हरिद्वार के बैरागी दीप पर जन्मशताब्दी नगर में ऋषि क्षेत्र ‘अत्रि नगर’ का भव्य अनावरण
हरिद्वार स्थित बैरागी दीप पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विकसित जन्मशताब्दी नगर में आज ऋषि क्षेत्र अनावरण कार्यक्रम के अंतर्गत अत्रि नगर का भव्य अनावरण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि, जन्मशताब्दी कार्यक्रम के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी की अध्यक्षता में, वंदनीया माताजी एवं अखंड दीपक शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी ने ऋषि परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए मानवता के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्हीं की प्रेरणा से आज करोड़ों गायत्री परिजन साधना, सेवा एवं संस्कार के पथ पर अग्रसर होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में श्री आनंद वर्धन जी, मुख्य सचिव उत्तराखंड, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री अजय भट्ट जी, सांसद (नैनीताल–उधम सिंह नगर), श्री मिलिंद परांडे जी, केंद्रीय महामंत्री विश्व हिंदू परिषद एवं हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ऋषि क्षेत्र अत्रि नगर का यह अनावरण ऋषि संस्कृति, युग निर्माण तथा मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का सशक्त प्रतीक है।
अतिथियों ने गायत्री परिवार द्वारा साधना, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रेरणादायक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिजनों ने ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु साधना एवं सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प व्यक्त किया।
Recent Post
शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, ...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से । भक्ति की निर्झरिणी फूटती थी वंदनीया माता जी के गीतों से
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई.." — मीराबाई की ये अमर पंक्तियाँ अनन्य कृष्ण-भक्ति, विरह और आत्मविसर्जन का साक्षात प्रतीक हैं। कहा जाता है कि मीरा जब गा...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से चिकित्सा विज्ञान नतमस्तक हुआ माता जी की कृपया के आगे
वर्ष 1994 के आरंभ का समय था। शांतिकुंज के कैंटीन के समीप स्थित खुले मैदान में समयदानी भाई पूरे उत्साह से कबड्डी खेल रहे थे। वातावरण में युवापन, ऊर्जा और आत्मीयता घुली हुई थी। उन्हें खेलते देख मेरा ...
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह: शताब्दी नगर का पथ: साधना और संकल्प का प्रतीक
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की मौन तैयारी
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह में पधारने वाली विभूतियों के स्वागत हेतु जिस पथ का निर्माण हो रहा है, वह केवल पत्थर और रेत ...
कृपा कथा: एक शिष्य की कलम से वंदनीया माता जी की कृपा का चमत्कार
परम वंदनीया माता जी की दिव्य वाणी से उद्घोषित देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे अश्वमेध महायज्ञों की शृंखला गुजरात के वरोडा तक पहुँच गई। मैं और मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ता इस...
जब नेतृत्व स्नेह बनकर सामने आता है शताब्दी नगर में पीढ़ियों का आत्मीय संगम
जब नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों और साधकों के सुख–दुःख, सुविधा–अभाव तथा गर्मी–सर्दी की चिंता करते हुए अचानक उनके बीच उपस्थित हो जाएँ, तो थकान स्वतः ही विलीन हो जाती है और चेहरे पर स...
पूज्य गुरुदेव की लेखनी साहित्य ही नहीं भाग्य भी रचती है
कुछ व्यक्तित्व केवल इतिहास नहीं रचते, वे जीवन गढ़ते हैं। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे ही दिव्य अवतारी पुरुष थे, जिनकी लेखनी, दृष्टि और आशीर्वाद से असंख्य जीवनों की धारा बदल गई। यह ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
