• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • ​​​दो शब्द
    • भौतिकता की बाढ़ मारकर छोड़ेगी
    • क्या यही हमारी राय है?
    • भौतिकवादी दृष्टिकोण हमारे लिये नरक सृजन करेगा
    • भौतिक ही नहीं, आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक
    • अध्यात्म की उपेक्षा नहीं की जा सकती
    • अध्यात्म की अनन्त शक्ति-सामर्थ्य
    • अध्यात्म-समस्त समस्याओं का एकमात्र हल
    • आध्यात्मिक लाभ ही सर्वोपरि लाभ है
    • अध्यात्म—मानवीय प्रगति का आधार
    • अध्यात्म से मानव जीवन का चर्मोत्कर्ष
    • हमारा दृष्टिकोण अध्यात्मवादी बने
    • आर्ष अध्यात्म का उज्ज्वल स्वरूप
    • लौकिक सुखों का एक मात्र आधार
    • अध्यात्म ही है सब कुछ
    • आध्यात्मिक जीवन इस तरह जियें
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
    • अध्यात्म और उसकी महान् उपलब्धि
    • आध्यात्मिक लक्ष्य और उसकी प्राप्ति
    • आत्म—शोधन अध्यात्म का श्रीगणेश
    • आत्मोत्कर्ष-अध्यात्म की मूल प्रेरणा
    • आध्यात्मिक आदर्श के मूर्तिमान देवता भगवान शिव
    • आद्य शक्ति की उपासना से जीवन को सुखी बनाइए?
    • आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
    • आध्यात्मिक साधना का चरम लक्ष्य
    • अध्यात्म लक्ष्य की सर्वांगपूर्णता
    • अपने अतीत को भूलिये नहीं
    • महान अतीत को वापिस लाने का पुण्य प्रयत्न
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • ​​​दो शब्द
    • भौतिकता की बाढ़ मारकर छोड़ेगी
    • क्या यही हमारी राय है?
    • भौतिकवादी दृष्टिकोण हमारे लिये नरक सृजन करेगा
    • भौतिक ही नहीं, आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक
    • अध्यात्म की उपेक्षा नहीं की जा सकती
    • अध्यात्म की अनन्त शक्ति-सामर्थ्य
    • अध्यात्म-समस्त समस्याओं का एकमात्र हल
    • आध्यात्मिक लाभ ही सर्वोपरि लाभ है
    • अध्यात्म—मानवीय प्रगति का आधार
    • अध्यात्म से मानव जीवन का चर्मोत्कर्ष
    • हमारा दृष्टिकोण अध्यात्मवादी बने
    • आर्ष अध्यात्म का उज्ज्वल स्वरूप
    • लौकिक सुखों का एक मात्र आधार
    • अध्यात्म ही है सब कुछ
    • आध्यात्मिक जीवन इस तरह जियें
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
    • अध्यात्म और उसकी महान् उपलब्धि
    • आध्यात्मिक लक्ष्य और उसकी प्राप्ति
    • आत्म—शोधन अध्यात्म का श्रीगणेश
    • आत्मोत्कर्ष-अध्यात्म की मूल प्रेरणा
    • आध्यात्मिक आदर्श के मूर्तिमान देवता भगवान शिव
    • आद्य शक्ति की उपासना से जीवन को सुखी बनाइए?
    • आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
    • आध्यात्मिक साधना का चरम लक्ष्य
    • अध्यात्म लक्ष्य की सर्वांगपूर्णता
    • अपने अतीत को भूलिये नहीं
    • महान अतीत को वापिस लाने का पुण्य प्रयत्न
    • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


भौतिकवादी दृष्टिकोण हमारे लिये नरक सृजन करेगा

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 3 5 Last
पूर्ण भौतिकतावादी होने का सबसे बड़ा दण्ड यह है कि ईश्वर के प्रति मनुष्य की आस्था शिथिल हो जाती है। भौतिकवादी और ईश्वरवादी में परस्पर विरोध है। निश्चित है कि जो भौतिकवादी होगा उसको दृष्टि संसार तक ही सीमित रहेगी और जो ईश्वरवादी है उसकी दृष्टि संसार तक ही सीमित न रहकर लोक-परलोक, पाप-पुण्य और परमात्मा तक जायेगी ही।

