• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • ​​​दो शब्द
    • भौतिकता की बाढ़ मारकर छोड़ेगी
    • क्या यही हमारी राय है?
    • भौतिकवादी दृष्टिकोण हमारे लिये नरक सृजन करेगा
    • भौतिक ही नहीं, आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक
    • अध्यात्म की उपेक्षा नहीं की जा सकती
    • अध्यात्म की अनन्त शक्ति-सामर्थ्य
    • अध्यात्म-समस्त समस्याओं का एकमात्र हल
    • आध्यात्मिक लाभ ही सर्वोपरि लाभ है
    • अध्यात्म—मानवीय प्रगति का आधार
    • अध्यात्म से मानव जीवन का चर्मोत्कर्ष
    • हमारा दृष्टिकोण अध्यात्मवादी बने
    • आर्ष अध्यात्म का उज्ज्वल स्वरूप
    • लौकिक सुखों का एक मात्र आधार
    • अध्यात्म ही है सब कुछ
    • आध्यात्मिक जीवन इस तरह जियें
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
    • अध्यात्म और उसकी महान् उपलब्धि
    • आध्यात्मिक लक्ष्य और उसकी प्राप्ति
    • आत्म—शोधन अध्यात्म का श्रीगणेश
    • आत्मोत्कर्ष-अध्यात्म की मूल प्रेरणा
    • आध्यात्मिक आदर्श के मूर्तिमान देवता भगवान शिव
    • आद्य शक्ति की उपासना से जीवन को सुखी बनाइए?
    • आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
    • आध्यात्मिक साधना का चरम लक्ष्य
    • अध्यात्म लक्ष्य की सर्वांगपूर्णता
    • अपने अतीत को भूलिये नहीं
    • महान अतीत को वापिस लाने का पुण्य प्रयत्न
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • ​​​दो शब्द
    • भौतिकता की बाढ़ मारकर छोड़ेगी
    • क्या यही हमारी राय है?
    • भौतिकवादी दृष्टिकोण हमारे लिये नरक सृजन करेगा
    • भौतिक ही नहीं, आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक
    • अध्यात्म की उपेक्षा नहीं की जा सकती
    • अध्यात्म की अनन्त शक्ति-सामर्थ्य
    • अध्यात्म-समस्त समस्याओं का एकमात्र हल
    • आध्यात्मिक लाभ ही सर्वोपरि लाभ है
    • अध्यात्म—मानवीय प्रगति का आधार
    • अध्यात्म से मानव जीवन का चर्मोत्कर्ष
    • हमारा दृष्टिकोण अध्यात्मवादी बने
    • आर्ष अध्यात्म का उज्ज्वल स्वरूप
    • लौकिक सुखों का एक मात्र आधार
    • अध्यात्म ही है सब कुछ
    • आध्यात्मिक जीवन इस तरह जियें
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
    • अध्यात्म और उसकी महान् उपलब्धि
    • आध्यात्मिक लक्ष्य और उसकी प्राप्ति
    • आत्म—शोधन अध्यात्म का श्रीगणेश
    • आत्मोत्कर्ष-अध्यात्म की मूल प्रेरणा
    • आध्यात्मिक आदर्श के मूर्तिमान देवता भगवान शिव
    • आद्य शक्ति की उपासना से जीवन को सुखी बनाइए?
    • आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
    • आध्यात्मिक साधना का चरम लक्ष्य
    • अध्यात्म लक्ष्य की सर्वांगपूर्णता
    • अपने अतीत को भूलिये नहीं
    • महान अतीत को वापिस लाने का पुण्य प्रयत्न
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


