शिक्षक जागरण से होगा सशक्त राष्ट्र निर्माण
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में 25 एवं 26 मई को आयोजित दो दिवसीय “शिक्षक गरिमा शिविर” में उत्तर प्रदेश से पधारे लगभग 700 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य शिक्षकों में कर्तव्यबोध, नैतिक मूल्यों, संस्कारमय शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अपने प्रेरणाप्रद उद्बोधन में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि शिक्षक केवल विषय ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के चरित्र निर्माण का आधार स्तंभ होता है। जब शिक्षक अपने दायित्व को साधना भाव से निभाता है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की धारा स्वतः प्रवाहित होने लगती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को केवल रोजगार तक सीमित न रखकर जीवन निर्माण, संस्कार संवर्धन एवं व्यक्तित्व परिष्कार का माध्यम बनाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर के दौरान शिक्षकों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन, पारिवारिक संस्कार, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा विद्यार्थियों में संस्कारवान एवं राष्ट्रनिष्ठ चेतना विकसित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शांतिकुंज परिवार के कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं उत्तर प्रदेश से आए शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह शिविर शिक्षक जागरण एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा के माध्यम से सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।
Recent Post
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...

