शांतिकुंज में आपदा प्रबंधन एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
हरिद्वार।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ एवं श्रीराम शताब्दी चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता भाइयों एवं बहनों के लिए एक विशेष आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आकस्मिक दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार प्रदान कर जीवन रक्षा के प्रति जागरूकता एवं दक्षता विकसित करना था।
प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) तथा सीपीआर (CPR – Cardiopulmonary Resuscitation) की महत्वपूर्ण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि दुर्घटना अथवा हृदयाघात जैसी आपात स्थितियों में समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. गिरीश गुप्ता (सेवानिवृत्त एडमिरल, भारतीय नौसेना) ने प्रतिभागियों को जीवन रक्षक तकनीकों का विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में संयम, तत्परता एवं सही तकनीक के उपयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
शांतिकुंज के रामदास हॉल में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 110 कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जीवन रक्षक कौशलों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी भी साझा की गई कि प्रत्येक शनिवार को इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम, त्रैमासिक संगीत साधना समूहों तथा परिव्राजक कार्यकर्ताओं को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित करने की महती योजना बनाई गई है, जिससे अधिकाधिक कार्यकर्ता आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी सहयोग प्रदान करने में सक्षम बन सकें।
यह प्रशिक्षण शिविर सेवा, संवेदना एवं जीवन रक्षा के प्रति शांतिकुंज की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

