गुजरात व एनसीआर में 9 अप्रैल से प्रारंभ होगी ज्योति कलश रथ यात्रा
संकल्प के साथ आगे बढ़ने का समय ःआदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या
हरिद्वार, 22 मार्च। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह समय नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने का समय है। देश के प्रत्येक व्यक्ति, परिवार और समाज में जन जागरण का अवसर है। नये युग के आगमन का समय है। ऐसे दिव्य अवसर में हम सभी को संगठित होकर सकारात्मक सोच एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या गुजरात व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकलने वाली ज्योति कलश रथ यात्रा कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयोजित उद्घाटन सत्र में डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि ज्योति कलश रथ यात्रा के माध्यम से परिचय सत्र-नींव के पत्थरों का अनुभव लेना, प्रेम भावना विकसित करना, भावी योजनाओं के लिए प्रस्ताव तथा योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए सतत प्रयास करते रहना है। इससे एक ओर जहाँ सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व संपन्न व्यक्ति एकजूट होंगे, वहीं दूसरी ओर समाज में नकारात्मकता कम होगी। जिस तरह से दीपक जलाने से अंधेरा अपने आप दूर हो जाता है। युगऋषि पूज्य पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों पांच वीरभद्र अपने अलग अलग स्वरूपों में कार्य कर रहे हैं। वायुमण्डल के परिशोधन, वातावरण के परिष्कार, नये युग के आगमन, देवमानवों को जोड़ने तथा प्रतिभा सम्पन्न लोगों में अच्छे विचारों का पोषण जैसे कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय विकट है, सभी ओर श्रद्धावानों, कर्मशीलों को पुकार रहा है कि भारतीय संस्कृति- सनातन संस्कृति के लिए कार्य करें, जिससे युवा पीढ़ी को दुर्व्यसन आदि से बचाया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने ज्योति कलश रथयात्रा के उद्देश्यों, परिकल्पनाओं एवं योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही डॉ ओपी शर्मा, प्रो. प्रमोद भटनागर, श्री श्याम बिहारी दुबे, प्रो. विश्वप्रकाश त्रिपाठी, श्री योगेन्द्र गिरि, श्री उदय किशोर मिश्र, डॉ विरल पटेल, श्री बालरूप शर्मा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर गुजरात व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से आये सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

