Back to Books
Cover image of Version 2

Version 2

Format TEXT Language HINDI
SCAN TEXT
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download Hindi or the required language voice data for the best listening experience.

Reading: VigyapanSuchana · Page 2

VigyapanSuchana

आवश्यक सूचना

प्रज्ञा साहित्य एवं पत्र व्यवहार के सम्बन्ध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ इस प्रकार हैं। अखण्ड-ज्योति पत्रिका, गायत्री साहित्य एवं वैज्ञानिक अध्यात्मवाद साहित्य हेतु अखंड-ज्योति संस्थान मथुरा को लिखें। युग-निर्माण योजना मथुरा को जीवन निमार्ण साहित्य, गुजराती एवं उड़िया “युग शक्ति गायत्री” पत्रिका, “युग निर्माण योजना” पत्रिका, स्टीकर्स, फोल्डर्स एवं चित्र प्रचार सामग्री हेतु लिखें। सम्पादन सम्बन्धी, शिविर तथा साधना निर्देश संबंधी समस्त व्यवहार शान्ति-कुँज हरिद्वार से करें। परिजन इस विभाजन को ध्यान में रखेंगे तो साहित्य प्राप्त होने एवं पत्राचार में सरलता रहेगी।

केन्द्र में अनुवादकों की आवश्यकता-

जैसे-जैसे मिशन का विस्तार क्षेत्र बढ़ रहा है, युग साहित्य को अन्यान्य भाषाओं में अनूदित कर प्रकाशित करने की आवश्यकता अनुभव हो रही है। हिन्दी से अंग्रेजी, मराठी, गुजराती एवं बंगाली भाषा में सारगर्भित भावानुवाद कर सकने वाले व्यक्तियों की केन्द्र में जरूरत है। परिजन अपने संपर्क क्षेत्र में व अपने में से ही ऐसे आँशिक या पूर्ण समयदानी ढूंढ़ें जो शान्ति-कुँज रहकर यह कार्य कर सकें।