देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने लोकसभा सांसद डॉ. शशि थरूर जी से सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस प्रेरक संवाद में आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने डॉ. थरूर जी को 20 से 23 जनवरी 2026 को हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे ‘परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष’ के चार-दिवसीय विराट समारोह हेतु सादर आमंत्रित किया। श्री थरूर जी ने शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी दी।
विचार-विमर्श के दौरान शिक्षा, वैश्विक मूल्यों, संस्कृति और युवा नेतृत्व जैसे विषयों पर अत्यंत सारगर्भित चर्चा हुई। आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि गायत्री परिवार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान देश-दुनिया के युवाओं को नैतिकता, संवेदना और सेवा के पथ पर प्रेरित कर रहे हैं।
डॉ. शशि थरूर जी ने जन्म शताब्दी वर्ष के उद्देश्य, सामाजिक दृष्टि और सकारात्मक परिवर्तन की भावना की सराहना की तथा आयोजन के सफल होने की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 127): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 126): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 125): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 124): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 123): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य:
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 122): तपश्चर्या आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
कौशाम्बी जनपद में 16 केंद्रों पर संपन्न हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शुक्रवार को सोलह केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में पांचवीं से बारहवीं...
