• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • संपत्ति बनाम सदाशयता
    • निष्काम सेवा ही, सच्ची सेवा
    • धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की वास्तविकता—1
    • बादशाह ने नौकर को राज्य मंत्री बना दिया (कहानी)
    • श्रद्धा और विचारणा की शक्ति-सामर्थ्य!
    • सद्वाक्य
    • अपने मन को साधिए— सुसंस्कारी बनाइए
    • दीवार के कहीं कान हो तो वे मेरी बात सुनें (कहानी)
    • उसकी प्रार्थना में अलौकिक बल है !
    • डाॅ. नारमन बिन्सेंट पीले (कहानी)
    • पाने से पूर्व कुछ करना भी होता है!
    • सद्वाक्य
    • आस्तिकता-विवेकवानों को फलती है!
    • समाजसेवी कार्यों
    • धर्मधारणा का प्रथम लक्षण— धृति
    • सद्वाक्य
    • सिद्धि के चार आधार-अवलम्बन
    • सत्संग की शक्ति (कहानी)
    • शब्दार्थ में ना उलझें— भावार्थ समझें
    • संत तुकाराम (कहानी)
    • मरणकाल की व्यथा
    • सद्वाक्य
    • व्यक्तित्व को शालीनता से संजोएँ
    • भविष्य से पहले वर्तमान देखों (कहानी)
    • बहिर्मुखी ध्यान एवं उसका प्रयोग-व्यवहार
    • स्वभाव और चरित्र (कहानी)
    • काया की स्थूल परत एवं ध्वनि-प्रयोग
    • ईमानदारी और चौकीदारी (कहानी)
    • सूक्ष्मशरीर के उत्कर्ष की पृष्ठ भूमि !
    • समाजसेवी की योग्यता (कहानी)
    • प्राणाकर्षण प्रयोग से तेजस् का जागरण
    • रंगों का प्रभाव और ध्यान
    • सद् चिंतन (कहानी)
    • प्रसुप्त पड़ा अतीन्द्रिय सामर्थ्य का जखीरा
    • दरिद्र पंडित (कहानी)
    • अध्यात्म का प्राथमिक पाठ
    • प्रेतात्माओं का अस्तित्व कितना प्रामाणिक-1
    • संसार कल्पवृक्ष (कहानी)
    • साहस और भय की प्रतिक्रिया
    • साँप से न तो भयभीत हों, न उसके जैसा बनें
    • वनौषधियों से दिव्य शक्ति का अभिवर्ध्दन
    • आध्यात्मिक दृष्टिकोण (कहानी)
    • अगला समय गिरने का नहीं उठने का है !
    • आतुरता की आत्मघाती विडंबना
    • भगवान कृष्ण (कहानी)
    • यह अदूरदर्शिता मनुष्य जाति को ले डूबेगी
    • देवताओं का युग (कहानी)
    • बुढ़ापा प्रसन्न रहने का समय है!
    • शब्दशक्ति से होगी, अब रोगों की चिकित्सा
    • संगीत एक सूर्यकांत मणि (कहानी)
    • राष्ट्रीय एकता सम्मेलन— उनकी देव दक्षिणा
    • सद्वाक्य
    • अपनों से अपनी बात— गुरुतत्त्व की गरिमा जानें व जुड़ने का प्रयास करें।
    • गुरु-दर्शन
    • सद्वाक्य
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • संपत्ति बनाम सदाशयता
    • निष्काम सेवा ही, सच्ची सेवा
    • धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की वास्तविकता—1
    • बादशाह ने नौकर को राज्य मंत्री बना दिया (कहानी)
    • श्रद्धा और विचारणा की शक्ति-सामर्थ्य!
    • सद्वाक्य
    • अपने मन को साधिए— सुसंस्कारी बनाइए
    • दीवार के कहीं कान हो तो वे मेरी बात सुनें (कहानी)
    • उसकी प्रार्थना में अलौकिक बल है !
    • डाॅ. नारमन बिन्सेंट पीले (कहानी)
    • पाने से पूर्व कुछ करना भी होता है!
    • सद्वाक्य
    • आस्तिकता-विवेकवानों को फलती है!
    • समाजसेवी कार्यों
    • धर्मधारणा का प्रथम लक्षण— धृति
    • सद्वाक्य
    • सिद्धि के चार आधार-अवलम्बन
    • सत्संग की शक्ति (कहानी)
    • शब्दार्थ में ना उलझें— भावार्थ समझें
    • संत तुकाराम (कहानी)
    • मरणकाल की व्यथा
    • सद्वाक्य
    • व्यक्तित्व को शालीनता से संजोएँ
    • भविष्य से पहले वर्तमान देखों (कहानी)
    • बहिर्मुखी ध्यान एवं उसका प्रयोग-व्यवहार
    • स्वभाव और चरित्र (कहानी)
    • काया की स्थूल परत एवं ध्वनि-प्रयोग
    • ईमानदारी और चौकीदारी (कहानी)
    • सूक्ष्मशरीर के उत्कर्ष की पृष्ठ भूमि !
    • समाजसेवी की योग्यता (कहानी)
    • प्राणाकर्षण प्रयोग से तेजस् का जागरण
    • रंगों का प्रभाव और ध्यान
    • सद् चिंतन (कहानी)
    • प्रसुप्त पड़ा अतीन्द्रिय सामर्थ्य का जखीरा
    • दरिद्र पंडित (कहानी)
    • अध्यात्म का प्राथमिक पाठ
    • प्रेतात्माओं का अस्तित्व कितना प्रामाणिक-1
    • संसार कल्पवृक्ष (कहानी)
    • साहस और भय की प्रतिक्रिया
    • साँप से न तो भयभीत हों, न उसके जैसा बनें
    • वनौषधियों से दिव्य शक्ति का अभिवर्ध्दन
    • आध्यात्मिक दृष्टिकोण (कहानी)
    • अगला समय गिरने का नहीं उठने का है !
    • आतुरता की आत्मघाती विडंबना
    • भगवान कृष्ण (कहानी)
    • यह अदूरदर्शिता मनुष्य जाति को ले डूबेगी
    • देवताओं का युग (कहानी)
    • बुढ़ापा प्रसन्न रहने का समय है!
    • शब्दशक्ति से होगी, अब रोगों की चिकित्सा
    • संगीत एक सूर्यकांत मणि (कहानी)
    • राष्ट्रीय एकता सम्मेलन— उनकी देव दक्षिणा
    • सद्वाक्य
    • अपनों से अपनी बात— गुरुतत्त्व की गरिमा जानें व जुड़ने का प्रयास करें।
    • गुरु-दर्शन
    • सद्वाक्य
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1987 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


अपने मन को साधिए— सुसंस्कारी बनाइए

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 6 8 Last
शरीर पर नियंत्रण मन का है। मन की प्रेरणा से ही शरीर के विभिन्न अंग अवयव काम करते हैं। प्रयत्न जिस भी दिशा में चल पड़ते हैं। प्रगति उसी दिशा में होती है; जिन्हें भौतिक समृद्धि चाहिए वे मन की दिशाधारा का सुनियोजन उस दिशा में करते हैं। उद्योग, व्यवसाय, कला-कौशल, शिल्प आदि के माध्यम से उपार्जन करते और सुसंपन्न बनते हैं।

जिन्हें आध्यात्मिक प्रगति के मार्ग पर बढ़ना है, वे अपने चिंतन, चरित्र और व्यवहार में घुसी हुई त्रुटियों का निराकरण करते हैं और उस स्थान पर शालीन-सुसंस्कारिता का समावेश करते हैं। इतना कर पाने के लिए ईश्वर से शक्ति-सामर्थ्य प्रदान करने की याचना करते हैं। पूजा-प्रक्रिया, उपासना, साधना का मूलभूत प्रयोजन यही है। कांटों में भटकने और सस्ते दाम में बहुमूल्य उपलब्धियां झटकने की फिराक में रहने वालों को ही असफलताजन्य निराशा का सामना करना पड़ता है।

दोनों क्षेत्रों में कोई एक अथवा दोनों के सम्मिश्रण का लक्ष्य लेकर चलने वालों को सर्वप्रथम मन की चंचलता पर अंकुश लगाना पड़ता है, अन्यथा मन अनगढ़ कल्पनाएँ करने और बंदर की तरह अस्थिर उछल-कूद में ही अपना समय गँवा देता है। अभीष्ट प्रयोजन की सिद्धि में उसका योगदान नहीं के बराबर ही लग जाता है। ऐसी दशा में लक्ष्य तक पहुँचना कैसे बन पड़े?

