नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत 2000 से अधिक युवाओं ने नशे के खिलाफ निकाली विशाल पदयात्रा
अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के साथ मिलकर “100 रविवार, एक उद्देश्य” — “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को विशाल नशा मुक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पदयात्रा में लगभग 2000 से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं गायत्री साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शांतिकुंज महिला मंडल की अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती शैफाली पण्ड्या जी मौजूद रहीं। साथ ही डॉ. सुनैना रावत, राज्य संपर्क अधिकारी, NSS, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, देहरादून; श्री राहुल डबराल, निदेशक, MY Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, देहरादून; श्री रोशन कुमार, युवा अधिकारी, हरिद्वार; श्री योगेंद्र गिरी जी, व्यवस्थापक, शांतिकुंज; तथा श्री बलदाऊ देवांगन, कुलसचिव, देव संस्कृति विश्वविद्यालय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पदयात्रा का शुभारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर से गणमान्य अतिथियों द्वारा युग परवर्तन का संदेश देती पीली झंडी दिखाकर हुआ। विश्वविद्यालय परिसर से निकली पदयात्रा समस्त हरिपुर कलां क्षेत्र में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता का संदेश, नारों-गीतों एवं परम पूज्य गुरुदेव के “नशे से बचाएंगे—सृजन में लगाएंगे” के मंत्र से जुड़े सद्साहित्य का वितरण करते हुए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंची। इस दौरान युवाओं ने नशामुक्ति से जुड़े प्रेरणादायी प्रज्ञा गीतों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
शांतिकुंज में नशामुक्ति गीत की प्रस्तुति के साथ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट विद्यार्थियों द्वारा “नशे के दुष्प्रभाव एवं उनसे बचने के उपाय” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के कारण होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचने के परम पूज्य गुरुदेव द्वारा बताए गए व्यावहारिक उपायों का संदेश दिया गया।
Recent Post
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में संपन्न हुआ युवा चेतना शिविर का आयोजन
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में आयोजित युवा चेतना शिविर कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों से 500 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर निर्माण, शारीरिक व...
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
