माताजी का जीवन स्नेह, ममता और त्याग की साकार प्रतिमूर्ति : शैफाली पंड्या
शांतिकुंज 30 सितंबर।
परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के अवतरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मवादिनी बहनों ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात महिला मंडल अध्यक्षा आदरणीया शैफाली पंड्या दीदी जी ने प्रेरणापद उद्बोधन में माताजी के जीवन एवं उनके वात्सल्यपूर्ण व्यक्तित्व को स्मरण किया।
उन्होंने कहा कि परम वंदनीया माताजी स्नेह, ममता और करुणा की साकार प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने आत्मीय व्यवहार से विशाल गायत्री परिवार को एक सूत्र में बांधे रखा। गुरुदेव कहा करते थे कि माताजी के बिना इतने बड़े परिवार को संभालना कठिन था। माताजी सबके दुःख-दर्द को अपना समझती थीं और उनका प्रेम सभी को संबल देता था।
शैफाली दीदी ने कहा कि माताजी के जीवन को अनुभव करने पर सहज ही अनुभूति होती है कि वे साक्षात् जगत जननी मां दुर्गा का स्वरूप थीं। उनका आश्वासन था— “इस बात की चिंता मत करना कि हम छोड़कर चले गए, मैं हमेशा आपके साथ हूँ।” यही विश्वास आज भी गायत्री परिवार के साधकों को निरंतर शक्ति देता है।
उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव को प्रखर प्रज्ञा और परम वंदनीया माताजी को सजल श्रद्धा का स्वरूप माना जाता है। माताजी ने अपने त्याग एवं तप से अनेक सामाजिक रूढ़ियों को दूर करने का कार्य किया। उन्होंने नारी को गायत्री मंत्र जप का अधिकार दिलाने और नारी जागरण को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा “इक्कीसवीं सदी नारी सदी” का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव एवं माताजी के सपनों को साकार करने का मार्ग साधना, सेवा और आत्मनिर्माण से होकर जाता है। माताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाएं और समाज निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।
प्रस्तुत है कुछ छायाचित्र ।
Recent Post
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में संपन्न हुआ युवा चेतना शिविर का आयोजन
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में आयोजित युवा चेतना शिविर कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों से 500 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर निर्माण, शारीरिक व...
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