आर्ष अध्यात्म का उज्ज्वल स्वरूप

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 12 14 Last
मानव-जीवन को उत्कृष्टता की—पूर्णता की—लक्ष प्राप्ति की अन्तिम मंजिल तक पहुंचाने का एक मात्र उपाय अध्यात्म ही है। इससे लोक और परलोक की सार्थकता सुनिश्चित होती है। परलोक में स्वर्ग और मुक्ति का लाभ उसे ही मिलता है जो अपने अन्तःकरण को आध्यात्मिक आदर्शों के अनुरूप ढाल लेने में सफल होता है। आत्म-साक्षात्कार, ईश्वर-दर्शन एवं ब्रह्म प्राप्ति की उपलब्धि का एक ही मार्ग है कि आत्मा पर चढ़े मल आवरण विक्षेपों को हटा कर उससे शुद्ध स्वरूप में विकसित किया जाय। लौकिक जीवन का प्रत्येक क्षेत्र उसी के लिए मंगलमय बनता है जिसने अपने गुण कर्म स्वभाव एवं दृष्टिकोण को परिष्कृत कर लिया है। श्रेय पथ पर चलने वाले लोग ही महापुरुष बनते हैं और इतिहास में अपना अनुकरणीय आदर्श छोड़ जाते हैं। इस शरीर को अमर बनाने का सौभाग्य ऐसे ही कर्मठ लोगों को मिलता है। सुदृढ़ स्वास्थ्य, समर्थ मन, स्नेह सहयोग, क्रिया कौशल, समुचित धन, सुदृढ़ दाम्पत्य, सुसंस्कृत संतान, प्रगतिशील विकास-क्रम, श्रद्धा सम्मान, सुव्यवस्थित एवं सन्तुष्ट जीवन का आधार केवल एक ही है—अध्यात्म। अपने को सुधारने से संसार सुधर जाता है। अपने को ठीक कर लेने से चारों ओर का वातावरण ठीक बनने में देर नहीं लगती। यह एक निश्चित तथ्य है कि जो अपने को सुधार न सका, अपनी गतिविधि को सुव्यवस्थित न कर सका, उसका इहलौकिक और पारलौकिक भविष्य अन्धकारमय ही बना रहेगा। जो इस लोक को नहीं संभाल सका उसका परलोक क्या संभलेगा, जो इस जीवन में नारकीय मनोभूमि लिये बैठा है, उसे परलोक में स्वर्ग मिलेगा ऐसी आशा करना व्यर्थ है। स्वर्ग की रचना इसी जीवन में करनी पड़ती है, दुष्प्रवृत्तियों के भव बन्धनों से इसी जीवन में मुक्त होना पड़ता है। परलोक में यही सफलतायें साकार बन जाती हैं। इसलिए मनीषियों ने मनुष्य को सबसे बड़ी बुद्धिमत्ता उसकी आध्यात्मिक प्रवृत्ति को ही माना है।

आज सब कुछ औंधा और विकृत हो रहा है। अध्यात्म की भी दुर्गति हो रही है। अनात्मवादी, मानव-जीवन को पतित करने वाले हेय मान्यताएं अध्यात्म का आवरण ओढ़े बैठी हैं, जो कोई उनके चंगुल में फंस जाता है उसी की दुर्गति होती है। जीवन के क्रमिक विकास का सुनिश्चित मार्ग छोड़कर लोग घर छोड़ कर भाग खड़े होते हैं। अस्त व्यस्त जीवन, नशेबाजी आलस, प्रमाद, विचित्र वेश-विन्यास, संसार को मिथ्या कहने का फैशन यही आज के अध्यात्मवादी महात्माओं का स्वरूप है। जो उनके चंगुल में फंस जाता है उसे भी यही छूत लगा देते हैं। गृहस्थी का अध्यात्म और विलक्षण है, वे किसी किसी मन्त्र तन्त्र की दस पांच माला फेर कर लाखों करोड़ों रुपये मूल्य के वरदान पाने के लिये देवताओं की मनौती मानते रहते हैं। दर्शन, स्नान, कथा, वार्ता जैसे छोटे-छोटे कर्म काण्डों द्वारा जनम भर के किये पापों के दंड से बच निकलने की तरकीब ढूंढ़ते रहते हैं। उनके लिये स्वर्ग मुक्ति एक बाल-कल्पना मात्र होती है, जो छोटा-सा कर्म काण्ड कर लेने मात्र में सहज ही मिल जाती है। इस भोले लोगों को ऐसे ही प्रलोभन देकर तथाकथित धर्मध्वजी ठगते खाते हैं।

इन प्रवंचनाओं में आज लाखों व्यक्ति भटक रहे हैं। उन्हें लाभ तो मिलना ही क्या था धन और समय की बर्बादी ही हो सकती थी, सो होती रहती है। कागज के बने नकली शेर से मनोरंजन मात्र हो सकता है, असली सिंह के गुण उसमें कहां होते हैं? असली अध्यात्म के द्वारा लोक और परलोक का जो मंगलमय प्रतिफल मिल सकता था वह इस विकृत, औंधे एवं नकली अध्यात्म के द्वारा कैसे सम्भव हो सकता है। इस मार्ग पर चलने वालों की असफलता को देखते हुए सर्व साधारण के मन में उसकी ओर से विरक्ति, उपेक्षा एवं अनास्था पैदा हो रही है। अब धर्म और अध्यात्म की चर्चा को नाक भी सिकोड़ते हुए ही सुना जाता है। हर समझदार व्यक्ति अपने बच्चों को उससे दूर रखने का प्रयत्न करता है ताकि वे भी इस भ्रम जंजाल में फंस कर अपना भविष्य अन्धकारमय न बनाने लगे।