‘खाओ पियो और मौज करो’ का सिद्धान्त माने और उस पर आचरण करने वालों को इतना अवकाश ही कब रहता है कि वह आत्मा-परमात्मा के विषय में कुछ सोच सकें। उन्हें तो खाने-पीने और मौज करने के साधन सामग्री जुटाने में ही अपना सारा समय लगाना होगा। उनकी बुद्धि, उनकी विद्या और उनका सारा परिश्रम पुरुषार्थ उन्हीं उपकरणों के संचय में यापन होता रहेगा क्योंकि भौतिक ही सही कोई भी उपलब्धि शक्तियों को केन्द्रित कर क्रियाशील बनाये बिना नहीं हो सकती। ‘खाओ पियो और मौज करो’ की वृत्ति स्वाभाविक रूप से तृप्ति ही नहीं होती है। भौतिकवादी कितना ही क्यों न कमाये कितनी ही सम्पत्ति क्यों न संचित करले और कितने ही साधन क्यों न इकट्ठे कर ले उसे संतोष अथवा तृप्ति हो ही नहीं सकती। इसके दो कारण हैं एक तो यह वृत्ति स्वयं ही असंतोषीनी होती है दूसरे भौतिक भोगों में तृप्ति कहां? आज के साधन कल पुराने हो जाते हैं। नये साधनों की लालसा जाग पड़ती है और नये भी जल्दी ही पुराने हो जाते हैं। इस प्रकार यह चक्र निरन्तर रूप से रात दिन चलता रहता है। ऐसी दशा में मनुष्य का पूरा जीवन खाओ पियो और मौज करो के साधन जुटाने में ही जुटा हुआ समाप्त हो जाता है। भौतिकता की आवश्यकता से ग्रसित मनुष्य के पास इतना अवकाश ही नहीं रहता कि वह उस आदि सत्ता और अनादि कारण परमात्मा के विषय में सोच सके।

बहुत मात्रा में भौतिक साधनों ही का संचय करने के लिये मनुष्य जल्दी ही ईमानदारी नीति न्याय तथा धर्म की सीमा छोड़कर अनुचित एवं असत्य की रेखा में चला जाता है और तब त्वरित गति से संचय में बढ़ता हुआ आत्मा-परमात्मा से इतनी दूर चला जाता है, जहां पर न तो उसकी आवाज सुनाई देती है और न झलक ही दिखाई देती है। साथ ही ईर्ष्या-द्वेष, छल कपट, असत्य एवं अनीति के लौह आवरण उस ज्योति मार्ग को स्वयं ही रुद्ध कर देते हैं।

इस प्रकार भौतिकता की भयानक लिप्साएं ईश्वरीय निष्ठा को इस सीमा तक नष्ट कर देती हैं कि मनुष्य अनजान में ही पूरा नास्तिक बन जाता है। एक बार यदि वह शाब्दिक रूप में ईश्वर के अस्तित्व को स्वीकार भी करता रहे भले ही इनकार न करे तब भी वह आस्तिक नहीं रह पाता। उस का अनुभूति से रहित हो जाना, उसकी सर्वशक्तिमत्ता के प्रति विनम्र न होना उसका सहारा छोड़ देना अथवा उसके निर्दिष्ट गुणों से पराङ्मुख हो जाना विशुद्ध नास्तिकता ही है। सच्ची आस्तिकता की पहचान गुण-अवगुण ही हैं। ईश्वर के अस्तित्व में ‘हां’ अथवा ‘ना’ नहीं।

