• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • सेवा व्रत का आदर्श उपस्थित करने वाली- अवंतिका बाई गोखले
    • निरक्षर से विदुषी कैसे बनी
    • निरक्षर से विदुषी कैसे बनी
    • पति की सेवा
    • समाज- सेवा का व्रत-
    • शिशु पालन गृह की स्थापना-
    • हिंद महिला समाज-
    • प्रत्येक सत्कार्य में सहायता-
    • खादी प्रेम और प्रचार के लिए उद्योग-
    • बंबई कारपोरेशन में सेवा कार्य-
    • राष्ट्रीय आंदोलन में जेल जाना-
    • देशभक्त दंपत्ति-
    • पति की बीमारी कारण कार्यक्रम में परिवर्तन
    • अवंतिका बाई की विशेषताएँ-
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - अवन्तिका बाई गोखले

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


राष्ट्रीय आंदोलन में जेल जाना-

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 10 12 Last
जब कांग्रेस ने पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव पास कर दिया और २६ जनवरी सन् १९३० को समस्त भारत में "स्वतंत्रता- दिवस" बडे़ जोर- शोर से मनाया गया, तो देश में एक नई रंगत दिखलाई पड़ने लगी। प्रत्येक नगर में तिरंगा झंडा लिये राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं तथा स्वयं सेवकों के दल फिरते हुए नजर आते थे और पुलिस लाठियाँ लेकर उनके पीछे फिरती थी। यह वह जमाना था, जब पं० मदनमोहन मालवीय, पं० मोतीलाल नेहरू, मौलाना आजाद, सरोजिनी नायडू, कमलादेवी चट्टोपाध्याय जैसे अखिल भारतीय नेता जुलूसों में शामिल होकर पुलिस की लाठियों का सामना करते थे। पुरूष ही नहीं स्त्रियाँ और लड़कियाँ भी हजारों की संख्या में जलूसों में भाग लेती थी और पुलिस की मार तथा जेल की सजा को सहन करके भी पीछे कदम नहीं हटाती थी। बंबई इस दृष्टि से बहुत आगे बढा़- चढा़ था। वहाँ सरकारी आदेशों का उल्लंघन करके, बहुत बडे़- बडे जुलूस हमेशा निकाले जाते थे और पुलिस के कठोर दमन के होने पर भी लोग हिम्मत नहीं हारते थे।

अवंतिका बाई बंबई के कांग्रेस आंदोलन की एक प्रमुख नेता थी। ७ अप्रेल १९३० को जब प्रथम बार नमक- कानून तोड़कर सत्याग्रह किया गया तो उस जुलूस में अवंतिका बाई भी अनेक सत्याग्रही महिलाओं के साथ उपस्थित थी। इन वीरांगनाओं को देखने के लिए पहले से ही महालक्ष्मी के मैदान में दस हजार व्यक्तियों की भीड़ इक्कठी हो गई थी। इसके पश्चात चौपाटी की सभा में भी अवंतिका बाई ने भाषण करते हुए महाराष्ट्र की वीरता का परिचय देकर जनता को आंदोलन में अधिकाधिक भाग लेने की प्रेरणा दी। ४ मई को जब गाँधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया तो बंबई में एक दिन के बजाय तीन दिन हड़ताल रखी गई। श्रीमती सरोजिनी नायडू की अध्यक्षता में जो सार्वजनिक सभा हुई, उसमें अवंतिका बाई ने विदेशी कपडों के बहिष्कार पर जोर दिया और दूसरे दिन से ही विदेशी वस्त्रों की दुकानों पर पिकेटिंग शुरू कर दी गई। सैकडो़ स्वयं- सेविकायेंप्रमुख कपड़ा मार्केटों के समाने खडे़ होकर लोगों को उनके खरीदने से रोकने लगी।

कुछ समय बाद लोगों का उत्साह बढा़ने के लिए शराब की दुकानों पर भी पिकेटिंग की जानी लगी। यह कार्य कुछ खतरनाक भी था, क्योंकि शराबी और शराब बेचने वालों में भले आदमियों की संख्या बहुत कम होती है। फिर भी अवंतिका बाई ने श्रीमती हंसा मेहता और अन्य स्वयं- सेवकों को लेकर बंबई के सबसे बदनाम मुहल्ले भिंडी बाजार की एक शराब की दुकान पर पिकेटींग आरंभ कर दी। इस समय सरकारी आर्डिनेंसके अनुसार पिकेटिंग करना जुर्म हो गया था। पर कुछ सोचकर अधिकारियों ने इनको गिरफ्तार नहीं किया।

