वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादे क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में भरवारी नगर पालिका के सिंधिया में गुरुवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल संस्कारशाला सिंघिया द्वारा सामूहिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन बाल विद्यालय सिंघिया में सायं 3 बजे से किया गया। आयोजन में 50 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया जिन्हें प्रत्येक प्रश्नों के सही उत्तर देने पर प्रश्नवार पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता से कुछ दिन पूर्व बच्चों को अध्ययन के लिए चार साहिबजादों पर आधारित पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी जिसमें गुरु नानकदेव, गुरु गोविंद सिंह, चमकौर का युद्ध, साहिबजादों पर आधारित जानकारी थी। उपलब्ध कराई गई पाठ्य सामग्री के आधार पर मौखित प्रश्न के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के साथ ही बच्चों ने वीर बाल दिवस और साहिबजादों पर आधारित अनेक तथ्यों पर जानकारी भी प्राप्त किया। बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की बाल अवस्था में ही साहस, पराक्रम, समर्पण की भावना से सभी रूबरू हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री राम सनेही जी, अजीत कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल, संध्या, रोहित कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा एवं अनेक प्रतिभागी बालक बालिकाएं मौजूद रहें।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 127): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 126): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 125): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 124): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 123): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य:
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 122): तपश्चर्या आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
कौशाम्बी जनपद में 16 केंद्रों पर संपन्न हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शुक्रवार को सोलह केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में पांचवीं से बारहवीं...
