• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जियो और जीने दो
    • जियो और जीने दो (Kavita)
    • भारतीय दर्शन और उसकी एकात्मकता
    • सच्चे धर्म की पहचान
    • राष्ट्र का विकास बिना आत्म-बलिदान के नहीं हो सकता
    • रथी सो गया है।
    • अशुद्ध (असत्य) व्यवहार की जड़
    • वेदों में सामूहिकतावाद की शिक्षा
    • मन को कैसे वश में किया जाय।
    • महानता के बीज
    • विज्ञान के सर्वनाशी प्रभाव का प्रतिकार धर्म से ही हो सकेगा।
    • दूसरों को मान दीजिए।
    • मनुष्य स्वयं अपना भाग्य है।
    • संकट का समय और ग्रहों का प्रभाव
    • ब्रह्मास्त्र अनुष्ठान को सफल कैसे बनाया जाय?
    • गायत्री उपासना के अनुभव
    • देश भर में नवरात्रि में गायत्री-उपासना की धूम
    • वंशी धर दो, शंख उठाओ!
    • वंशी धर दो, शंख उठाओ (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1957 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


वंशी धर दो, शंख उठाओ (Kavita)

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 18 20 Last
तोड़ रहा है साँस सबेरा, घोट रहा है कण्ठ अँधेरा,

ओ प्रकाश के पहरेदारों, वंशी धर दो, शंख उठाओ।

तम की परछाँई पर साधें, डगर-डगर पर डोल रही हैं,

परवशता सर्पिणी प्राण में, जहर घुटन को घोल रही है,

सदा-सदा के लिए कहीं आलोक नहीं बिक जाय, देखना-

रात हथेली पर धर दिनकर के मोती को तोल रही है!

यह कुन्दन है बीहड़पन का, चहल-पहल का शोर नहीं है,

और नाम चाहे जो दे लो, दोस्त, मगर यह भोर नहीं है।

धूप तनिक उंगलियाँ छुआ दे और अचानक वह खुल जाए

द्वार कुहासे का फौलादी इतना तो कमजोर नहीं है!

खुल कर खिलें किरण-पंखड़ियाँ, चमक उठें शबनम की लड़ियाँ,

नए प्रात के श्वेत कमल से, लिपट रहा जो पंक हटाओ!

सौ-सौ आवरणों के पीछे, छिपा सबेरे का चेहरा है,

चमक ज्योति की बुझी-बुझी-सी तम का रंग बहुत गहरा है।

बोलो फिर जंजीर काट दे, कौन दिवाकर के चरणों की?

यहाँ दबाव विवशता का है वहाँ अनिच्छा का पहरा है

जिसके पास खड़ग, वह आगे आने को तैयार नहीं है!

जो आगे आया है- उसके हाथों में तलवार नहीं है,

जो समर्थ है, कर सकता विद्रोह-गुलामी का हामी है,

गीत बगावत का गाता जो, उसके पास सितार नहीं है!

यद्यपि वन्दी हाथ तुम्हारे, पर युग-स्वर है साथ तुम्हारे,

तुम विरुद्ध हर कारा के आवाज दोस्त निश्शंक उठाओ!

बहुत बड़ा षड़यन्त्र रचा है रजनी के पहरेदारों ने,

साजिश कर ली है विनाश की जहर-बुझाई तलवारों ने

इधर टूटते सृजन-सितारे, उधर अमन का चाँद डूबता,

फूल-फूल को घेर लिया है, आज सुलगते अंगारों ने!

वक्त नहीं लोरियाँ सुनाने का अब दोस्त, प्रभाती गाओ,

तार तोड़ डालो सितार के नई क्राँति का बिगुल बजाओ,

तुम श्रम के विश्वास नया इतिहास लिखो सृजन-प्रयास का,

ओ धरती के राजदुलारों, सूरज को आवाज लगाओ!

सपनों की दीवार तोड़ दो, कुँठा की तलवार मोड़ दो,

नींद छोड़ कर उठो जागरण के विहंगों से पंख सटाओ!

*समाप्त*

(श्री बालस्वरूप ‘राही’)

First 18 20 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • जियो और जीने दो
  • जियो और जीने दो (Kavita)
  • भारतीय दर्शन और उसकी एकात्मकता
  • सच्चे धर्म की पहचान
  • राष्ट्र का विकास बिना आत्म-बलिदान के नहीं हो सकता
  • रथी सो गया है।
  • अशुद्ध (असत्य) व्यवहार की जड़
  • वेदों में सामूहिकतावाद की शिक्षा
  • मन को कैसे वश में किया जाय।
  • महानता के बीज
  • विज्ञान के सर्वनाशी प्रभाव का प्रतिकार धर्म से ही हो सकेगा।
  • दूसरों को मान दीजिए।
  • मनुष्य स्वयं अपना भाग्य है।
  • संकट का समय और ग्रहों का प्रभाव
  • ब्रह्मास्त्र अनुष्ठान को सफल कैसे बनाया जाय?
  • गायत्री उपासना के अनुभव
  • देश भर में नवरात्रि में गायत्री-उपासना की धूम
  • वंशी धर दो, शंख उठाओ!
  • वंशी धर दो, शंख उठाओ (Kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj