शांतिकुंज आपदा राहत दल द्वारा दो भागों में बटकर विस्तृत रूप से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है सहायता।
शांतिकुंज आपदा राहत दल द्वारा दो भागों में बटकर विस्तृत रूप से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है सहायता। एक टीम द्वारा नेपाल के नुवाकोट में कैम्प बनाकर बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों तक राहत सामग्री वितरित की गई। स्थान - स्थान पर टेंट लगाकर हताहत लोगों के परिवार वालों को भोजन प्रसाद और पीने का पानी प्रदान किया गया। नेपाल सेना के जवान जो दिन रात राहत कार्यों में जुटें है। उन्हें भी भोजन पहुंचाया गया। वहीं दूसरी टीम द्वारा रसुवा की अंतिम उपलब्ध सड़क तक जाकर राहत सामग्री सेना को सोपी गई। ज्ञात हो की भयानक बाढ़ के कारण कई किलोमीटर की सड़क गायब हो चुकी है। यहाँ से आगे सेना के हेलिकाप्टर द्वारा ही राहत पहुंचाई जा सकती है। चूंकि उस क्षेत्र में वर्षा लगातार हो रही है ऐसे में वहाँ पहुँचने में भी आपदा राहत दल के सदस्यों बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी अपने हृदयों में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना से भरे थे और शीघ्रता से उन तक राहत सामग्री पहुंचाना चाहते थे। इसलिए पूज्य गुरुसत्ता के आशीर्वाद से बाधाए पार होती चली गई। और आपदा राहत दल अपने लक्ष्य तक पहुँचने में सफल रहा। आपदा राहत दल द्वारा ना केवल साधनों के द्वारा सहायता पहुंचाई गई है बल्कि गहन संवेदना और आत्मीयता के द्वारा लोगों के मनोबल को उठाया है। जिससे उनके बीच मुसीबत के समय में अखिल विश्व गायत्री परिवार सदैव मानवता के साथ खड़ा है यह विश्वास प्रबल हो गया साथ ही नेपाल और भारत के मध्य आत्मीय संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आई है। आपदा राहत दल के सदस्यों द्वारा वहाँ सहयोग कर रहें अधिकारियों, सेना के जवानों और परिजनों के साथ आत्मीय भेंट के बाद दल के सदस्यों द्वारा रास्ते में पड़ रहें तीर्थों में पहुंचकर दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित समाज की खुशहाली की प्रार्थना भी की गई है। इसी के साथ शांतिकुंज आपदा राहत दल अब स्वदेश वापसी कर रहा है।
Recent Post
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में संपन्न हुआ युवा चेतना शिविर का आयोजन
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में आयोजित युवा चेतना शिविर कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों से 500 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर निर्माण, शारीरिक व...
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