प्राचीन काल में ऐसी बात नहीं थी। लोग अपने छोटे बालकों को ऋषियों के आश्रमों में पढ़ने को इसलिए भर्ती करते थे कि अध्यात्म का पारस स्पर्श करके उन लोहे जैसे बालकों को शोभायमान स्वर्ग बनने का अवसर मिलेगा। आग के सम्पर्क में जो भी वस्तु आती है गरम हो जाती है। अध्यात्म के संपर्क में आने वाले मनुष्यों का भी तेजस्वी, मनस्वी, और यशस्वी होना स्वाभाविक है। जीवन की दशा ठीक कर देने और उस परिष्कृत दृष्टिकोण से जिन्दगी जीने की प्रकाश प्रेरणा का नाम ही तो अध्यात्म है। जिसे यह कल्पवृक्ष मिल गया उसे किसी बात की कमी नहीं रहती। जिसने इस अमृत को पा लिया उसे किसी अतृप्ति का कष्ट नहीं सहना पड़ता। अध्यात्म का प्रकाश जिसके भी हृदय में प्रकाशवान् हो उठा उसके चेहरे पर सन्तोष, उल्लास, आशा एवं श्रेष्ठता की किरणें निश्चित रूप से बिखरी पड़ी होंगी। शोक सन्ताप उसे छू भी न गये होंगे। उसके जीवन का प्रत्येक क्षेत्र सुविकसित बना रहा होगा। वाणी तथा क्रिया में श्रेष्ठता टपक रही होगी और उसका व्यक्तित्व अपनी उत्कृष्टता में दूसरे अनेकों को बल एवं प्रकाश प्रदान कर रहा होगा।

असली अध्यात्म का स्वरूप आज लुप्तप्राय बन चुका है। जिसने अपने जीवन में आध्यात्मिक आदर्शों को उतारा हो ऐसे मनीषी ढूंढ़े नहीं मिलते। धर्म ग्रन्थ पढ़ने सुनने की कथा वार्ता एवं पूजा-पाठ की वस्तु बन गये हैं उनमें जिस जीवन निर्माण का बिखरा हुआ प्रशिक्षण है उसे आज की स्थिति के अनुरूप किस प्रकार कर्म रूप में परिणित किया जाय? उसके द्वारा प्राप्ति होने वाली सफलताओं को प्रत्यक्ष करके कैसे लोगों को उस महत्ता के लिए प्रभावित एवं आकर्षित किया जाय इसका कोई विधान सामने नहीं है। प्राचीन काल की भांति आज भी अध्यात्म को अपनाकर मनुष्य अपने व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन को सुविकसित बना सकता है उसकी कोई प्रत्यक्ष प्रक्रिया कहीं भी दृष्टिगोचर नहीं होती। बातूनी प्रतिपादन अब किसी के गले नहीं उतरते क्योंकि अध्यात्म के नाम पर अत्युक्तिपूर्ण बातें इतनी अधिक कही जा चुकी हैं कि उन पर विश्वास करने का सहसा किसी को भी साहस नहीं होता।

इस अभाव की पूर्ति की जानी चाहिए। अध्यात्म को अपनाने से लौकिक जीवन कितना सफल और समुन्नत हो सकता है इसे व्यवहार में प्रत्यक्ष करके दिखाया जाय तभी इस महान विज्ञान की उपयोगिता लोग समझ सकेंगे और उसे अपनाने के लिये उत्साहपूर्वक अग्रसर हो सकेंगे।

आर्ष मान्यताओं के अध्यात्म का वास्तविक स्वरूप क्या है और उसे पूजा-पाठ तक सीमित न रखकर मस्तिष्क की प्रत्येक विचारणा और क्रिया की प्रत्येक हलचल में कैसे ओत-प्रोत किया जाय, जिससे मानव-जीवन स्वर्गीय विभूतियों से भरा पूरा दिखाई देने लगे, यह प्रत्यक्षवाद के माध्यम में सिखाया समझाया जाना चाहिये। इसके बिना वह अनास्था मिट न सकेगी जिसके कारण लोग इस महान तत्वज्ञान को निरुपयोगी समझ कर उससे दूर हटते चले जा रहे हैं।

जिस प्रकार हम देश-व्यापी अन्य समस्त विकृतियों के परिशोधन और अभावों की पूर्ति के लिये अनेकों प्रयत्न कर रहे हैं उसी प्रकार यह भी आवश्यक है कि अध्यात्मवाद के वर्तमान विकृत स्वरूप को हटा कर आर्ष अध्यात्मवाद का उज्ज्वल स्वरूप सर्व साधारण के सम्मुख प्रस्तुत किया जाय। निस्सन्देह यह कठिन कार्य है। क्योंकि पिछले एक हजार वर्ष के अन्धकार युग में विदेशी षड़यन्त्र के अंग बन कर लोगों ने अध्यात्म के नाम पर इतना कूड़ा-कचरा जमा कर दिया है, जिसके नीचे हमारा प्राचीन आदर्श और प्रबुद्ध दर्शन एक प्रकार से दब ही गया है। भाग्यवाद, पलायनवाद, निराशावाद, उपेक्षावाद, पराधीनवाद, अकर्मण्यतावाद, दीनता और जो कुछ बुरे से बुरा हो रहा हो उसे ईश्वर इच्छा मान कर सहना करना यही मुख्यतया अध्यात्मवाद के नाम पर कहा सुना गया है।

क्षण भंगुरता, पग-पग पर मौत का भय दिखाकर व्यक्तिगत और सामूहिक कर्तव्यों को माया बताकर सब कुछ छोड़कर भजन करने की ही शिक्षा दी गई है। सुधार संघर्ष और सेवा कार्यों को अहंकार बताया गया है और कहा गया है कि यह कार्य मनुष्य नहीं ईश्वर ही कर सकता है। इस प्रकार के विचारों के पीछे विदेशी शासकों के अत्याचारों को सन्तोषपूर्वक सहने की मनोभूमि प्रस्तुत करना ही एक मात्र उद्देश्य था। भावनाशील व्यक्तियों को उपेक्षावादी एकान्त सेवी बनाकर ही तो जनता को नेतृत्व विहीन किया जा सकता था। जरा-जरा से छोटे छोटे कर्म काण्ड करके पापों के फल से बच निकलने का प्रलोभन देकर जातीय जीवन में दुश्चरित्रता का प्रवेश हो सकता है और इसी प्रकार तो कोई जाति सामूहिक रूप से निस्तेज की जा सकती थी। एक ओर तलवार से और दूसरी ओर इस पलायनवादी दर्शन से भारतीय समाज को निरस्त किया। तभी तो इतने लम्बे समय तक इतने बड़े जन समूह पर मुट्ठी भर लोग इतना नृशंस शासन कर सकने में समर्थ हुए।

तथाकथित धर्माचार्यों को, सन्त–महन्तों को इन्हीं दिनों पौ बारह करने के अवसर मिले। हर एक चतुर साधू बाबाजी ने अपने नाम के सम्प्रदाय खड़े किये और अपनी सिद्धि, चमत्कारों की किम्वदन्तियां फैलाई। आश्चर्य यह होता है कि इन सिद्ध चमत्कारी सन्तों से किसी ने यह न कहा कि आज इतने सामर्थ्यवान हैं तो इस अत्याचारी शासन से छुटकारे का प्रबन्ध तो कर दीजिए। उन दिनों भोली जनता बुरी तरह दिग्भ्रान्त होती और अगणित प्रकार के अध्यात्मवादी विचारों को अध्यात्म के नाम पर गले उतारती रही। आज भी परम्पराओं को दुहाई देकर इसी अन्धकार युग की भ्रान्तियों को अध्यात्म माना जा रहा है। जुआ, सट्टा, बताने वाले, नशेबाजी और मुफ्त का माल लूटने के लालची अन्ध-विश्वासी आज भी अन्धे-कोढ़ी की जोड़ी बने बैठे हैं और जहां-तहां उन्हीं के नाम पर आध्यात्मिकवाद की कूड़ा-गाड़ी लुढ़क रही है।

यह स्थिति निश्चित रूप से बदली जानी चाहिये। हमें उस प्रबुद्ध अध्यात्म की जानकारी जन साधारण को करानी चाहिए जिसके स्पर्श मात्र से लोहे को पारस छूने के समान प्रतिक्रिया होती है। सच्चे अध्यात्म की मान्यताएं और भावनायें मनुष्य में यदि थोड़ी सी भी प्रवेश कर सकें तो वह निश्चित रूप से संयमी, सदाचारी, प्रसन्न चित्त, निर्भय, उदार और सद्गुणी बनेगा। जिसमें इन गुणों का प्रवेश हो सका वह जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करेगा और प्रस्तुत कठिनाइयों में से प्रत्येक को अपने पुरुषार्थ द्वारा परास्त करके निज की तथा समाज की सुख शान्ति की सम्भावना अनेक गुनी बढ़ा सकने में समर्थ होगा भारतीय व्यक्तित्व का स्तर और समाज का स्तर ऊंचा उठाने के लिये अध्यात्म की मान्यताओं को गहराई तक जन मानस में उतार देना ही एक मात्र उपाय हो सकता है। इससे पूर्व वर्तमान विकृतियों का परिशोधन कर आर्ष अध्यात्म का उज्ज्वल स्वरूप निखार कर लोगों के सामने रखना होगा। प्राचीन धर्म शास्त्र में वह सब कुछ मौजूद है पर आवश्यकता इस बात की है कि उसे सुव्यवस्थित रूप से क्रमबद्ध किया जाय, जिससे सर्व साधारण के लिए उसकी उपयोगिता को समझ सकना सम्भव हो सके। साथ ही उसका प्रत्यक्ष स्वरूप भी प्रस्तुत करना होगा। आर्ष अध्यात्म के प्रशिक्षण प्रचार को व्यावहारिक स्वरूप देने वाले रचनात्मक कार्यक्रमों की व्यवस्था करनी होगी। अध्यात्म तत्व ज्ञान की सेवा में ऋषियों के सारे जीवन लगते थे, वे जानते थे कि मानव कल्याण का यही एक मात्र उपाय है आज यदि हम में से भी कुछ लोग वर्तमान दुरावस्था को सुधारने और आर्ष अध्यात्म को समुज्ज्वल रूप में प्रस्तुत करने के लिए कुछ करने को कटिबद्ध हो सके तो निश्चय ही देश, धर्म, समाज और संस्कृति की भारी सेवा संभव हो सकेगी।
First 12 14 Last


Other Version of this book



आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

आध्यात्मिक कायाकल्प का विधि- विधान-२
Type: TEXT
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • ​​​दो शब्द
  • भौतिकता की बाढ़ मारकर छोड़ेगी
  • क्या यही हमारी राय है?
  • भौतिकवादी दृष्टिकोण हमारे लिये नरक सृजन करेगा
  • भौतिक ही नहीं, आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक
  • अध्यात्म की उपेक्षा नहीं की जा सकती
  • अध्यात्म की अनन्त शक्ति-सामर्थ्य
  • अध्यात्म-समस्त समस्याओं का एकमात्र हल
  • आध्यात्मिक लाभ ही सर्वोपरि लाभ है
  • अध्यात्म—मानवीय प्रगति का आधार
  • अध्यात्म से मानव जीवन का चर्मोत्कर्ष
  • हमारा दृष्टिकोण अध्यात्मवादी बने
  • आर्ष अध्यात्म का उज्ज्वल स्वरूप
  • लौकिक सुखों का एक मात्र आधार
  • अध्यात्म ही है सब कुछ
  • आध्यात्मिक जीवन इस तरह जियें
  • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
  • अध्यात्म और उसकी महान् उपलब्धि
  • आध्यात्मिक लक्ष्य और उसकी प्राप्ति
  • आत्म—शोधन अध्यात्म का श्रीगणेश
  • आत्मोत्कर्ष-अध्यात्म की मूल प्रेरणा
  • आध्यात्मिक आदर्श के मूर्तिमान देवता भगवान शिव
  • आद्य शक्ति की उपासना से जीवन को सुखी बनाइए?
  • आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
  • आध्यात्मिक साधना का चरम लक्ष्य
  • अध्यात्म लक्ष्य की सर्वांगपूर्णता
  • अपने अतीत को भूलिये नहीं
  • महान अतीत को वापिस लाने का पुण्य प्रयत्न
  • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj