देसंविवि में पूर्व राष्ट्रीय गणतंत्र परेड शिविर (मध्य क्षेत्र)-2023
आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने अवसर को सौभाग्य में बदलने का आह्वान किया
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि 26 जनवरी 2024 के दिन दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परेड में भागीदारी करने के लिए चयन हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्रों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ। देश के मध्य क्षेत्र के छ: राज्य उत्तराखण्ड, उ.प्र., म.प्र., छत्तीसगढ़, बिहार और झारखण्ड के 195 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।
यह शिविर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड की केबीनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना को मानवता के गुणों को धारण करने तथा उन्हें प्रत्येक के जीवन में उतारने का महत्त्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी से इस योजना से जुड़ने का आग्रह किया।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी, प्रतिकुलपति देसंविवि. ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय की ऊर्जावान और प्रेरणादायी भूमि में इस शिविर का आयोजन होना प्रत्येक प्रतिभागी के लिए विशेष अवसर की बात है। वे इस अवसर को सौभाग्य में बदलें और अपने जीवन को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने का प्रयास करें।
इससे पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के लखनऊ क्षेत्र के निदेशक आईएएस श्री ए.एस. कबीर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अंत में माननीय प्रतिकुलपति जी ने अतिथियों को गायत्री मंत्र लिखित चादर, प्रतीक चिह्न आदि भेंटकर सम्मानित किया।
देसंविवि के कुलपति श्री शरद पारधी ने शिविर की सफलता में सहयोगी रहे सभी स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देसंविवि के कुलसचिव श्री बलदाऊ देवांगन, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. उमाकांत इंदौलिया, क्षेत्रीय निदेशालय के अधिकारी समरदीप सक्सेना सहित अनेक महाविद्यालयों से आये विद्यार्थीगण तथा एन.एस.एस. से जुड़े स्वयंसेवी उपस्थित रहे। दस दिवसीय शिविर में 6 राज्यों के 195 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी रही ।
Recent Post
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...
विज्ञान और अध्यात्म को साथ-साथ चलना होगा
विज्ञान और अध्यात्म अन्योन्याश्रित हैं। एकदूसरे के पूरक हैं। एक के बिना दूसरे की गति नहीं। विज्ञान हमारे साधनों को बढ़ाता है और अध्यात्म आत्मा को। आत्मा को खोकर साधनों की मात्रा कितनी ही बढ़ी-चढ़ी ...
