MATA BHAGWATI DEVI SHARMA
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से परम वंदनीया माता जी जगन्माता माँ जगदंबा हैं
परम वंदनीया माता जी मेरे लिए केवल एक श्रद्धेय व्यक्तित्व नहीं, बल्कि साक्षात् जगन्नमाता—मां जगदंबा की अवतारी चेतना हैं। यह मेरा अटूट, अडिग और जीवनानुभव से उपजा विश्वास है। हमारा विराट गायत्री परिवार परम वंदनीया माता जी की ममत्वमयी गोद और वात्सल्यपूर्ण छाया में ही पला-बढ़ा है। उन्हीं के करुणामय प्रेम के कारण आज लगभग पंद्रह करोड़ साधक, संसार के कोने-कोने में रहते हुए भी, प्रेम और आत्मीयता की एक अदृश्य डोर से बंधे हुए हैं। यह कोई भावनात्मक अतिशयोक्ति नहीं, बल्कि एक जीवंत सत्य है, जिसे असंख्य जीवनों ने अनुभूत किया है।
यह प्रसंग मेरे जीवन के उस कालखंड का है, जब मैं स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहा था। मेरा परिवार पहले से ही गायत्री परिवार से जुड़ा हुआ था। घर के लोग श्रद्धा और निष्ठा के साथ ...
उत्तर प्रदेश में आयोजित हुआ रक्तदान महायज्ञ, परिजनों ने 2115 यूनिट किया रक्तदान
उत्तर प्रदेश राज्य के जनपदों में अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े परिजनों ने 21 सितंबर को सामूहिक रूप से रक्तदान महायज्ञ शिविर का आयोजन किया। शिविर में सुल्तानपुर जनपद द्वारा कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1008 यूनिट रक्तदान किया गया। उसके बाद बुलंदशहर में 220 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान महायज्ञ माता भगवती देवी शर्मा जी के 99वें जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन 21 सितंबर को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ करते हुए सायं 5 बजे तक चलाया गया। शिविर में वरिष्ठ परिजनों के साथ ही युवा मंडल, महिला मंडल की टीम ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
...
जनपद कौशाम्बी के गायत्री परिजनों ने सामूहिक रक्तदान महायज्ञ का लगाया शिविर, 21 परिजनों ने किया रक्तदान
• माता भगवती देवी शर्मा जी की जयंती के अवसर पर लोगों ने रक्तदान कर दी आहुति
• जनपद के 21 परिजनों ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त केंद्र मंझनपुर में किया रक्तदान
कौशाम्बी: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में रक्तदान महायज्ञ के तहत 21 सितंबर दिन रविवार को जिलास्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। रक्तदान शिविर का आयोजन जनपद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय स्थित राजकीय रक्तकेंद्र मंझनपुर में किया गया। रक्तदान महायज्ञ शिविर माता भगवती देवी शर्मा जी के 99वें जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरिओम कुमार सिंह, सीएमएस कौशाम्बी डॉ सुनील कुमार शुक्ला के साथ गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन क...