‘खाओ पियो और मौज करो’ का सिद्धान्त हर पदार्थ तथा हर अवसर का रस चखने की प्रेरणा करता है जिससे बहुत बार खाद्य-अखाद्य तथा कार्य-अकार्य की मर्यादा के प्रति आस्था उठ जाती है, जिससे मनुष्य न जाने कितने अखाद्यों का भक्षण करने लगता है और न जाने कितने दुर्व्यसन अपने पीछे लगा लेता है। सुरा-सुन्दरी भोगवादियों के दो ऐसे उपकरण हैं जिनसे कदाचित ही कोई भाग्यवान बचा रहा सके। अमर्यादित जीवन जीने के जो दुष्परिणाम शोक, सन्ताप, असन्तोष एवं अशांति के रूप में सामने आते हैं उन्हें बहुधा भोगवादियों को भोगना ही पड़ता है।

जो देश जिस अनुपात से भौतिक एवं भोग-परायण है और जिस अनुपात से उसको साधन-सामग्री की सुविधा है, वह उसी अनुपात में असन्तुष्ट एवं अशांत है। आशंका, सन्देह, तनाव, भय तथा युद्धोन्माद उनकी चिन्तन धारा का अंग बन गये हैं। वे जो कुछ सोच पाते हैं विनाश को सामने रखकर और जो कुछ कर पाते हैं स्वार्थ को सामने रखकर परोपकार के नाम से किया हुआ उनका प्रवर्तन किसी निहित स्वार्थ से मुक्त नहीं होता। आज जब शांति तथा निःशस्त्रीकरण की कल्याणकारी बात उनके सामने आती है तो उनका अस्तित्व सिहर उठता है कि शांति अथवा निःशस्त्रीकरण की अवस्था में हम कहीं इतने कमजोर न हो जायें कि कोई दूसरे हमारे भोग-उपभोगों को छीन ले। भौतिक भोगों के रोगियों के पास आत्मबल अथवा आत्म विश्वास कहां? और कहां होती है उनके पास वह निःस्पृहता, वह तत्व दृष्टि जिसके आधार पर भोग साधनों की निःसारता को देख समझ सकें। वे भौतिक भोगों की अचिरन्तनता को पशु बल से चिरन्तनता में बदलने की कोशिश में लगे रहते हैं और चाहते हैं कि शेष सारा संसार विनष्ट हो जाता तो हमारे भोग साधन निरापद एवं निष्कंटक हो जाते और तब हम उन्हें आंख मूंद कर इस प्रकार भोगते जैसा कि अब तक भोग नहीं पाये हैं और इसी निश्चिन्तता अथवा निष्कंटकता को वे विश्व शांति की संज्ञा देना चाहते हैं। किन्तु अध्यात्मिकता का मीठा फल ‘शांति’ इन विचारों एवं कार्यों में कहां?

आज संसार में अमरीका भोगवाद तथा भौतिक साधनों का सर्वोच्च निदर्शन बना हुआ है। उन देश में प्रचुर धन-सम्पत्ति है। अगणित ‘उद्योग’ विशालकाय कल कारखाने तथा वैभव की असीम चकाचौंध है। आदमी का सब काम यन्त्र करते हैं और हर द्वार पर एक मोटरकार खड़ी रहती है। होटल, रेस्ट्रां, सिनेमा, पार्क, नाचघर, नाटकशाला तथा प्रमोद स्थलों की भरमार है। हर व्यक्ति की आय व्यय से कहीं अधिक है। ऐसा लगता है कि संसार के सारे साधन, सारी सामग्री और सारी लक्ष्मी अमेरिका में ही सिमट कर आ गई है। किन्तु इस सम्पन्नता की स्थिति में वहां का जन-जीवन कितना अतृप्त, कितना अशांत, कितना व्यग्र, कितना व्यस्त, और कितना बोझिल है, इसका अनुमान वहां प्रति वर्ष होने वाली आत्म हत्याओं की रोमांचकारी संख्या में लगाया जा सकता है।

अमेरिका के प्रसिद्ध समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित कुछ दिन पहले की एक रिपोर्ट से पता चला है कि अमेरिका में लगभग बीस हजार व्यक्ति प्रति वर्ष आत्महत्या करते हैं। आत्महत्याओं की यह भयानक संख्या ही वहां के अशांत एवं असफल जन-जीवन को स्पष्ट कर देने के लिए पर्याप्त है। इसके अतिरिक्त न जाने कितने लोग रोग-शोक से पीड़ित होकर, अशांति एवं असफलता से दुखी होकर अतृप्ति तथा लालसाओं में घुल घुल कर मरते होंगे और जाने कितनी आत्महत्यायें ऐसी होती होंगी जिनका या तो पता न चलता होगा अथवा उन पर पर्दा डाल कर स्वाभाविक मृत्यु घोषित कर दिया जाता होगा।

