सांसद खेल महोत्सव–2025 में देव संस्कृति विश्वविद्यालय का कीर्तिमान
ज्वालापुर, हरिद्वार में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वसुंधरा, संजना, शिवानी, सलोनी, नंदिनी, अक्षिता, नेहा, जया एवं आंचल की प्रतिभाशाली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। वहीं एथलेटिक्स स्पर्धा में राधा मोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
शिक्षा, विद्या और संस्कारों के समन्वय के लिए प्रसिद्ध देव संस्कृति विश्वविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। खेल महोत्सव में मिली इन उपलब्धियों ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को प्रमाणित किया है।
जीतकर लौटे सभी विद्यार्थियों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के आदरणीय प्रति-कुलपति जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आदरणीय प्रति-कुलपति जी ने विद्यार्थियों की इस सफलता की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Recent Post
शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, ...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से । भक्ति की निर्झरिणी फूटती थी वंदनीया माता जी के गीतों से
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई.." — मीराबाई की ये अमर पंक्तियाँ अनन्य कृष्ण-भक्ति, विरह और आत्मविसर्जन का साक्षात प्रतीक हैं। कहा जाता है कि मीरा जब गा...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से चिकित्सा विज्ञान नतमस्तक हुआ माता जी की कृपया के आगे
वर्ष 1994 के आरंभ का समय था। शांतिकुंज के कैंटीन के समीप स्थित खुले मैदान में समयदानी भाई पूरे उत्साह से कबड्डी खेल रहे थे। वातावरण में युवापन, ऊर्जा और आत्मीयता घुली हुई थी। उन्हें खेलते देख मेरा ...
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह: शताब्दी नगर का पथ: साधना और संकल्प का प्रतीक
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की मौन तैयारी
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह में पधारने वाली विभूतियों के स्वागत हेतु जिस पथ का निर्माण हो रहा है, वह केवल पत्थर और रेत ...
कृपा कथा: एक शिष्य की कलम से वंदनीया माता जी की कृपा का चमत्कार
परम वंदनीया माता जी की दिव्य वाणी से उद्घोषित देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे अश्वमेध महायज्ञों की शृंखला गुजरात के वरोडा तक पहुँच गई। मैं और मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ता इस...
जब नेतृत्व स्नेह बनकर सामने आता है शताब्दी नगर में पीढ़ियों का आत्मीय संगम
जब नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों और साधकों के सुख–दुःख, सुविधा–अभाव तथा गर्मी–सर्दी की चिंता करते हुए अचानक उनके बीच उपस्थित हो जाएँ, तो थकान स्वतः ही विलीन हो जाती है और चेहरे पर स...
पूज्य गुरुदेव की लेखनी साहित्य ही नहीं भाग्य भी रचती है
कुछ व्यक्तित्व केवल इतिहास नहीं रचते, वे जीवन गढ़ते हैं। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे ही दिव्य अवतारी पुरुष थे, जिनकी लेखनी, दृष्टि और आशीर्वाद से असंख्य जीवनों की धारा बदल गई। यह ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