जब कांग्रेस के अध्यक्ष पं० मोतीलाल नेहरू बंबई के "आजाद मैदान" में व्याख्यान देने पहुँचे, तो पुलिस कमिश्नर मि० हेली स्वयं सभा भंग करने को वहाँ मौजूद थे। उनके साथ ७०० पुलिस के सिपाही, ५०० सवार और ७५ सार्जेंट थे। भीड़ पर उनके हमला करने से सैकडों व्यक्ति घायल हुए। उन्होंने अपनी बदनामी से बचने के लिए सब महिलाओं को वहाँ से हट जाने को कहा। पर अवंतिका बाई ने कहा- "हम यहाँ पर हट जाने के लिए नहीं आई हैं, अपने भाईयों के साथ हम भी यहाँ डटी रहेंगी। आप चाहें तो हमें घोडो़ से कुचलवा दें।"

इसी प्रकार लोकमान्य तिलक की पुण्य तिथि के अवसर पर जो जुलूस निकाला गया और जिसमें मालवीय जी तथा सरदार पटेल भाई भी थे, उसको बोरीबंदर पर रोका गया। कई हजार लोगों ने अपने नेताओं के साथ पूरी रात वहीं पर व्यतीत कर दी, पर पीछे नहीं हटे। अवंतिका बाई भी इसमे थीं। जब पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो ५००- ६०० व्यक्ति घायल हो गये, पर किसी ने हार नहीं मानी।

अंत में सरकार ने कांग्रेस कमेटी को ही गैरकानूनी घोषित कर दिया और कांग्रेस ऑफिस पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। पर कांग्रेस कार्यकताओं ने हजारों घरों पर 'कांग्रेस- कार्यालय' का साइन बोर्ड लगा दिया और ज्योंही एक अध्यक्ष गिरफ्तार किया जाता कि दूसरा अध्यक्ष आकर उसका काम सँभाल लेता। जब बारह अध्यक्ष गिरफ्तार कर लिए गये तो अवंतिका बाई तेरहवीं अध्यक्ष बनी। उस समय कोई खास कार्यक्रम सामने न था। कांग्रेस कमेटी के साथ उसका झंडा भी गैरकानूनी करार दे दिया गया। इसलिए अवंतिका बाई के आदेशानुसार बहुसंख्यक राष्ट्रीय स्वयं- सेवक सार्वजनिक स्थानों में 'झंडाभिवादन' करते हुए जेल गये।

First 10 12 Last


Other Version of this book



अवन्तिका बाई गोखले
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



The Pioneers Of Scientific Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: TEXT
Language: HINDI
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोक-मानस का परिष्कृत मार्गदर्शन
Type: TEXT
Language: HINDI
...

लोक-मानस का परिष्कृत मार्गदर्शन
Type: SCAN
Language: HINDI
...

सेवा साधना और उसके सिद्धांत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना की शिखर यात्रा-२
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना की शिखर यात्रा-१
Type: SCAN
Language: EN
...

ચેતનાની શિખરયાત્રા ભાગ - ૧
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना की शिखर यात्रा-३
Type: SCAN
Language: EN
...

बिना शर्त अनुदान नहीं
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बिना शर्त अनुदान नहीं
Type: TEXT
Language: HINDI
...

The Pioneers Of Scientific Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: TEXT
Language: HINDI
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/4
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/3
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/2
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/5
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/4
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/3
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/5
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

స్వాతంత్ర్య సంగ్రామ సేనాని
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Articles of Books

  • सेवा व्रत का आदर्श उपस्थित करने वाली- अवंतिका बाई गोखले
  • निरक्षर से विदुषी कैसे बनी
  • निरक्षर से विदुषी कैसे बनी
  • पति की सेवा
  • समाज- सेवा का व्रत-
  • शिशु पालन गृह की स्थापना-
  • हिंद महिला समाज-
  • प्रत्येक सत्कार्य में सहायता-
  • खादी प्रेम और प्रचार के लिए उद्योग-
  • बंबई कारपोरेशन में सेवा कार्य-
  • राष्ट्रीय आंदोलन में जेल जाना-
  • देशभक्त दंपत्ति-
  • पति की बीमारी कारण कार्यक्रम में परिवर्तन
  • अवंतिका बाई की विशेषताएँ-
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj