क्रान्तियाँ जरूरी हैं
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
अगले दिनों सामाजिक क्रान्तियों में कई बड़ी क्रान्तियाँ सम्पन्न होनी हैं जैसे-
(१) नर और नारी का भेद- भाव मिटना है। शृंगार- सज्जा ने कामुकता बढ़ाई है और नारी का अवमूल्यन हुआ है। अगले दिनों नर- नारी भाई- भाई की तरह और बहिन- बहिन की तरह रहना सीखेंगे। सहयोग के हजार क्षेत्र खुले पड़े हैं, उनमें वे एक दूसरे की भरपूर सहायता करेंगे। यौन कार्य अत्यंत जिम्मेदारियों से लदा हुआ माना जाएगा, उसमें हाथ डालने से पहले दोनों पक्षों को सौ बार विचार करना पड़ेगा कि आखिर हम क्या करने जा रहे हैं और इसका परिणाम हम दोनों को दो परिवार वालों को- सारे समाज को कितने दिन तक कितनी कष्टसाध्य प्रक्रिया के साथ भुगतना पड़ेगा? कामुकता का वर्तमान माहौल गैर जिम्मेदारी की चरम सीमा है। इस संदर्भ में नए विचार नए प्रचलन करने में क्या- क्या करना पड़ेगा, किन- किन कठिनाइयों से किस- किस प्रकार निपटना पड़ेगा? यह एक बड़ी बात है। मध्यम वर्ग ही इस संदर्भ की अनेक योजनाएँ हाथ में लेकर उसे कार्यान्वित कर सकेगा।
(२) शिक्षा की दूसरी समस्या है। न केवल भारत में, वरन् समस्त संसार में तीन- चौथाई लोग अनपढ़ हैं। इनमें अधिकांश प्रौढ़ हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल- कालेज काम नहीं देंगे। जनसेवा का माध्यम लेकर इसके लिए तंत्र खड़ा करना पड़ेगा। शिक्षा के विषयों का निर्धारण बिलकुल नई बात होगी। आज जो पढ़ाया जाता है वह प्रायः वही है, जो लार्ड मैकाले ‘काले बाबू’ ढालने के लिए पढ़ाना चाहते थे। समर्थ नागरिक को क्या जानना चाहिए अभी तो ऐसा पाठ्यक्रम तक निर्धारित नहीं हुआ है? फिर उसे पढ़ाने वाले तंत्र का ढाँचा खड़ा करना तो और भी आगे की बात है। अगले दिनों जनशिक्षा का विशालकाय ढाँचा खड़ा होगा और उसे सहकारिता के बल- बूते मिलजुल कर ही पूरा किया जाएगा।
(३) कुटीर उद्योग तीसरा तंत्र है। बेरोजगारी मिटाने के लिए देहात- कस्बों में छोटी- छोटी मशीनों के सहारे चलने वाले कुटीर उद्योग ही काम देंगे। सहकारी समितियाँ उनके उत्पादन और विकास का उत्तरदायित्व अपने कंधों पर उठाएँगी। यह कार्य सरकारी अफसरों द्वारा हो सकने वाला नहीं है। भले ही पंचायत समितियाँ उन्हें पूरा करें- सहकारी समितियाँ अथवा कर्मठ कार्यकर्त्ताओं द्वारा गठित हुए सेवा संगठन। यह कार्य नई पीढ़ी को ही करने होंगे। नई से मतलब है मध्यवर्ती मनःस्थिति का जनसेवी समुदाय।
अपने देश में ही नहीं, सारे संसार में सामूहिक श्रमदान से किए जाने योग्य कितने ही काम हैं। मनुष्यों और पशुओं के मल- मूत्र को खाद रूप में बदलना। घर आँगन और छत पर शाक- वाटिका उगाना। वृक्षारोपण के लिए सार्वजनिक उत्साह उभारना, यह ऐसे काम हैं जिसके लिए देवता स्वर्ग से उतर कर नहीं आयेंगे और न अफसरों के इशारों पर वे बन पड़ेंगे। इसके लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर पीछे अनेकों को अनुकरण की प्रेरणा देनी होगी।