इन आत्महत्याओं के अनेक कारण हो सकते हैं किन्तु विशेष कारणों में—निराशा, पारिवारिक कलह, आर्थिक कठिनाई, शराब तथा अनीश्वरवाद की गणना की जाती है। कहना न होगा कि यह सब कारण भौतिक भोगवाद की ही देन है। इतने कारोबारी तथा शक्ति सम्पन्न देश में निराशा का क्या कारण? भोगवाद का अन्त निराशा में ही होता है। भोगवादी शीघ्र ही मिथ्या एवं नश्वर सुखों में अपनी सारी शक्तियां नष्ट कर डाला करते हैं, जिससे अकाल ही में खोखले होकर निर्जीव हो जाते हैं। ऐसी दशा में न तो उनके लिये किसी वस्तु में रस रहता है और न जीवन में रुचि। स्वाभाविक है उन्हें एक ऐसी भयानक निराशा आ घेरे जिसके बीच जी सकना मृत्यु से भी कष्टकर हो जाये। पर मुसीबत यह कि उनके आस-पास का भोगपूर्ण वातावरण उन्हें अधिकाधिक ईर्ष्यालु, चिन्तित तथा उपेक्षित बनाकर जीने योग्य ही नहीं रखता और वे अनीश्वरवादी होने से, आत्मा-परमात्मा को भूले हुए कोई आधार न पाकर आत्महत्या के जघन्य पाप का ही सहारा लेते हैं।

भोगवादी प्रायः स्वार्थी तथा दूसरों के प्रति निरपेक्ष रहा करते हैं। घर में कोई बीमार है, दुखी अथवा सन्तप्त है—किन्तु ऐसे लोग उसकी उपेक्षा करके अपने मनोरंजनों में लगे रहते हैं। दूसरे का दुःख बटाना उनके सिद्धान्त में ही नहीं होता। सुना जाता है कि अमेरिका तथा अन्य पाश्चात्य देशों में पति को मृत्यु शैय्या तक पर छोड़कर पत्नी अपने मनोरंजन कार्यक्रमों में चली जाती हैं। रोगी माता-पिता को कराहता छोड़कर सन्तानें दोस्तों के साथ संलग्न हो जाती हैं। कोई भी मनोरंजन के एक भी अवसर को किसी के लिए त्याग नहीं कर सकता। पूरा परिवार एक होते हुए भी सब एक दूसरे से अलग रहा करते हैं। सुख में भले ही साथ दे दें किन्तु दुःख में कोई किसी को पूछता ही नहीं। साथ ही साधनों में किंचित कमी अथवा सम्पर्क में रंचक नीरसता आते ही पति-पत्नी तथा प्रेमी-प्रेमिकायें सम्बन्ध विच्छेद कर लेते हैं। ऐसी दशा में न जाने कितने निराशा एवं मानसिक तनाव से प्रेरित होकर आत्महत्या कर लिया करते हैं।

अमेरिका जैसे सम्पन्न देश की जनता को भला आर्थिक कठिनाई क्या हो सकती है? और वास्तविक कठिनाई होती भी नहीं। किन्तु भोगवाद का प्रदर्शनपूर्ण जीवन, स्पर्धापूर्ण रहन सहन और अधिकाधिक की होड़ उनकी आवश्यकताओं को पूरा ही नहीं होने देती। एक कार से दो कार की कामना उन्हें गरीब अनुभव कराती है। कमरे-कमरे में रेडियो और ऊंचे-ऊंचे होटल, नाचघर अथवा मनोरंजन की हिर्स उनकी आर्थिक कठिनाई को इस हद तक बढ़ा देती है कि जिसकी पूर्ति असम्भव हो जाती है और व्यक्ति अपने को असफल समझकर जीवन से निवृत हो जाता है। आस-पास का भोग-वैभव से भरा कृत्रिम वातावरण उसे जीने ही कब देता है।

शराब जहां साक्षात् विष है वहां ‘खाओ पियो और मौज करो’ के सिद्धान्त का एक अनिवार्य अंग है। जीर्ण भोगों को नवीन बनाने, जीवन में रस लाने और असफल प्रेम की पीड़ा भुलाने के लिए भौतिकवादियों के पास शराब के अतिरिक्त अन्य कोई उपाय ही नहीं होता। निदान हर्ष-शोक, जिन्दगी तथा मनोरंजन के लिये शराब को अनिवार्यता देने से शरीर एवं मस्तिष्क की स्थिति इतनी कमजोर हो जाती है कि जीवन बोझ लगने लगता है और तब एक छोटी-सी भी अप्रियता आत्महत्या के लिए प्रेरित कर देती है। नास्तिकता अथवा ईश्वर के प्रति अनास्था, ऐसा कौन सा पाप है जिसकी ओर मनुष्य को उन्मुख नहीं कर देती। जिसे आत्मा-परमात्मा में विश्वास होता है वह उसके आधार पर संसार में सब ओर से निराधार होकर भी जिन्दगी की नाव पार निकाल ले जाता है। जिन अभागों के पास यह आधार नहीं होता उनकी जिन्दगी टूटी नाव की तरह एक छोटी-सी लहर से ही अतल में बैठ जाती है। अनीश्वरवादी तनिक सी बात पर इतनी बड़ी सीमा तक निराश, निरुत्साह, नीरस तथा निरुपाय हो जाता है कि उसे आत्महत्या ही एक मात्र ऐसा उपाय सूझता है कि जिसके आधार पर वह शान्ति पा जाने की आशा करता है!

कहना न होगा कि भौतिक भोगवाद मनुष्य-जीवन के लिये बड़ा भयानक विश्वास है। भौतिक आवश्यकताओं के साथ आध्यात्मिक आस्था ही जीवन को सुखी, शान्त तथा सम्पन्न बना सकती है।
First 3 5 Last


Other Version of this book



आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

आध्यात्मिक कायाकल्प का विधि- विधान-२
Type: TEXT
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • ​​​दो शब्द
  • भौतिकता की बाढ़ मारकर छोड़ेगी
  • क्या यही हमारी राय है?
  • भौतिकवादी दृष्टिकोण हमारे लिये नरक सृजन करेगा
  • भौतिक ही नहीं, आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक
  • अध्यात्म की उपेक्षा नहीं की जा सकती
  • अध्यात्म की अनन्त शक्ति-सामर्थ्य
  • अध्यात्म-समस्त समस्याओं का एकमात्र हल
  • आध्यात्मिक लाभ ही सर्वोपरि लाभ है
  • अध्यात्म—मानवीय प्रगति का आधार
  • अध्यात्म से मानव जीवन का चर्मोत्कर्ष
  • हमारा दृष्टिकोण अध्यात्मवादी बने
  • आर्ष अध्यात्म का उज्ज्वल स्वरूप
  • लौकिक सुखों का एक मात्र आधार
  • अध्यात्म ही है सब कुछ
  • आध्यात्मिक जीवन इस तरह जियें
  • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
  • अध्यात्म और उसकी महान् उपलब्धि
  • आध्यात्मिक लक्ष्य और उसकी प्राप्ति
  • आत्म—शोधन अध्यात्म का श्रीगणेश
  • आत्मोत्कर्ष-अध्यात्म की मूल प्रेरणा
  • आध्यात्मिक आदर्श के मूर्तिमान देवता भगवान शिव
  • आद्य शक्ति की उपासना से जीवन को सुखी बनाइए?
  • आध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाय
  • आध्यात्मिक साधना का चरम लक्ष्य
  • अध्यात्म लक्ष्य की सर्वांगपूर्णता
  • अपने अतीत को भूलिये नहीं
  • महान अतीत को वापिस लाने का पुण्य प्रयत्न
  • लोक का ही नहीं, परलोक का भी ध्यान रहे
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj