युवा प्रकोष्ठ कौशाम्बी के माध्यम से विद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा प्रकोष्ठ कौशाम्बी की टीम ने कौशाम्बी जनपद के एन डी कॉन्वेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज, नसीरपुर मूरतगंज में छात्र छात्राओं के लिए एक दिवसीय संस्कारशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य महेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया जिसमें युवा टोली ने गुरु वंदना एवं प्रज्ञा गीत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में युवा सेल के मीडिया प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण और बाल संस्कारशाला संचालक अजीत कुशवाहा ने स्मार्टफोन के लाभ और हानि पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र केसरवानी ने नशा उन्मूलन और दहेज प्रथा पर अपने प्रज्ञागीत से छात्रों को प्रेरणा दी। युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार कौशाम्बी के सह प्रभारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने गायत्री महामंत्र छात्र छात्राओं के जीवन के लिए क्यों जरूरी है इस विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में युवा सेल के सौरभ वर्मा एवं संजय शर्मा द्वारा प्रस्तुत विचार व प्रज्ञा गीत आकर्षण का केंद्र रहे। युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार कौशाम्बी ने विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश सिंह यादव एवं प्रधानाचार्य महेश कुमार सहित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के मंगलमयी जीवन की कामना की।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रामनरेश यादव, राधा रानी अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सुनील सिंह, अभिषेक साहू, अरुण कुमार, कुलदीप साहू, ज्योति सैनी, आकांक्षा पाल, नंदिता पाल, मनीषा विश्वकर्मा, आकांक्षा यादव, आरती श्रीवास्तव, महरोज फात्मा, रजवंती, अजय कुमार, उमेश यादव, संतलाल, अजय मिश्रा, मुन्नी देवी सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहें।
Recent Post
विज्ञान को शैतान बनने से रोकें:अनियंत्रित प्रगति अर्थात महामरण की तैयारी
सामान्य व्यक्ति का मस्तिष्क विकृत हो तो वह थोड़े ही व्यक्तियों का अहित कर सकता है। उसी तरह की दुर्बुद्धि वाले लोगों का एक समूह निकल पड़े, तो हानि की सँभावनाएँ निश्चित बढ़ती हैं। किंतु यदि यही रोग र...
होली
होली विशेषांक— 4
पुराणकालीन, आदर्शसत्याग्रही, भक्त प्रह्लाद के दमन के लिए हिरण्यकश्यप के छल-प्रपंच सफल न हो सके। उसे भस्म करने के प्रयास में होलिका जल मरी और प्रहलाद तपे कंचन बन गए। ख...
अपनों से अपनी बात- होली का संदेश
होली विशेषांक— 3
मातृभूमि की धूलि मस्तक पर लगाकर देशभक्ति की प्रतिज्ञा लेने का महापर्व है— होली। यह असमानता के अभिशाप को जला देने का पर्व भी है। यह पर्व यह संदेश देता है कि आर्थिक...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 151): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
इन आंदोलनों के एक लाख गाँवों में विस्तार हेतु शान्तिकुञ्ज ने पहला कदम बढ़ाया है। इसके लिए संचालनकेंद्रों की स्थापना की गई है। वहाँ चार-चार नई साइकिलें, चार छोटी बालटियाँ, बिस्तरबंद, संगीत उपकरण, साह...
होली का संदेश (होली विशेषांक— 2)
अनावश्यक और हानिकार वस्तुओं को हटा देने और मिटा देने को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्त्वपूर्ण समझा गया है। और इस दृष्टिकोण को क्रियात्मक रूप देने के लिए होली का त्यौहार बनाया गया है। रास्तों में फैले...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 150): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
Read More
हमारी होली (होली विशेषांक— 1)
मैं चाहता हूँ कि आप इस होली पर खूब आनंद मनाएँ और साथ ही यह भी चिंतन करें कि जिसकी यह छाया है, उस अखंड आनंद को मैं कैसे प्राप्त कर सकता हूँ? मेरी युग-युग की प्यास कैसे बुझ सकती है? इस अँधेरे में कहा...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 149): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
एक लाख अशोक वृक्ष लगाने का संकल्प पूरा करने में यदि प्रज्ञापरिजन उत्साहपूर्वक प्रयत्न करें तो इतना साधारण निश्चय इतने बड़े जनसमुदाय के लिए तनिक भी कठिन नहीं होना चाहिए। उसकी पूर्ति में कोई अड़चन दीखत...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 148): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
जीवन की बहुमुखी समस्याओं का समाधान, प्रगति-पथ पर अग्रसर होने के रहस्य भरे तत्त्वज्ञान के अतिरिक्त इसी अवधि में भाषण, कला, सुगम संगीत, जड़ी-बूटी उपचार, पौरोहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह-उद्योगों का स...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 147): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
Read More

.jpg)
