विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम सम्पन्न
हरिद्वार, 27 सितम्बर 2025।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार के पर्यटन प्रबंधन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 21 से 27 सितम्बर तक एक सप्ताहव्यापी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Tourism and Sustainable Transformation” (पर्यटन और सतत परिवर्तन) रही, जिसके अंतर्गत विविध सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं समाज को सतत पर्यटन, सांस्कृतिक समझ, आर्थिक प्रगति तथा जिम्मेदार यात्रा के महत्व से अवगत कराना तथा पर्यटन के माध्यम से हरित एवं समावेशी भविष्य की दिशा में जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर “पं. श्रीराम शर्मा आचार्य हिमालयन यात्रा सर्किट” का विमोचन किया गया। समारोह में कुलसचिव श्री बलदाऊ देवांगन जी, उपकुलसचिव डॉ. उमाकांत इंदौलिया, पर्यटन विभागाध्यक्ष श्री अरुणेश पाराशर, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता एवं विश्वविद्यालय परिवार के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सप्ताहभर चले इस आयोजन के दौरान सतत विकास पर आधारित नुक्कड़ नाटक, वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियाँ, Flavors of India के अंतर्गत विविध भारतीय व्यंजनों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान श्रृंखला, ट्रेज़र हंट, गली क्रिकेट, म्यूज़िकल चेयर जैसी इनडोर व आउटडोर प्रतियोगिताएँ तथा छात्रों द्वारा प्रस्तुत पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहे।
छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं प्रशासनिक स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। समापन अवसर पर डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग आयोजित की गई तथा पर्यटन विभागाध्यक्ष द्वारा “Responsible Development and Shared Joy” का संदेश दिया गया। अंत में डॉ. उमाकांत डिंडोलिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 139): मनीषी के रूप में हमारी प्रत्यक्ष भूमिका
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 138): मनीषी के रूप में हमारी प्रत्यक्ष भूमिका
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 137): मनीषी के रूप में हमारी प्रत्यक्ष भूमिका
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 136): इन दिनों हम यह करने में जुट रहे हैं
Read More
विश्वास के युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता: अंतिम आविष्कार और बढ़ता हुआ जोखिम
आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि हम मानव-सभ्यता की पूरी ऐतिहासिक यात्रा के ऐसे मोड़ से गुजर रहे हैं, जहाँ technology बाकी सारे संस्थानों से कहीं अधिक तेज़ी से आगे बढ़ रही है। हम लोग ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 135): इन दिनों हम यह करने में जुट रहे हैं
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 134): इन दिनों हम यह करने में जुट रहे हैं
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 133): इन दिनों हम यह करने में जुट रहे हैं
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 132): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 131): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More

.jpg)
