जनपद कौशाम्बी के गायत्री परिजनों ने सामूहिक रक्तदान महायज्ञ का लगाया शिविर, 21 परिजनों ने किया रक्तदान
• माता भगवती देवी शर्मा जी की जयंती के अवसर पर लोगों ने रक्तदान कर दी आहुति
• जनपद के 21 परिजनों ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त केंद्र मंझनपुर में किया रक्तदान
कौशाम्बी: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में रक्तदान महायज्ञ के तहत 21 सितंबर दिन रविवार को जिलास्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। रक्तदान शिविर का आयोजन जनपद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय स्थित राजकीय रक्तकेंद्र मंझनपुर में किया गया। रक्तदान महायज्ञ शिविर माता भगवती देवी शर्मा जी के 99वें जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरिओम कुमार सिंह, सीएमएस कौशाम्बी डॉ सुनील कुमार शुक्ला के साथ गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान प्राचार्य हरिओम कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि गायत्री परिवार के प्रत्येक कार्य समाज में सच्ची प्रेरणा स्थापित करती हैं जिससे हम सभी प्रेरित होकर ऐसे आयोजन के साक्षी बन पाते हैं कौशाम्बी गायत्री परिवार के परिजनों के साथ ही बेटियों का रक्तदान में प्रतिभाग करना बहुत ही अभिनंदनीय है। वहीं सीएमएस सुनील कुमार शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा कि गायत्री परिवार एक वैश्विक आदर्श संस्था के रूप नए युग के निर्माण का कार्य करते हुए रक्तदान महायज्ञ का एक साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजन कर मानव सेवा की मिशाल प्रस्तुत किया है। शिविर में गायत्री परिवार के 21 परिजनों ने रक्त दान किया। इस रक्तदान महायज्ञ शिविर में सहयोगी रहें ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ रवि सिंह एवं डॉ नंदिनी राघव व कर्मियों की देख रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ गायत्री परिजन सुरेश जायसवाल ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान लोगों को जीवन दान देने का माध्यम है और यह एक महान कार्य है। गायत्री परिवार की ओर से यह कार्यक्रम प्रदेश के समस्त जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में रक्तदान करने वाले राम सनेही श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, शिव अवतार, संतोष केसरवानी, वीरेंद्र जायसवाल, अजीत कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, उमेश निषाद, लवलेश कुमार, शिवम् केसरवानी, अजय जायसवाल, शिखर, विवेक, प्रियांशु, विनोद, दीपेंद्र व आयुषी जायसवाल, निधि आदि लोग रहें।
Recent Post
गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा बलरामपुर में नवरात्रि पूर्णाहुति समारोह में जन्म शताब्दी समारोह में भागीदारी का आवाहन
गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में नवरात्रि की पूर्णाहुति संपन्न
नौ दिवसीय साधना के पश्चात श्रद्धालुओं ने यज्ञ हवन करके की पूर्णाहुति
जन्म शताब्दी समारोह में भागीदारी का किया गया आवाहन
विज्ञान ने समस्याएँ सुलझाई कम, उलझाईं अधिक
विज्ञान की एक शाखा रसायनशास्त्र ने लाखों-करोड़ों कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों की खोज कर ली। इतनी औषधियाँ बन चुकी हैं कि डॉक्टर उन सबको याद भी नहीं रख सकता। जीव विज्ञान ने यहाँ तक पहल...
विज्ञान और उसकी अस्थिरता
ईसा से 200 वर्ष पूर्व नीसिया के वैज्ञानिक ‘हिप्पार्कस’ ने बताया कि, “ब्रह्मांड का केंद्र पृथ्वी है। अन्य ग्रह-उपग्रह उसके चारों ओर केंद्रीय शक्ति (एक्...
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