(४) उन्मूलन परक- बुराइयों में कितनी ही ऐसी हैं, जिन्हें एक दिन भी सहन नहीं किया जाना चाहिए। नशेबाजी इनमें प्रमुख है। स्वास्थ्य, पैसा, इज्जत और अक्ल यह चारों ही वस्तुएँ इस कारण बर्बाद होती हैं। पीढ़ियाँ खराब होती हैं और रुग्णता बढ़ती है। नशा न कोई उगाए न कोई पिये, इसके लिए प्रायः गाँधी जी के सत्याग्रह आन्दोलन जैसा ही रोकथाम कर सकने वाला मोर्चा खड़ा करना होगा।
विवाह- शादियों में होने वाला अपव्यय- दहेज देश में एक बुरी किस्म का अभिशाप है। इसी से मिलती- जुलती मृतक- भोज जैसी अन्य कुरीतियाँ भी प्रचलित हैं। इन सबको एक बारगी एक साथ उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। भिक्षा- व्यवसाय भी एक ऐसी ही लानत है, जिसके कारण समर्थ व्यक्ति भी स्वाभिमान खोकर वेश्या वेश की आड़ में भिखारियों की पंक्ति में जा बैठता है। तलाश करने पर हर क्षेत्र में अपने ढंग की चित्र- विचित्र कुरीतियों का प्रचलन है। आलस्य और प्रमाद ऐसे दुर्गुण हैं, जिनके कारण अच्छे- खासे प्रगतिशील मनुष्य भी अपंग असमर्थों की स्थिति में जा पहुँचते हैं और दरिद्रता का पिछड़ेपन का अभिशाप भुगतते हैं। इन मुद्दतों से जन- जीवन में घुसी हुई बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकना एक व्यक्ति का काम नहीं है। इसके लिए मोर्चाबंदी करनी होगी और देखना होगा कि इस कुचक्र में फँसे हुए जन- जीवन को किस तरह मुक्त कराया जाए।
सृजन से संबंधित इस तरह के हजारों काम हैं और उससे भी अधिक उन्मूलन स्तर के हैं। इन्हें कर सकना मात्र जीभ चलाने या विरोध व्यक्त करने भर से नहीं हो सकता। कितने लोगों द्वारा व्यवहार में लाए जाने पर यह कुरीतियाँ प्रथा बन चुकी हैं। इन्हें स्थानान्तरित करने के लिए उससे कम नहीं, वरन् अधिक ही पुरुषार्थ की अपेक्षा होगी।
[यहाँ सत्प्रवृत्ति संवर्धन के सृजनात्मक तथा दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन के सुधारात्मक कार्यक्रमों में से कुछ का उल्लेख करके, उनकी संख्या हजारों में है, ऐसा संकेत भर करके बात आगे बढ़ा दी गई है। युग निर्माण के शतसूत्री कार्यक्रमों में इनका विस्तार मिल सकता है। वैसे सृजनशील प्रतिभाओं को अपने- अपने क्षेत्र के अनुरूप कार्यक्रमों को चुनने तथा आन्दोलनों को आगे बढ़ाने का खुला निमंत्रण युग ऋषि द्वारा दिया जाता रहा है। इस दिशा में प्रेरणा भरने तथा आगे बढ़ने वालों को अदृश्य सहायता उपलब्ध कराने का कार्य ऋषि सत्ता करती रहेगी।] देश से विश्व तक अपने भारत की तरह ही हर देश की हर क्षेत्र की अपने- अपने ढंग की अनगिनत समस्याएँ हैं। उनके समाधान में आगे- आगे कदम बढ़ा सकने वाले शूरवीरों की पग- पग पर आवश्यकता पड़ेगी। ये कहाँ से आएँ? आज तो इनका अभाव दीखता है। रात्रि के सन्नाटे को चीरती हुई प्रातःकाल में जिस प्रकार चिड़ियों की चहचहाहट सुनाई पड़ती है, वैसा ही कुछ अगले दिनों सर्वत्र माहौल बनेगा। जन- जन को इसका पाठ कौन पढ़ाएगा, हर किसी को स्वार्थ में कटौती करके परमार्थ में हाथ डालने के लिए कौन विवश करेगा? इसका उत्तर आज तो नहीं दिया जा सकता; किन्तु कल- परसों ऐसा समय अवश्य ही आयेगा, जिसमें सत्प्रवृत्ति संवर्धन और दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन की आँधी- तूफान जैसी हवा चलेगी। आँधी चलती है तो तिनके, पत्ते और धूल- कण तक आकाश चूमने लगते हैं। अगले ही दिनों ऐसी वासंती बयार चलेगी, जिससे ठूँठ कोपलें फोड़ने लगें और कोपलों पर फूल आने लगें।
इस संसार का इतना विकास अनायास ही नहीं हो गया है। इसमें असंख्य लोगों ने- जिसमें समझदार भी बड़ी संख्या में रहे हैं, अपना अमूल्य सहयोग दिया है। अब बचाव की बारी है, तो उसके लिए भी भाव- भरी जनशक्ति चाहिए। इसका उत्पादन समय- समय पर अनेक रचनात्मक आंदोलन करते रहे हैं। अबकी बार फिर से परोक्ष जगत् से कुछ ऐसी ही पावस आने वाली है, जो सूखे धरातल को हरियाली से भर सके। प्यासी धरती को जलाशयों से लबालब भर सके।
जाग्रत् आत्माओं से भाव भरा आग्रह
मूर्धन्य- वर्गों को विशेष रूप से प्रभावित परिवर्तित करने के प्रयास में संलग्न होने के अतिरिक्त हमारा दूसरा कार्यक्षेत्र होगा जाग्रत् आत्माओं को कचोटना। यह वर्ग दूध में घी की तरह छिपा रहता है, पर गरम करने पर उछलकर ऊपर भी तैरता हुआ देखा जाता है। ब्राह्मण और साधु इसी की देन हैं। महामानव, मनीषी इन्हीं को कहा जाता है। एक शब्द में देवमानव इन्हीं को कहते हैं। यह वर्ग जब जिस अनुपात से सक्षम, सक्रिय रहा है, तब तक सर्वतोमुखी सुख- शान्ति के दृश्य दृष्टिगोचर होते रहे हैं। इन्हीं का बाहुल्य किसी समय सतयुगी वातावरण बनाये हुए था। आवश्यकता इस बात की है कि वह समुदाय फिर से नव जागरण के क्षेत्र में प्रवेश करे और समय की जिम्मेदारियाँ सँभाले।
मनुष्य की अद्भुत क्षमता- मनुष्य की क्षमता असीम है। साथ ही आवश्यकताएँ बहुत कम। यदि औचित्य की मर्यादा में रहें, तो औसत भारतीय स्तर का निर्वाह कुछ घण्टे के परिश्रम से ही पूरा हो सकता है। परिवार छोटा रखा जाये, जो है उसे सुसंस्कारी और स्वावलम्बी बनाया जाये, तो परिवार भी किसी पर भार न रहे। थोड़े में गुजर करने वाला, स्वल्प सन्तोषी, ब्राह्मण कहलाता है और जब वह चरम पुरुषार्थ में संलग्न रहकर शेष सामर्थ्य को युगधर्म के निमित्त समर्पित करता है, तो उसे साधु कहते हैं। इस देश की महती गरिमा और विश्व की सुख- शान्ति स्थिर रखने का उत्तरदायित्व ये साधु- ब्राह्मण ही पूरा करते रहे हैं। भविष्य में भी संव्याप्त विकृतियों का निराकरण और उज्ज्वल भविष्य का निर्धारण उन्हीं के द्वारा सम्भव होगा। अस्तु, समय की सबसे बड़ी माँग इसी वर्ग के अधिकाधिक उत्पादन की है। हम प्रयत्न करेंगे कि जहाँ भी इस स्तर के बीजांकुर हों, वहाँ उन्हें विकसित, पल्लवित करने में कुछ कमी न रखेंगे।
अनुदानों में यही सबसे बढ़कर है। हमारे गुरुदेव ने हमें यही दिया और निहाल कर दिया। इस उपहार के स्थान पर यदि उनने धन, वैभव, पद आदि दिया होता, तो उससे गर्व और विलास की अनुभूति तो अवश्य होती, पर साथ ही यह भी निश्चित था कि लोभ, मोह और अहंकार के तीनों ही पिशाच अपना आधिपत्य अधिक अच्छी तरह जमाते। वासना, तृष्णा और अहंता की कभी न पटने वाली खाई और अधिक चौड़ी होती। अनेक दुर्व्यसन और दुर्गुण पनपते। आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए उपलब्ध साधन कम पड़ते, फलतः कुकर्म करने पड़ते। इस ईश्वर प्रदत्त अनुपम सुयोग की सार्थकता न बन पड़ती और पापों का पोटला अगले जन्मों तक परिपक्व करने के लिए साथ ले जाना पड़ता। तब वे उपहार बहुत महँगे पड़ते। जिनके लिए लोग लालायित फिरते हैं और सन्त- महात्माओं से वैसा कुछ झटक लेने की फिराक में रहते हैं।
दिव्य अनुदानों के अनुशासन- गुरुदेव ने हमें जो दिया है। वह अद्भुत है- अनुपम है। वही हम अपने प्राण प्रिय परिजनों में से सत्पात्रों को देना चाहते हैं और उसी प्रकार निहाल करना चाहते हैं, जैसे कि हम स्वयं हुए। सांसारिक दृष्टि से हम किसी प्रकार के घाटे में नहीं रहे, वरन् औरों की तुलना में कहीं अधिक अच्छे रहे। संयम की शिक्षा मिली, तो चटोरेपन पर तनिक- सा अंकुश लगा, पर बदले में पेट ठीक रहा और स्वास्थ्य फौलाद जैसा बना रहा। कामुकता में कटौती हुई। पर बदले में मस्तिष्कीय क्षमता ऐसी रही, जिसे देखकर लोग दाँतों तले उँगली दबाते हैं।
आलसी, अस्त- व्यस्त जीवनक्रम को लोग शौक- मौज कहते हैं। वह तो छीना, पर बदले में समय को नियमित अनुबन्धित करके इतना काम कर लिया जितना ७५ वर्षों में नहीं, ७५० वर्षों में ही किया जा सकता था। विवेकानन्द, शंकराचार्य, रामतीर्थ, ज्ञानेश्वर आदि तीस वर्ष के लगभग जिये, पर इतने दिनों में ही ३०० वर्षों के बराबर काम कर गये। यह समय की सुव्यवस्था का प्रतिफल है। गुरुदेव ने आरम्भिक जीवन में उपासना, साधना, आराधना का जो क्रम बताया था। वे तीनों ही एक से एक बढ़कर थे। लोग उन अनुशासनों में से मात्र एक अत्यन्त प्रत्यक्ष को ही स्मरण रखे हुए हैं- २४ लक्ष्य पुरश्चरण को। वस्तुतः हमें जो मिला वह मात्र जप संख्या की परिणति ही नहीं, वरन् समग्र जीवन में आध्यात्मिक आदर्शों का पूरी तरह समन्वय किये रहने का ही प्रतिफल है। इसके लिए आवश्यक परामर्श और दबाव देकर गुरुदेव ने हमारा कितना बड़ा उपकार किया इसका अनुमान वे लोग नहीं लगा सकते, जिन्हें धन और पद के अतिरिक्त और कुछ चाहिए ही नहीं।
जो इतनी ही मर्यादा में वरदान को सीमित रखते हैं, जिन्हें निरर्थक मनोकामनाओं की पूर्ति ही आशीर्वाद प्रतीत होता है, जो लिप्साओं की हविश बुझाने के लिए सन्तों के कष्टसाध्य तप की जेब काटने को फिरा करते हैं, उन्हें न भक्त कहा जा सकता है न शिष्य। मात्र जीभ हिला देने भर से तो कोई आशीर्वाद फलित होता नहीं, उसके साथ तप का भी तो एक बड़ा अंश देना पड़ता है। किसी सन्त का तप लेकर अपना विलास- वैभव बढ़ाना, अध्यात्म- तत्त्वज्ञान से कोसों दूर की बात है। उसमें तो तपना ही पड़ता है। तप से ही प्रसुप्त शक्तियों को जगाते हुए मनुष्य महान बनता है।
मनुष्य की अपनी इच्छाएँ, योजनाएँ बड़ी अनगढ़ होती हैं। उनमें प्रकारान्तर से यश, लाभ जैसे हेय उद्देश्य ही छिपे रहते हैं। अपने लिए हितकर क्या है? यह रोगी स्वयं कहाँ जानता है? उसे चिकित्सक के अनुशासन में चलना पड़ता है। बच्चे अपनी दिनचर्या तभी ठीक रख पाते हैं, जब अध्यापक का निर्देशन मानें। हमने भी यही नीति अपनाई। गुरुदेव ने इतना ही कहा- हमारे परामर्शों को, आदर्शों की कसौटी पर कसते रहना। यदि वे खरे हों, तो अपनी अनगढ़ अकल को उसमें विक्षेप, व्यतिरेक उत्पन्न न करने देना। इसी समर्पण को उनने भक्ति का सार- संक्षेप बताया और उसे अपनाये रहने के लिए सहमत किया।
अब हम देखते हैं कि एक सुनिश्चित मार्गदर्शन में चलते हुए हमने सही रास्ता अपनाया और सही कदम उठाया। इस बीच अपने मन में भी अनेक योजनाएँ आती रहीं, मित्रगण भी चित्र- विचित्र परामर्श देते रहे, पर उन सभी की अनसुनी करके जिस मार्ग पर चला गया, वह ठीक सिद्ध हुआ।
सत्पात्रों की खोज- इन दिनों हमारे अन्तराल में ऐसे ही अनुयायी ढूँढ़ने की बेचैनी है जो अपना जीवनक्रम साधु- ब्राह्मण की परम्परा अपनाकर संयम और तप से श्री गणेश कर समग्र अध्यात्म का अवलम्बन प्राप्त करें। मात्र पूजा- पत्री से ही सब कुछ मिल जाने के भ्रम- जंजाल में न भटकें। उपासना, साधना और आराधना की वे तीनों ही शर्तें पूरी करें, जो आध्यात्मिक विभूतियाँ उपार्जित करने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे लोगों को औसत भारतीय- स्तर के निर्वाह से अपनी जीवनचर्या का नया अध्याय आरम्भ करना चाहिए और कटिबद्ध होना चाहिए कि जो क्षमता बचती है, उसे भगवान् के खेत में बोने का साहस जुटायेंगे। निश्चय ही यह साहस सौ गुना, हजार गुना होकर फलित होगा।
हमने अपना श्रम, समय, मनोयोग, प्रभाव तथा धन समग्र रूप से भगवान् के- समाज के- सत्प्रयोजनों के निमित्त बोया है। उसी का प्रतिफल है, जो लोगों को हमारे वैभव और चमत्कारों के रूप में दृष्टिगोचर होता है। कृपणता बरती होती और जादूगरी तथा चिड़ीमारी के धन्धे को अध्यात्म माना होता, तो औरों की तरह झक मारते और पूरी तरह खाली हाथ फिरते। विभूतियाँ और उपलब्धियाँ जिन्हें भी अभीष्ट हैं, उन्हें बीज बोने की रीति- नीति पर विश्वास करना चाहिए।
परामर्श तो हर तथाकथित मित्र- सम्बन्धी देता है, पर सत्परामर्श देने की क्षमता किन्हीं परिष्कृतों में ही होती है और धारण कर सकना, तो कुछ ही वरिष्ठों का काम होता है। नारद ने उपदेश तो अनेकों को दिया होगा, पर उसे धारण कोई- कोई ही कर पाए। जो कर सके वे धन्य हो गए। गाँधी के प्रवचन और लेख अनेकों ने पढ़े- सुने होंगे, पर उनमें से हृदयंगम कुछ ही कर सके। जिनने वैसा साहस जुटाया वे बिनोवा, नेहरू, पटेल, राजेन्द्रबाबू, राजगोपालाचार्य आदि कहलाये। बात कहते सुनते रहने भर से नहीं बनती। कदम उठाना और साहस करना पड़ता है, जो कर- गुजरते हैं, वे नफे में रहते हैं। आदर्शों पर चलने का मार्ग ऐसा है, जिनमें आरम्भ के दिनों में थोड़ी कसम-कस सहनी पड़ती है। बाद में तो संतोष और श्रेय दोनों ही मिलते हैं। हमारा जीवन इस मार्ग पर चला है। इतिहास के पृष्ठ उलटते हैं, तो प्रत्येक महामानव को इसी राजमार्ग पर चलना पड़ा है। किसी पर भी आसमान से सोने- चाँदी के सितारे नहीं बरसे।
सूक्ष्म शरीर की जागृति का लाभ मिलते ही हम यह प्रयत्न करेंगे कि जहाँ कहीं भी आत्माएँ जाग्रत् स्तर की हों, वे हमारा उद्बोधन, परामर्श, अनुरोध और आग्रह सुनें- समझें कि यह समय ऐतिहासिक है। ऐसे ही अवसरों पर हनुमान्, अंगद, नल, नील, केवट, शबरी, गीध, गिलहरी सहयोग के हाथ बढ़ाकर धन्य हुए थे। समय चूक जाने के बाद तो भारी वर्षा का लाभ भी नगण्य होता है। रेल निकल जाने पर अगली के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती है। जिनका अन्तराल युग चेतना से अनुप्राणित हो, उनका एक ही कर्तव्य है कि न्यूनतम में निर्वाह करने और अधिकतम युगधर्म में विसर्जित करने की बात सोचें। यदि साहस साथ दे, तो उसे कर भी गुजरें। इसमें सम्बन्धियों, कुटुम्बियों, मित्रों की सहमति मिलने की प्रतीक्षा न करें।
युग धर्म को साधें -- क्या करें? इस प्रश्न का इन दिनों एक ही उत्तर है- विचारक्रान्ति के युगधर्म का परिपालन करने के लिए एकनिष्ठ भाव से जुट पड़ें। आज की समस्याएँ अगणित हैं। उनके स्वरूप और प्रतिफल भी भिन्न- भिन्न हैं; किन्तु यह मानकर चलना होगा कि सभी का निमित्त कारण एक है- चिन्तन में विकृतियों का भर जाना। आस्था- संकट ही अपने युग का सबसे बड़ा विनाश का कारण है। इससे बड़ा दुर्भिक्ष और कोई हो नहीं सकता। निराकरण का उपाय भी एक ही है। उलटे को उलट कर सीधा करना। यदि लोकमानस को परिवर्तित, परिष्कृत किया जा सके, तो हर समस्या सरलतापूर्वक सुलझने लगेगी। नाली के कीचड़ को साफ किए बिना मक्खी- मच्छरों से पीछा छूटना कठिन है। हमें युगधर्म के रूप में विचार क्रान्ति को ही मान्यता देनी चाहिए और छुटपुट कार्यों में ध्यान बँटाने, शक्ति खपाने की अपेक्षा इसी काम में जुट जाना चाहिए। इस मन्त्र को गुनगुनाते रहना चाहिए कि ‘एकहि साधे सब सधे- सब साधे सब जाय।’
नाम और यश को प्रधानता देने वाले, अपनी ढाई ईंट की मस्जिद अलग खड़ी करने को आतुर दृष्टिगोचर होते हैं। डेढ़ चावल की खिचड़ी अलग से पकाते तो हैं, पर उसमें क्या किसी का पेट भरता है? ढिंढोरा भर पिट जाता है। जिन्हें अपना ढिंढोरा पिटवाना ही अभीष्ट हो, वे चित्र- विचित्र योजनाएँ बनाते और सेवा के नाम पर कौतुक- कौतूहल खड़े करते रहें; पर जिन्हें एक ही चाबी से सब ताले खोलने का मन हो, वे विचार परिवर्तन के कार्य को सर्वोपरि मानकर उसी को लक्ष्य रखें, उसी से सम्बन्धित कार्यों में हाथ डालें।
समय के कुप्रभाव से इन दिनों कोई व्यक्ति लोभ और मोह की परिधि से बाहर एक कदम नहीं रखता और पूजा- पाठ से लेकर व्यवसाय- अपराध तक इसी निमित्त करता है। समय के परिवर्तन का प्रत्यक्ष चिह्न यहाँ से प्रकट होना चाहिए कि सब न सही, जाग्रत् आत्माओं में से जो जीवन्त हों, वे समय को समझें और व्यामोह के दायरे से निकलकर बाहर आयें। उन्हीं के बिना प्रगति का रथ रुका पड़ा है।
अपने सम्पर्क क्षेत्र में एवं बिना सम्पर्क क्षेत्र में, जहाँ कहीं भी हमें जाग्रत् आत्माएँ दृष्टिगोचर होंगी- पकड़ में आयेंगी। उन्हें वाणी से न सही बिना वाणी के, एक ही अनुरोध करेंगे कि वे इन दिनों व्यामोह में कटौती कर लें। उस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए हमारे गुरुदेव ने हमें सहमत किया और धन्य बनाया। आप भी इस दिशा में आगे बढ़े और स्वयं को धन्य बनाएँ।