शताब्दी समारोह स्थल पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग का भव्य अनावरण
वैरागी द्वीप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर आज संचार क्रांति के एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ। अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग का विधिवत अनावरण गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे जी, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप जी तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं शताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे जी ने कहा कि शांतिकुंज द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह न केवल हरिद्वार, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।
शताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि हाई-टेक संसाधनों एवं अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केंद्र भविष्य में सूचनाओं के त्वरित, सटीक और प्रभावी आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे जी एवं आईजी श्री राजीव स्वरूप जी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी तथा शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि जी के साथ समारोह की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
यह नवनिर्मित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केंद्र परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रवर्तित महान ‘युग निर्माण अभियान’ और वैचारिक क्रांति की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूज्य गुरुदेव जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में यह विभाग सेतु की भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित जी, एसपी क्राइम श्री जितेंद्र मेहरा जी, एचआरडीए सचिव श्री मनीष कुमार जी, अपर कुंभ मेला अधिकारी श्री दयानंद सरस्वती जी सहित शांतिकुंज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Recent Post
शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, ...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से । भक्ति की निर्झरिणी फूटती थी वंदनीया माता जी के गीतों से
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई.." — मीराबाई की ये अमर पंक्तियाँ अनन्य कृष्ण-भक्ति, विरह और आत्मविसर्जन का साक्षात प्रतीक हैं। कहा जाता है कि मीरा जब गा...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से चिकित्सा विज्ञान नतमस्तक हुआ माता जी की कृपया के आगे
वर्ष 1994 के आरंभ का समय था। शांतिकुंज के कैंटीन के समीप स्थित खुले मैदान में समयदानी भाई पूरे उत्साह से कबड्डी खेल रहे थे। वातावरण में युवापन, ऊर्जा और आत्मीयता घुली हुई थी। उन्हें खेलते देख मेरा ...
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह: शताब्दी नगर का पथ: साधना और संकल्प का प्रतीक
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की मौन तैयारी
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह में पधारने वाली विभूतियों के स्वागत हेतु जिस पथ का निर्माण हो रहा है, वह केवल पत्थर और रेत ...
कृपा कथा: एक शिष्य की कलम से वंदनीया माता जी की कृपा का चमत्कार
परम वंदनीया माता जी की दिव्य वाणी से उद्घोषित देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे अश्वमेध महायज्ञों की शृंखला गुजरात के वरोडा तक पहुँच गई। मैं और मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ता इस...
जब नेतृत्व स्नेह बनकर सामने आता है शताब्दी नगर में पीढ़ियों का आत्मीय संगम
जब नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों और साधकों के सुख–दुःख, सुविधा–अभाव तथा गर्मी–सर्दी की चिंता करते हुए अचानक उनके बीच उपस्थित हो जाएँ, तो थकान स्वतः ही विलीन हो जाती है और चेहरे पर स...
पूज्य गुरुदेव की लेखनी साहित्य ही नहीं भाग्य भी रचती है
कुछ व्यक्तित्व केवल इतिहास नहीं रचते, वे जीवन गढ़ते हैं। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे ही दिव्य अवतारी पुरुष थे, जिनकी लेखनी, दृष्टि और आशीर्वाद से असंख्य जीवनों की धारा बदल गई। यह ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
