मर्यादा का पालन
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
शुक्राचार्य के पास जाकर कच संजीवनी विद्या का अध्ययन करने लगा। आचार्य ने छात्र को पुत्रवत् पाला और सांगोपांग ज्ञान देने में कोई कमी न रखी।
आचार्य की कन्या देवयानी कच के साथ ही पढ़ती थी। बहुत दिन साथ-साथ रहते-रहते स्नेह सौजन्य भी दोनों में बहुत बढ़ गया था।
अध्ययन पूरा करके कच जब चलने लगा तो देवयानी ने उसकी जीवन सहचरी बनने की अभ्यर्थना की। कच इस प्रस्ताव को सुनकर अवाक् रह गया। वह देवयान से भरपूर प्रेम करता था, पर प्रेम का अर्थ दाम्पत्य सम्बन्ध में ही परिणत होना चाहिए यह बात उसकी समझ में कभी भी न आई थी। गुरु कन्या सगी बहिन की तरह होती है उसने सदा यही जाना और माना था। इस मान्यता को बदलने का कोई कारण भी उसे प्रतीत नहीं होता था।
कच ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। देवयानी की आकांक्षाओं पर तुषारपात हुआ तो वह तिलमिला गई। उसने शप दिया कि मेरे पिता से जो कुछ तुमने पढ़ा है सो निष्फल हो जायगा।
इतने दिन के श्रम और अध्ययन के निष्फल चले जाने पर भी कच विचलित न हुआ वरन् उसके अधरों पर सन्तोष की एक लहर दौड़ गई। छात्र ने गुरु कन्या का साष्टांग अभिवन्दन करते हुए कहा—आदर्शों और मर्यादा की रक्षा आवश्यक है। इसके लिए किसी व्यक्ति का अहित होता है तो उसमें चिन्ता की कोई बात नहीं। मेरा अध्ययन निष्फल जाना और देवयानी को इच्छित पति न मिलना निश्चय ही कष्टकारक है। इस दुखान्त प्रकरण में हममें से कोई प्रसन्न नहीं। पर मनुष्य की प्रसन्नता तुच्छ है। आदर्शों की रक्षा के लिए आकांक्षाओं का बलिदान होता हो तो उसे सुखान्त प्रक्रिया की तरह सहन ही किया जाना चाहिए।
शुक्राचार्य की आंखें भर आईं। कच भी भारी हृदय लेकर वापिस लौटा। देवयानी का तो हृदय ही टूटा जा रहा था। तीनों अपना पराभव अनुभव कर रहे थे। पर मर्यादा को जीतती देखकर तीनों की अन्तरात्मा एक हलका-सा संतोष अनुभव कर रही थी।