• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • सेवा व्रत का आदर्श उपस्थित करने वाली- अवंतिका बाई गोखले
    • निरक्षर से विदुषी कैसे बनी
    • निरक्षर से विदुषी कैसे बनी
    • पति की सेवा
    • समाज- सेवा का व्रत-
    • शिशु पालन गृह की स्थापना-
    • हिंद महिला समाज-
    • प्रत्येक सत्कार्य में सहायता-
    • खादी प्रेम और प्रचार के लिए उद्योग-
    • बंबई कारपोरेशन में सेवा कार्य-
    • राष्ट्रीय आंदोलन में जेल जाना-
    • देशभक्त दंपत्ति-
    • पति की बीमारी कारण कार्यक्रम में परिवर्तन
    • अवंतिका बाई की विशेषताएँ-
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - अवन्तिका बाई गोखले

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


समाज- सेवा का व्रत-

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 4 6 Last
सन् १९१३ में इंगलैंड यात्रा के अवसर पर प्रतिष्ठित घरों की महिलाओं के समाज सेवा के कार्यों को देखकर अवंतिका बाई ने अपना जीवन इसी उद्देश्य के लिए खर्च करने का निश्चय कर लिया था। वहाँ से स्वदेश आते ही "भारत सेवक समिति" (सर्वेंर्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी) के प्रसिद्ध कार्यकर्ता श्री देवधर की प्रेरणा से वेबंबई की प्रसिद्ध संस्था "सेवा सदन" में कार्य करने लगीं। उसी समय बडौ़दा की महारानी पद्मावती ने उनको अपने पास सहचरी की हैसियत से रहने को बुलाया था, पर सेवा व्रतधारी अवंतिका बाई ने इस "राजसी जीवन" को दूर से ही नमस्कार कर लिया।

सेवा- सदन में सबसे पहले वह स्त्री- शिक्षा का कार्य करने लगी। पढा़ने की विधी उन्होंने देवधर जी से ही सीखी और कुछ समय बाद स्वतंत्र रूप से स्त्रियों को अंग्रेजी पढा़ने लगी। पर उनका विशेष ध्यान मजदूरों की तरफ था। उन्होंने विलायत की मजदूर बस्तियों में इस प्रकार के सेवाकार्य को देखा था, इसलिए वे भी प्रति सप्ताह बंबई की लाल बाग स्थित मजदूर बस्ती में जाकर तीन घंटे मजदूरों को सफाई और स्वास्थ्यप्रद रहन- सहन की शिक्षा देती थी। वे स्त्रियों को शिशुपालन का सही तरीका समझाती। अछूतों की दुर्दशा उनको बडी़दुःखदायी प्रतीत होती थी। इसलिए प्रायः उनके मुहल्ले में जाकर उनकी दशा का अवलोकन करती और जिस प्रकार होता उनकी सहायता को तत्पर रहती। मकर संक्रांति के त्यौहार पर, जिसे महाराष्ट्र में "हल्दी कूँक" कहते हैं, वे हरिजनों के मुहल्ले में जाकर उनकी स्त्रियों को "हल्दी- रोरी" देती और सबको तिल के लड्डू बाटँती।

अछूतों की समस्या अभी तक सुलझ नहीं रही है। महात्मा गाँधी के अपार त्याग और कष्ट सहन के परिणाम स्वरूप आजकल अछूतों को कुछ कानूनी अधिकार मिल गये हैं और छोटी- बडी़ सरकारी नौकरियों में भी वे कुछ स्थान पा जाते हैं, पर अभी तक सामाजिक भेदभाव के व्यवहार में, जो उनके साथ पुराने समय से होता आया है, अधिक अंतर नहीं पडा़ है। शिक्षितजनों का एक भाग चाहे छुआछूत की व्याधि से कुछ मुक्त हो गया है, ग्रामीण और अशिक्षित जनता जिसकी संख्या सौ में से अस्सी के लगभग है, अभी तक बहुत कम बदली हैं। अवंतिका बाई के लिए यह बडे़ गौरव की बात थी कि उसने आज से ९०- ९५ वर्ष पहले अछूतों के साथ भाईचारे का व्यवहार करके, लोगों का ध्यान इस महत्वपूर्ण समस्या की तरफ आकर्षित किया।

First 4 6 Last


Other Version of this book



अवन्तिका बाई गोखले
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



The Pioneers Of Scientific Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: TEXT
Language: HINDI
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोक-मानस का परिष्कृत मार्गदर्शन
Type: TEXT
Language: HINDI
...

लोक-मानस का परिष्कृत मार्गदर्शन
Type: SCAN
Language: HINDI
...

सेवा साधना और उसके सिद्धांत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना की शिखर यात्रा-२
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना की शिखर यात्रा-१
Type: SCAN
Language: EN
...

ચેતનાની શિખરયાત્રા ભાગ - ૧
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना की शिखर यात्रा-३
Type: SCAN
Language: EN
...

बिना शर्त अनुदान नहीं
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बिना शर्त अनुदान नहीं
Type: TEXT
Language: HINDI
...

The Pioneers Of Scientific Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: TEXT
Language: HINDI
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/4
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/3
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/2
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/5
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/4
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/3
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/5
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

స్వాతంత్ర్య సంగ్రామ సేనాని
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Articles of Books

  • सेवा व्रत का आदर्श उपस्थित करने वाली- अवंतिका बाई गोखले
  • निरक्षर से विदुषी कैसे बनी
  • निरक्षर से विदुषी कैसे बनी
  • पति की सेवा
  • समाज- सेवा का व्रत-
  • शिशु पालन गृह की स्थापना-
  • हिंद महिला समाज-
  • प्रत्येक सत्कार्य में सहायता-
  • खादी प्रेम और प्रचार के लिए उद्योग-
  • बंबई कारपोरेशन में सेवा कार्य-
  • राष्ट्रीय आंदोलन में जेल जाना-
  • देशभक्त दंपत्ति-
  • पति की बीमारी कारण कार्यक्रम में परिवर्तन
  • अवंतिका बाई की विशेषताएँ-
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj