• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • धर्म का पवित्र प्रवाही
    • मेहनत की कमाई
    • विराट ब्रह्माण्ड में हम अकेले नहीं हैं।
    • नारी शक्ति का न्याय
    • धर्म के नाम पर चित्र-विचित्र ये परम्पराएँ
    • धर्म के नाम पर चित्र-विचित्र ये परम्पराएँ
    • एक विलक्षण आर्कीटेक्ट है, प्रकृति
    • ईश्वर तेरे रूप अनेक
    • महत्वाकाँक्षा पर अंकुश (Kahani)
    • समझ में आया स्वच्छता का दर्शन
    • परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालें
    • राजकुमार की बुद्धिमानी (Kahani)
    • संयोगों के मूल में छिपे चैतन्य तथ्य
    • अनीति का अन्न (Kahani)
    • मन एव मनुष्याणाँ कारणं बन्ध मोक्षयो
    • नैतिकी की उपेक्षा हमें ले डूबेगी
    • सारा मनुष्य समुदाय एक परिवार की तरह है (Kahani)
    • सबसे बड़ा दरिद्र
    • गंध का ज्ञान-विज्ञान
    • समझदार पुत्र (Kahani)
    • सामंजस्य से भरा व्यक्तित्व ही अर्द्धनारी-नटेश्वर
    • राजा का समाधान (Kahani)
    • विलक्षण प्रकृति के अजब ये अजूबे
    • पशुबलि की कुप्रथा (Kahani)
    • कहीं आप मृत सागर की तरह मुर्दे तो नहीं?
    • किसी का भी भविष्य उसका शिष्टाचार बनाता है (Kahani)
    • ससीम मनुष्य व असीम यह ब्राह्मी-चेतना
    • Quotation
    • एक रात में सिद्धहस्त
    • पर्यावरण संरक्षण : हम सबका कर्त्तव्य
    • परिवार के सहकार-सहयोग में वास्तविक बल है (Kahani)
    • शिक्षा के साथ विद्या का समन्वय हो
    • स्वार्थपरता (Kahani)
    • नारी, नर से कहीं अधिक श्रेष्ठ
    • स्वाद नहीं, स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए
    • अपेक्षित संस्कार जन्म के पूर्व से ही दिये जाए
    • अहिंसक समाज की स्थापना ऐसे होगी
    • संख्या के ऊपर श्रेष्ठता का महत्व (Kahani)
    • मा गृधः कस्य स्विद् धनम्
    • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
    • कष्टों का अपना स्वाद और प्रतिफल है (Information)
    • अपनों से अपनी बात - संस्कार महोत्सवों के माध्यम से युग-परिवर्तन का शंखनाद
    • सद्भाव-सम्मान की प्रतिक्रिया फलित होकर मिलती है(Kahani)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1996 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


पर्यावरण संरक्षण : हम सबका कर्त्तव्य

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 29 31 Last
मनुष्य और पर्यावरण का परस्पर गहरा संबंध है। पर्यावरण यदि प्रदूषित हुआ, तो व्यक्ति अस्वस्थ होंगे और जन स्वास्थ्य को शत-प्रतिशत उपलब्ध कर सकना किसी भी प्रकार संभव न हो सकेगा। इसके विपरीत वह यदि सुरक्षित और संरक्षित रहा तो सम्पूर्ण स्वस्थता के लिए आकाश पाताल के कुलाबे मिलाने की जरूरत न पड़ेगी और थोड़े से प्रयास से ही वाँछित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

इन दिनों सम्पूर्ण विश्व में समग्र स्वस्थता के प्रति चेतना तो जगी है और उसकी प्राप्ति के लिए तरह-तरह के उपाय और उपचार भी हो रहे है; पर पर्यावरण को बचाये बिना इस प्रकार के प्रयास आधे, अधूरे और अधकचरे ही कहे जाएँगे। शरीर खूब स्वच्छ हो और वस्त्र मैले-कुचले बने रहें, तो इसे स्वास्थ्य -संवर्द्धन की दिशा में एकाँगी प्रयत्न ही कहना पड़ेगा। होना यह चाहिए कि स्वास्थ्य-संरक्षण के प्रति जितनी और जिस प्रकार की सतर्कता और तत्परता बरती जा रही है उससे भी कई गुनी अधिक जागरुकता हवा , पानी मिट्टी की सुरक्षा के प्रति बरती जाने की आवश्यकता है, तभी हम सही अर्थों में उस स्थिति को उपलब्ध कर सकेंगे, जिसे समग्र स्वस्थता की संज्ञा दी जा सके।

सम्प्रति न तो साँस लेने के लिए शुद्ध हवा है, न पीने को स्वच्छ जल, यहाँ तक कि मिट्टी भी विषैले रसायनों के कारण निरापद नहीं रही। ऐसी स्थिति में ध्यान अनायास प्राकृतिक वातावरण की ओर खिंच जाता है। अब तक वन्य प्रान्तर ही ऐसे क्षेत्र थे, जिन्हें इन सब से अछूता कहा जा सकता था; पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ ने इन्हें कहीं का न रखा। वन-पर्वत सभी धीरे-धीरे इसकी चपेट में आ रहे हैं। अन्यों की स्थिति तो फिर भी ठीक कही जा सकती है, पर जिस दिव्यता के लिए हिमालय को पहचाना और बखाना जाता था वह भी अब दयनीयता की कहानी कहने लगे हैं। हिमालय को देवात्मा कहा गया है इसके दो कारण हैं। वहाँ का वातावरण इतना शान्त, मनोहारी और रमणीक है कि जाकर फिर जन संकुल वातावरण में लौटने की इच्छा नहीं होती। यह स्थूल वातावरण में लौटने की इच्छा नहीं होती। यह स्थूल वातावरण की चर्चा हुई। वहाँ का सूक्ष्म वातावरण इतना प्राणवान, प्रखर और ऊर्जा से ओत-प्रोत है कि दृश्य-अदृश्य का यह अद्भुत समन्वय उसे ऐसी दिव्यता प्रदान करता है, जिसे ‘देवात्मा’ कहना ही उचित होगा। सूक्ष्म शरीरधारी तपस्वियों और स्थूल देहधारी योगियों की उपस्थिति के कारण भी वह देवात्मा कहलाने योग्य है। आरंभ में हिमालय का यह देवत्वयुक्त वातावरण ही लोगों को आकर्षित करता था। साधक स्तर के लोग बीच-बीच में थोड़े दिनों के लिए वहाँ जाकर निवास और साधना करते, फिर लौट आते। प्रकृति प्रेमी वहाँ जाकर निवास और साधना करते, फिर लौट आते। प्रकृतिप्रेमी वहाँ के चित्ताकर्षक सौंदर्य के कारण उस ओर की यात्रा करते और सप्ताह-दो-सप्ताह के पर्यटन के बाद वापिस आ जाते; किंतु 50 के दशक में एक तीसरे प्रकार के अभियान की शुरुआत हुई। जो हिमालय अब तक अपनी दिव्यता और सुन्दरता के कारण साधकों एवं सैलानियों को आकर्षित करता था, वही अब अपनी सर्वोच्चता के लिए पर्वतारोहियों के आकर्षण का केन्द्र बना। दुनिया की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट यहीं है। कुछ साहसी किस्म के पर्वतारोही उस पर चढ़ने का लोभ संवरण नहीं कर सके। इसी क्रम में सन् 1953 में न्यूजीलैण्ड के एडमंड हिलेरी और गोरखा तेनजिंग नोरगे ने सर्वप्रथम उस सर्वोच्च शिखर पर चढ़कर अपनी विजस-पताका फहरायी। इसके बाद से तो ऐसे अभियानों की मानों बाढ़-सी आ गयी। हर वर्ष कई-कई दल आरोहण के लिए प्रस्थान करते और सफल-असफल होकर लौट आते। अनेक इस प्रयास में कालकवलित भी हो जाते।

यहीं से हिमालय की दुर्दशा की शुरुआत हुई। आदमी की इन दिनों मानसिकता ऐसी बन गयी है कि वह जहाँ कहीं भी जाता या रहता है वहाँ के पर्यावरण से छेड़-छाड़ अवश्य करता है। यही इस पर्वतराज के साथ हुआ। जब पर्वतारोहण बड़े पैमाने पर आरंभ हुआ, तो पर्यावरण नष्ट होने लगा। यह स्वाभाविक है कि हिमालय जैसे पर्वत के एवरेस्ट जैसे दुर्गम शिखर की यात्रा के लिए कोई प्रयाण करेगा, तो उसके साथ वह सारे सामान और साधन भी होंगे, जो इस विषम परिस्थिति का सामना करने और जीवनरक्षा की दृष्टि से अभीष्ट और आवश्यक हों। उस उत्तुंग ऊँचाई में ऑक्सीजन की सिलेंडर भी होना चाहिए और मज्जा तक ठिठुराने वाली ठंड से बचने एवं गरम पेयों द्वारा शरीर की रक्षा करने के लिए स्टोव भी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त गर्म कपड़े, कम्बल , स्वेटर, कोट, जूते, मोजे यह भी अभीष्ट हैं। बर्फीली हवाओं से बचने के लिए तम्बू और उन्हें गाड़ने वाले सामान भी चाहिए। बर्फ काटने वाली कुल्हाड़ी, जीवनरक्षक दवाएँ इनके अतिरिक्त अन्य कितनी ही नितान्त वस्तुओं की जरूरत पड़ती है, जो साथ रख ले जाना पड़ता है। इन सबको गट्ठर बाँधकर तो ले जाया नहीं जा सकता, इसके लिए बड़े-बड़े कार्टूनों कनस्तरों और डिब्बों की आवश्यकता पड़ती है। सारे सामान को इनमें पैकबन्द किया जाता है, फिर बड़ी बड़ी पॉलीथिन चादरों में उन्हें लपेटा जाता है, ताकि बारिश अथवा हिमपात से उनकी सुरक्षा की जा सके। इतना समान पर्वतारोही स्वयं लेकर यात्रा कर नहीं सकते। इन्हें ढोने के लिए मजदूर और जानवर चाहिए। बारह सदस्यों वाले दल के साथ औसतन 35-40 मजदूर और करीब इतने ही भारवाहक खच्चर अथवा पहाड़ी बकरे होते हैं। इन जानवरों को भी खुराक चाहिए, सो वे आस-पास की हरियाली का सफाया करते चलते हैं। बची-खुची कसर मजदूर पूरी करते हैं। उन्हें शीत निवारण के लिए गरमी चाहिए , अतः वे मार्ग में पड़ने वाले वृक्षों को काट डालते हैं । इसके अलावा जहाँ शिविर लगाया जाता है, वहाँ के वृक्ष-वनस्पतियाँ नष्ट हो जाते हैं।

यह उस क्षति की चर्चा हुई, जो पर्वतारोही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्यावरण को पहुँचाते हैं। इसका एक अन्य पहलू भी है। हिमालय के लिए सर्वाधिक खतरनाक यही सिद्ध हो रहा है। अभियान दल जब सफल-असफल होकर ऊँचे पर्वत शिखर से वापसी यात्रा करते हैं, तो उन्हें जिस सामान के बारे में ऐसा महसूस होता है कि अब यह उनके लिए आवश्यक और अनुपयोगी है, उन्हें भार से बचने के लिए वे वहीं चोटी पर अथवा मार्ग में छोड़ते चलते हैं। इस प्रकार पिछले 46 वर्षों में हिमालय एक विशाल ‘जंक यार्ड-कूड़ाघर’ बन गया है।

ऐसा अनुमान है कि एवरेस्ट मार्ग पर शिखर से ठीक पूर्व वाले शिविर-क्षेत्र में लगभग 80-85 हजार किलोग्राम कबाड़ पड़ा है। इनमें कनस्तर, डिब्बे, तम्बुओं के वारदाने खाली ऑक्सीजन सिलेंडर, पॉलीथिन बैग, कार्टून, पुलोवर, जैकेट, स्लीपिंग बैग, बर्फ हटाने वाले फावड़े , बर्फ काटने वाली कुल्हाड़ियाँ, रस्से, जीवनरक्षक और दर्द निवारक दवाइयों के पैकेट, व्हीस्की और रम की बोतलें प्रमुख हैं। पर्वतराज की दूसरी चोटियों के मार्ग पर भी इन कबाड़ों की कमी नहीं। स्वयं एवरेस्ट शिखर पर भी ऐसे कूड़े का बड़ा ढेर इकट्ठा हो गया है-ऐसा हिमालय पर्यावरण न्यास का कहना है। नेपाल सरकार ने अब इस ओर ध्यान देना आरंभ किया और प्रथम कदम के रूप में पर्वतारोहण की शुल्क दर 30 हजार डालर से बढ़ाकर 50 हजार डालर कर दी है। इससे भीड़-भाड़ में कुछ कमी तो अवश्य आयी है, किंतु फिर भी उनके प्रवाह को पूरी तरह रोक पाना इससे भी संभव न हो सका है। इसके अतिरिक्त उसने हिमालय सफाई अभियान के द्वारा बड़े पैमाने में कचरे वहाँ से हटाये गये ।

इस निमित्त भारत में भी एक न्यास की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य विश्व स्तर पर हिमालय के पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने के लिए जनचेतना जगाना है। इसके अतिरिक्त यह न्यास समय-समय पर सफाई अभियान भी आयोजित करता रहता है इसी अभियान के परिणामस्वरूप पिछले दिनों एक अमेरिका हाल वेंडल के नेतृत्व में एक सफाई दल का गठन किया गया । इस दल ने करीब 1700 किलोग्राम कूड़ा साफ किया, साथ ही नेपाल के पर्यटन मंत्रालय को इस बारे में एक विस्तृत रूपरेखा तैयार करके दी है, ताकि शेष बचे कूड़े को भी जल्दी से जल्दी हटाने का कार्य आरंभ किया जा सके।

समस्या का यह कोई वास्तविक और स्थायी हल नहीं है। यथार्थ समाधान तो तभी हो सकेगा, जब हर पर्वतारोही इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे और उसे स्वच्छ , सुन्दर एवं असली रूप में बनाये रखने के लिए सचेष्ट बना रहे अन्यथा सिर्फ सफाई-अभियान के बल पर वहाँ के पर्यावरण को बचाये रख पाना संभव न हो सकेगा, कारण कि मनुष्य की यह सहज और स्वाभाविक वृत्ति है कि वह हर सुदर्शन लगने वाली चीज के साथ छेड़खानी करता है। कहीं कोई बहुत आकर्षक पुष्प खिला हुआ हो, तो वह उसे तोड़कर अपने साथ ले जाने के लिए मचलने लगता है। इस बात को इसकी बुद्धि नहीं सोच पाती कि इससे उपवन की कितनी शोभा बढ़ी है और कितने लोग यहाँ आकर शाँति एवं संतोष की अनुभूति करते हैं, पर स्वार्थी बुद्धि को यह कैसे समझाया जाय कि समष्टिपरक चिन्तन में ही उसकी अपनी भलाई निहित है, व्यष्टिवादी चिन्तन तो घोर स्वार्थपरता के अंधकूप में डुबो देता है।

इक्कीसवीं सदी को महाकाल ने उज्ज्वल भविष्य में मनुष्य का सिर्फ चिन्तन ही नहीं बदलेगा, वरन् वह वृत्तियाँ भी बदलेंगी, जो आज विश्व-समुदाय के लिए गहरे संकट खड़े कर रही हैं। तब मनुष्य मात्र अपने निजी स्वास्थ्य की ही चिंता न करेगा, अपितु उस दिशा में सोचने के लिए भी विवश होगा, जिससे सम्पूर्ण समुदाय के लिए समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति की जा सके। इस दिशा में उसका प्रथम कदम पर्यावरण की रक्षा होगा, कारण कि पर्यावरण और जन-स्वास्थ्य एक दूसरे से गहरे सम्बद्ध हैं और एक की रक्षा के बिना दूसरे की उपलब्धि किसी भी कीमत पर शक्य नहीं।

First 29 31 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • धर्म का पवित्र प्रवाही
  • मेहनत की कमाई
  • विराट ब्रह्माण्ड में हम अकेले नहीं हैं।
  • नारी शक्ति का न्याय
  • धर्म के नाम पर चित्र-विचित्र ये परम्पराएँ
  • धर्म के नाम पर चित्र-विचित्र ये परम्पराएँ
  • एक विलक्षण आर्कीटेक्ट है, प्रकृति
  • ईश्वर तेरे रूप अनेक
  • महत्वाकाँक्षा पर अंकुश (Kahani)
  • समझ में आया स्वच्छता का दर्शन
  • परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालें
  • राजकुमार की बुद्धिमानी (Kahani)
  • संयोगों के मूल में छिपे चैतन्य तथ्य
  • अनीति का अन्न (Kahani)
  • मन एव मनुष्याणाँ कारणं बन्ध मोक्षयो
  • नैतिकी की उपेक्षा हमें ले डूबेगी
  • सारा मनुष्य समुदाय एक परिवार की तरह है (Kahani)
  • सबसे बड़ा दरिद्र
  • गंध का ज्ञान-विज्ञान
  • समझदार पुत्र (Kahani)
  • सामंजस्य से भरा व्यक्तित्व ही अर्द्धनारी-नटेश्वर
  • राजा का समाधान (Kahani)
  • विलक्षण प्रकृति के अजब ये अजूबे
  • पशुबलि की कुप्रथा (Kahani)
  • कहीं आप मृत सागर की तरह मुर्दे तो नहीं?
  • किसी का भी भविष्य उसका शिष्टाचार बनाता है (Kahani)
  • ससीम मनुष्य व असीम यह ब्राह्मी-चेतना
  • Quotation
  • एक रात में सिद्धहस्त
  • पर्यावरण संरक्षण : हम सबका कर्त्तव्य
  • परिवार के सहकार-सहयोग में वास्तविक बल है (Kahani)
  • शिक्षा के साथ विद्या का समन्वय हो
  • स्वार्थपरता (Kahani)
  • नारी, नर से कहीं अधिक श्रेष्ठ
  • स्वाद नहीं, स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए
  • अपेक्षित संस्कार जन्म के पूर्व से ही दिये जाए
  • अहिंसक समाज की स्थापना ऐसे होगी
  • संख्या के ऊपर श्रेष्ठता का महत्व (Kahani)
  • मा गृधः कस्य स्विद् धनम्
  • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
  • कष्टों का अपना स्वाद और प्रतिफल है (Information)
  • अपनों से अपनी बात - संस्कार महोत्सवों के माध्यम से युग-परिवर्तन का शंखनाद
  • सद्भाव-सम्मान की प्रतिक्रिया फलित होकर मिलती है(Kahani)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj