मॉन्ट्रियल में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का प्रेरक उद्बोधन — “श्रद्धा एवं पात्रता” के माध्यम से जीवन साधना का संदेश
सत्प्रवृत्तियों के संवर्धन, जन-जागरण एवं मानवता के उत्थान के पावन उद्देश्य को लेकर नॉर्थ अमेरिका प्रवास पर पधारे अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कनाडा के मॉन्ट्रियल नगर में आयोजित एक विशेष संगोष्ठी में “श्रद्धा एवं पात्रता” विषय पर अत्यंत प्रेरणादायी उद्बोधन प्रदान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों, साधकों एवं प्रबुद्धजनों ने आदरणीय डॉ. पंड्या जी के विचारों को गहन आत्मीयता के साथ श्रवण किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि श्रद्धा केवल एक भावनात्मक अनुभूति नहीं, बल्कि जीवन को श्रेष्ठ दिशा देने वाली दिव्य शक्ति है। जब श्रद्धा के साथ पात्रता का समन्वय होता है, तभी व्यक्ति गुरु-कृपा एवं ईश्वरीय अनुकम्पा का वास्तविक अधिकारी बन पाता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में सफलता, आत्मिक उन्नति एवं समाज सेवा के उच्च आदर्शों को प्राप्त करने के लिए निरंतर आत्मपरिष्कार, अनुशासन, सेवा एवं साधना आवश्यक हैं। श्रद्धा व्यक्ति को लक्ष्य से जोड़ती है, जबकि पात्रता उसे उस लक्ष्य को धारण करने योग्य बनाती है। यदि हम अपने व्यक्तित्व को उत्कृष्ट बनाने का सतत प्रयास करें, तो जीवन में असंभव प्रतीत होने वाले कार्य भी संभव हो सकते हैं।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उपस्थित परिजनों का आह्वान करते हुए कहा कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा स्थापित विचार क्रांति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं को संस्कारित एवं सक्षम बनाना होगा। उन्होंने गुरु-सत्ता के आदर्शों को जीवन में उतारते हुए समाज निर्माण, नैतिक जागरण एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
सभागार में उपस्थित सैकड़ों परिजन इस प्रभावशाली एवं भावस्पर्शी उद्बोधन से गहराई से प्रभावित हुए। कार्यक्रम के उपरांत अनेक परिजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह मार्गदर्शन उनके लिए आत्ममंथन एवं आत्मविकास का प्रेरक अवसर बना। सम्पूर्ण वातावरण गुरु-भक्ति, श्रद्धा एवं सकारात्मक संकल्पों से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
Recent Post
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...

