों से आये अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सीएसटीटी शिक्षा मंत्रालय (नई दिल्ली) के अध्यक्ष प्रो. गिरिश नाथ झा, सीएसटीटी शिक्षा मंत्रालय (नई दिल्ली) के सहायक निदेशक- श्री जे.एस. रावत, प्रो. ओमनाथ बिमाली (नई दिल्ली), उत्तराखण्ड संस्कृत विवि हरिद्वार के कुलपति प्रो दिनेशचन्द्र शास्त्री, श्री जनार्दन हेगडे-बैंगलुरूY, प्रो लक्ष्मी नारायण सिंह (बिहार), डॉ. संगीता कुमारी (हरिद्वार), श्री मेघ कल्याणसुन्दरम (चैन्नई), श्री सुमित कुमार भारती (नई दिल्ली), डॉ. सच्चिदानंद सनेही, डॉ. सुरेश वर्णवाल (हरिद्वार), डॉ. उमाकांत इंदौलिया आदि ने विचार रखे।
Recent Post

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों न...

पचपेड़वा में प. पू. गु. का आध्यात्मिक जन्म दिवस/बसंत पंचमी पर्व मनाया गया
आज *बसंत पंचमी* (गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्म दिवस) के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में यज्ञ हवन के साथ सरस्वती पूजन उल्लास पूर्ण/बासंती वातावरण में संपन्न हुआ. श...

प्रयागराज महाकुम्भ में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है गायत्री परिवार का शिविर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ में गायत्री परिवार द्वारा शिविर 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2025 तक रहेगा। महाकुम्भ क्...

वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादे क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में भरवारी नगर पालिका के सिंधिया में गुरुवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल संस्कारशाला सिंघिया द्वारा सामूहिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का ...

कौशाम्बी जनपद में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
● 28 नवंबर को सायंकालीन 2400 दीपों से दीपयज्ञ का हुआ आयोजन
● सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ के साथ कराए विभिन्न संस्कार, महिलाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से प...

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जोर शोर से चल रही हैं तैयारियां
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारिया...

कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...

चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...

भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...

प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...