इसलिए प्रगति का ककहरा आरंभ करते हुए सर्वप्रथम मनोनिग्रह की वर्णमाला को अपनाना पड़ता है। तत्परता और तन्मयता इसके बिना नहीं सधती और इन आधारों को अपनाए बिना प्रगति की गाड़ी आगे नहीं बढ़ती। जिस गाड़ी के घोड़े मनमर्जी से दौड़ते हैं, उनका नियत स्थान पर, नियत समय में पहुँच जाना कठिन है।

मनोनिग्रह भी ठीक वैसा ही है, जैसा मदारियों द्वारा रीछ-वानरों को इच्छित खेल-तमाशा दिखने के लिए अभ्यस्त करना। इसके लिए उन्हें दुहरा काम करना पड़ता है। एक अभ्यस्त मनमानी को छुड़ाने का, दूसरा उन क्रियाओं का अभ्यास, जो इच्छित कौतूहल दिखाने के लिए आवश्यक है।

अनगढ़, बेतुकी, अस्त-व्यस्त कल्पनाएँ, शेखचिल्ली स्तर की होती है। जिनका अवसर नहीं, क्षमता नहीं, साधन नहीं, सहयोग नहीं, संभावना नहीं, उनकी कल्पनाएँ बेतुकी उड़ानें कहलाती है। बच्चों को परीलोक की कथाएँ बहुत सुहाती है। बड़ों में से भी कितने ही ऐसे होते हैं, जो आधाररहित कल्पनाएँ करने के आदी होते हैं। उनमें उलझे रहने से निरर्थक समय व्यतीत होता है और विचारों की बहुमूल्य संपदा को निरर्थक खर्च करने की आदत पड़ती है।

इस कुटेव को छुड़ाने के लिए रचनात्मक क्रियाकलापों में खाली मन को लगाने का अभ्यास डालना चाहिए। अपने या दूसरों के सामने उपस्थित समस्याओं का कारण, स्वरूप, समाधान सोचने में मस्तिष्क को रचनात्मक-व्यावहारिक मार्ग अपनाना पड़ता है, उसके लिए जिन साधनों की जरूरत पड़ने वाली है, उन्हें जुटाने का सोच-विचार करना होता है। आर्चीटेक्ट, इंजीनियर, वकील आदि योजनाएँ बनाने वाले पहले मस्तिष्कीय ढाँचा खड़ा करते हैं। वह कल्पना जितनी यथार्थवादी, अनुभवजन्य एवं सार्थक होती है, उसी अनुपात में उसका क्रियान्वयन सरल पड़ता है और सफलता की संभावना भी बढ़ती है। कल्पना की बेतुकी उड़ान उड़ने वाले मन को अपनी-अपने संपर्क-क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने, प्रगति का तारतम्य बिठाने में जुटना चाहिए। इस प्रकार निरर्थकता को सार्थकता की ओर मोड़ सकना संभव बन पड़ता है। यह अभ्यास मन की रचनात्मक क्षमता को जगाता है।

