विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा गायत्री शक्तिपीठ, जमालपुर के प्रांगण में एक जागरूकता संगोष्ठी एवं पावर पॉइंट प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राजनाथ मंडल जी द्वारा गुरुवंदना से किया गया। इस अवसर पर श्री हेमंत कुमार भगत ने दफली वादन के साथ गुरुवंदना में सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बन गया। इसके उपरांत मुंगेर जिला युवा उप प्रतिनिधि श्री प्रशांत कुमार ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, सामाजिक जीवन तथा विशेष रूप से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है। प्रस्तुति में नशे के कारण उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 से 35 लोगों ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में युवा एवं किशोर उपस्थित थे। उपस्थित जनसमूह ने नशामुक्त समाज निर्माण हेतु संकल्प भी लिया।
मुख्य ट्रस्टी श्री के. सी. चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि समाज में नशामुक्ति के प्रति जनचेतना विकसित हो सके। उन्होंने कहा, "अपना सुधार ही राष्ट्र का सुधार है।"
कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ भागीचक के मुख्य ट्रस्टी श्री राजेंद्र पंडित, जिला प्रतिनिधि श्री मनोज मिश्र, जिला युवा प्रतिनिधि श्री सुदर्शन जी, डॉ. ब्रह्मदेव मंडल जी, श्री दीनबंधु जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से श्रीमती सुलखा देवी, श्रीमती जूली देवी,श्रीमती अनामिका देवी, श्रीमती किरण देवी एवं अन्य बहनों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में उपस्थित सभी लोगों से नशामुक्त जीवन अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
Recent Post
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...

