शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, गायत्री परिवार के युग-सृजन सैनिकों के भागीरथ पुरुषार्थ से आकार ले रहे शताब्दी नगर में देखने को मिल रहा है।
एक ओर, ठिठुरती शीत ऋतु की कठोरतम परीक्षा के बावजूद, हजारों हाथ एक साथ जुटकर परम वंदनीया माता जी एवं अखंड दीप के शताब्दी समारोह के लिए वैरागी द्वीप को सुसज्जित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ पाषाण भी स्वयं को कलाकारों के कुशल हाथों में समर्पित कर, अनेक अतिमनोहारी आकृतियों में ढलते हुए शोभायमान हो रहे हैं।
ये पाषाण अब केवल जड़ पदार्थ नहीं रह गए हैं; इन्होंने विचार-क्रांति की लाल मशाल का स्वरूप धारण कर लिया है—जिसके सान्निध्य में असंख्य प्रतिभाशाली, विद्वान, एवं भावनाशील जन-सामान्य एकत्रित हैं। इन सभी की सम्मिलित शक्ति, विचार-क्रांति की इस लाल मशाल को थामे, युग-परिवर्तन का अग्रिम संदेश समूची मानवता तक पहुँचा रही है।
इन जड़ पाषाणों का चेतन जगत के प्राणियों के लिए सीधा और मौन संदेश है— “तुम्हारे पास ज्ञान है, विवेक है, समझ है। तो क्या युग-निर्माण में भूमिका निभाने का अधिकार केवल तुम्हारा ही है? मैं स्वयं कुछ नहीं कर सकता, किंतु गुरुदेव के किसी कलाकार शिष्य के हाथों स्वयं को सौंपकर, लाल मशाल की आकृति में ढलकर उनके संदेश का वाहक अवश्य बन सकता हूँ।” वह गीत सुना है न?
लाल ये मशाल पूज्य गुरुजी को प्यारा है ।
जिसकी जगमग ज्योति से सारा जग उजियारा है ।।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 137): मनीषी के रूप में हमारी प्रत्यक्ष भूमिका
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 136): इन दिनों हम यह करने में जुट रहे हैं
Read More
विश्वास के युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता: अंतिम आविष्कार और बढ़ता हुआ जोखिम
आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि हम मानव-सभ्यता की पूरी ऐतिहासिक यात्रा के ऐसे मोड़ से गुजर रहे हैं, जहाँ technology बाकी सारे संस्थानों से कहीं अधिक तेज़ी से आगे बढ़ रही है। हम लोग ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 135): इन दिनों हम यह करने में जुट रहे हैं
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 134): इन दिनों हम यह करने में जुट रहे हैं
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 133): इन दिनों हम यह करने में जुट रहे हैं
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 132): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 131): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से परम वंदनीया माता जी जगन्माता माँ जगदंबा हैं
परम वंदनीया माता जी मेरे लिए केवल एक श्रद्धेय व्यक्तित्व नहीं, बल्कि साक्षात् जगन्नमाता—मां जगदंबा की अवतारी चेतना हैं। यह मेरा अटूट, अडिग और जीवनानुभव से उपजा विश्...
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से | गुरु ने उँगली पकड़ ली, फिर लोक-परलोक वही देखते है
गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी। से आगे .....
किसी संत ने कहा है— जिसकी उँगली गुरु ने पकड़ ली, उसके लिए लोक और परलोक दोनों सुरक्षित हो जाते ह...

.jpg)
