कौशाम्बी जनपद में 16 केंद्रों पर संपन्न हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शुक्रवार को सोलह केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक के लगभग एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ओएमआर सीट पर परीक्षा देकर बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं का पहली बार अनुभव किया। सामान्य ज्ञान के साथ देश के ऐतिहासिक, सामाजिक शिक्षाओं से जुड़े प्रश्न परीक्षा में देखने को मिले। परीक्षा में सुचिता को बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र विद्यालय के कक्ष निरीक्षकों के साथ ही गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों ने परीक्षा निरीक्षण का कार्य किया। परीक्षा आयोजन के एक माह बाद परिणाम शांतिकुंज केंद्र से जारी किया जाएगा साथ ही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जनपद व विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को केंद्र शांतिकुंज की तरफ से प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन जनपद के बाल गोविंद सरस्वती विद्याश्रम भरवारी, भवंस मेहता विद्याश्रम, हुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज हिनौता, रानी देवी इंटर कॉलेज भगत का पूरा, जेसीएस इंटर कॉलेज पचामा बैरमपुर, एस ओ कॉन्वेंट इंटर कालेज सिरसा, उदय प्रकाश इंटर कॉलेज , उच्च प्राथमिक विद्यालय मलाक नागर आदि विद्यालयों में हुआ।
जनपद में परीक्षा संचालन में जिला संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा श्री राम सनेही, परीक्षा केंद्र के शिक्षकगण व प्रमुख रूप से प्रवेश केसरवानी, अजीत कुशवाहा, राम चंद्र, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, शिव प्रसाद, आयुष साहू, सौरभ वर्मा, आकाश कुमार, दीपक आदि रहें।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