मन का दूसरा दोष है— "निषेधात्मक चिंतन। इस प्रवृत्ति से छोटी-छोटी बात को बढ़ा-चढ़ाकर 'तिल का ताड़' बना लिया जाता है। संभावनाओं में आशंका, निराशा, अविश्वास, हानि, चिंता वाला पक्ष ही मस्तिष्क में घूमता रहता है। शत्रुओं के आक्रमण का, अशुभ अनिष्ट दैवी दुर्विपाक का भय बना रहता है। अपनों द्वारा विश्वासघात किए जाने की कुशंका रहती है। कभी-कभी यह प्रवृत्ति आक्रामक रूप धारण करते भी देखी जाती है। तब ईर्ष्या, द्वेष, आक्रमण, अपराध, व्यभिचार, बलात्कार, अपहरण, षडयंत्र जैसे विचार उठते हैं। उद्देश्य होता है— "प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में दूसरों को हानि पहुँचाना। डरपोक और दुष्ट प्रकृति के व्यक्ति ऐसे ही चिंतन से घिरे रहते हैं। कुछ कर तो नहीं पाते पर मन को उद्विग्न रखकर अपने शारीरिक, मानसिक क्षेत्र को असीम हानि पहुँचाते हैं। इसके अतिरिक्त मस्तिष्कीय वह कोमलता भी नष्ट कर देती है, जो प्रगति के पथ पर बढ़ चलने का मार्ग सुझाती है। ऐसे व्यक्ति एक प्रकार के मानसिक रोगी हो जाते हैं। उन्हें बौड़म या सनकी समझा जाने लगता है। लोग उनका उपहास उड़ाने और अविश्वास करने लगते हैं। कल्पनाएँ मस्तिष्क की तीक्ष्णता नष्ट करती हैं और संपर्क-क्षेत्र में व्यक्तित्व को गया-गुजरा समझे जाने का माहौल बनाती है।

इस प्रवृत्ति की काट यह है कि विधेयक विचारों का जखीरा मन में जमा किया जाए। असफलता को निश्चित मानने की अपेक्षा सफलता की संभावनाओं का ढाँचा खड़ा करना चाहिए। निराशा के स्थान पर आशा को प्रश्रय देना चाहिए। अविश्वास के स्थान पर विश्वास करने की आदत डालनी चाहिए। मनस्वी और तेजस्वी व्यक्तियों द्वारा किए गए पुरुषार्थों की कथा ज्यादा पढ़नी, सुननी या स्मरण करनी चाहिए। उत्साहवर्दक अभिवचन या कथानक स्मृति पटल पर खुली हवा की तरह आने देना चाहिए। अपना भविष्य सूर्य-किरणों या चंद्रमा की चाँदनी की तरह चमकता हुआ देखना चाहिए।

अपने निज के जीवन में घटित हुई उत्साहवर्दक घटनाओं, सफलताओं का समय-समय पर स्मरण करते रहा जाए। इसके अतिरिक्त परिचित अपरिचित क्षेत्र में भी ऐसा ही कुछ हुआ हो तो उसे नोट रखना चाहिए। इतिहास-पुराणों में कथा-गाथाओं में ऐसे अनेक प्रसंग आते हैं; जिनमें शौर्य-पराक्रम की झाँकी होती है और साहस पुरुषार्थ के उदाहरण मिलते हैं। ऐसी घटनाओं को अपने स्मृति भंडार में भरना चाहिए और उनको संग्रह पूँजी की तरह जमा रखना चाहिए।

इन स्मृतियों को यदि बार-बार स्मरण करते रहा जाय तो उसके प्रभाव से अपना भी मनोबल बढ़ता है और कठिनाइयों से निपटने का शौर्य उभरता है। अनुपयुक्त विचारों को सद्विचारों से टक्कर कराते रहा जाए तो मस्तिष्क पर चढ़ा हुआ हेय चिंतन सहज ही निरस्त होता रह सकता है।

इन स्मृतियों को यदि बार-बार स्मरण करते रहा जाए तो उसके प्रभाव से अपना भी मनोबल बढ़ता है और कठिनाइयों से निपटने का शौर्य उभरता है। अनुपयुक्त विचारों को सद्विचारों से टक्कर कराते रहा जाए तो मस्तिष्क पर चढ़ा हुआ हेय चिंतन सहज ही निरस्त होता रह सकता है।

हमें उज्जवल भविष्य के सपने देखने चाहिए। भविष्य निश्चित नहीं है और बुरा-भला कैसे भी हो सकता है। इस अनिश्चितता का यदि निषेधात्म्क पक्ष लिया जाए तो प्रतीत होगा कि अगले दिनों संकट की घटाएँ टूटने वाली हैं; किंतु यदि विधेयात्मक पक्ष अपनाया जाए तो समझा जा सकता है की हर कठिनाई का हल निकल सकता है और हर प्रतिकूलता से जूझा या उसे सहा जा सकता है। आत्मगौरव और आत्मबल पर विश्वास रखने से मनुष्य अपनी हीनता से, दीनता से पिछा छुड़ा सकता है। सोचा यही  जाना चाहिए कि जब उजाले से भरा दिन नहीं रहता तो अँधेरे भरी रात सदा-सर्वदा बनी रहेगी, ऐसा  क्यों मानना चाहिए ? अपने बल और पराक्रम  को घटाकर क्यों आँकना चाहिए ? कुकल्पनाओं के जंजाल में क्यों  उलझकर अपने मनोबल को  गिराना चाहिए?



First 6 8 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • संपत्ति बनाम सदाशयता
  • निष्काम सेवा ही, सच्ची सेवा
  • धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की वास्तविकता—1
  • बादशाह ने नौकर को राज्य मंत्री बना दिया (कहानी)
  • श्रद्धा और विचारणा की शक्ति-सामर्थ्य!
  • सद्वाक्य
  • अपने मन को साधिए— सुसंस्कारी बनाइए
  • दीवार के कहीं कान हो तो वे मेरी बात सुनें (कहानी)
  • उसकी प्रार्थना में अलौकिक बल है !
  • डाॅ. नारमन बिन्सेंट पीले (कहानी)
  • पाने से पूर्व कुछ करना भी होता है!
  • सद्वाक्य
  • आस्तिकता-विवेकवानों को फलती है!
  • समाजसेवी कार्यों
  • धर्मधारणा का प्रथम लक्षण— धृति
  • सद्वाक्य
  • सिद्धि के चार आधार-अवलम्बन
  • सत्संग की शक्ति (कहानी)
  • शब्दार्थ में ना उलझें— भावार्थ समझें
  • संत तुकाराम (कहानी)
  • मरणकाल की व्यथा
  • सद्वाक्य
  • व्यक्तित्व को शालीनता से संजोएँ
  • भविष्य से पहले वर्तमान देखों (कहानी)
  • बहिर्मुखी ध्यान एवं उसका प्रयोग-व्यवहार
  • स्वभाव और चरित्र (कहानी)
  • काया की स्थूल परत एवं ध्वनि-प्रयोग
  • ईमानदारी और चौकीदारी (कहानी)
  • सूक्ष्मशरीर के उत्कर्ष की पृष्ठ भूमि !
  • समाजसेवी की योग्यता (कहानी)
  • प्राणाकर्षण प्रयोग से तेजस् का जागरण
  • रंगों का प्रभाव और ध्यान
  • सद् चिंतन (कहानी)
  • प्रसुप्त पड़ा अतीन्द्रिय सामर्थ्य का जखीरा
  • दरिद्र पंडित (कहानी)
  • अध्यात्म का प्राथमिक पाठ
  • प्रेतात्माओं का अस्तित्व कितना प्रामाणिक-1
  • संसार कल्पवृक्ष (कहानी)
  • साहस और भय की प्रतिक्रिया
  • साँप से न तो भयभीत हों, न उसके जैसा बनें
  • वनौषधियों से दिव्य शक्ति का अभिवर्ध्दन
  • आध्यात्मिक दृष्टिकोण (कहानी)
  • अगला समय गिरने का नहीं उठने का है !
  • आतुरता की आत्मघाती विडंबना
  • भगवान कृष्ण (कहानी)
  • यह अदूरदर्शिता मनुष्य जाति को ले डूबेगी
  • देवताओं का युग (कहानी)
  • बुढ़ापा प्रसन्न रहने का समय है!
  • शब्दशक्ति से होगी, अब रोगों की चिकित्सा
  • संगीत एक सूर्यकांत मणि (कहानी)
  • राष्ट्रीय एकता सम्मेलन— उनकी देव दक्षिणा
  • सद्वाक्य
  • अपनों से अपनी बात— गुरुतत्त्व की गरिमा जानें व जुड़ने का प्रयास करें।
  • गुरु-दर्शन
  • सद्वाक्य
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj