जाने घूमना क्यों जरुुरी
जब आप घूमना शुरू करते हैं तो आपके शरीर में हर पल क्या होता है। यहां प्रति मिनट के लिहाज से होने वाली शारीरिक प्रतिक्रियाएं उनका आपस में क्या संबंध है, नियमित भ्रमण और व्यायाम से आपके शरीर पर पड़ने वाले चमत्कारिक और लाभकारी परिवर्तनों का क्रम इस प्रकार है-
शुरुआती एक मिनट से 5 मिनट में जब आप घूमना शुरू करते हैं और चहलकदमी के साथ कदम रखते हैं तो शरीर मेें ऊर्जा के उत्पादन के साथ कुछ रसायनों का शरीर की कोशिकाओं में संचार होता है, जो आपकी शारीरिक कोशिकाओं के लिए ईंधन का कार्य करती है, घूमते समय।
आपके हृदय की धडक़न की दर 70 से 100 तक प्रति मिनट पहुंच जाती है, (बीपीएम) रक्त संचार में तेजी होती है, जिससे मांसपेशियों में गर्मी आती है। शरीर के जोड़ों की अकड़न को दूर करने के लिए वसीय तत्व (ल्युब्रिकेंट फ्लूड) का संचार होता है। जिससे आपके चलने की राह सुगम हो जाती है।
जब आप चलना शुरू करते हैं तो उपका शरीर प्रति मिनट 5 कैलोरी ऊर्जा का क्षय करना शुरू कर देता है हर एक मिनट के अंतराल के दौरान। इस सतत ऊर्जा क्षय के दौरान आपका शरीर ईंधन के रूप में शरीर में संचित कार्बोहाइड्रेट और वसा को खींचने लगता है।
मिनट 6 से 10 में हृदय की धडक़न बढ़ जाती है और ऊर्जा के क्षय होने की दर बढ़ कर प्रति मिनट 6 कैलोरी हो जाती है, जिससे आपको आराम का अहसास होता है। रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) में भी मामूली वृद्धि हो जाती है नियमित रसायनों के संचार से जिससे रक्त वाहिकाओं में अधिक रक्त का प्रवाह हो जाता है जिससे बढ़े हुए रक्त के अनुपात में ऑक्सीजन की जरुरत बढ़ने से शरीर की मांस पेशियां काम करने लगती है।
11 से 20 मिनट की अवधि में शरीर के तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाता है जिससे रक्त की धमनियों में प्रसरण शुरू होता इसकी शुरूआत त्वचा से होती है, जो धीरे-धीरे बढक़र हृदय को आराम पहुंचाता है। इस अवधि में आपका ऊर्जा क्षय प्रति मिनट 7 कैलोरी हो जाता है साथ श्वांस लेने में जोर आने लगता है। इससे हार्मोन्स जैसे एपिनिजिन और ग्लूकोगोन की मात्र बढ़ जाती है, जिससे शरीर की मांसपेशियों को आसानी से ईंधन (ऊर्जा) मिलने लगती है।
21 से 45 मिनट की अवधि में घूमने वाले शरीर में ताजगी के साथ ही स्व उत्प्रेरण की क्षमता आ जाती है, जिससे आप अपने शरीर को आराम देने का क्रम शुरू कर देते हैं, उससे आपके तनाव को स्तर घटने लगता है। साथ ही अच्छे व लाभकारी रसायनों का संचार होने लगता है जैसे आपके मस्तिष्क से एंडोरफिन्स का संचरण। जिससे अधिक संचित वसा का क्षय शुरू होता है।
इससे इंसुलिन हार्मोन का स्तर भी संतुलित होने लगता है। जिससे जो लोग मोटापा और मधुमेह से ग्रसित हैं उन्हें इन दोनों रोग से लड़ने की ताकत मिलती है। 45 से 60 मिनट की अवधि में शरीर की मांसपेशियां में थकान का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आपके शरीर में जमा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा घटने लगती है। जिससे आपको शीतलता का अनुभव होता है।
आपके हृदय के धडक़न की दर घट जाती है, श्वांस लेने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। इस अवधि में आपके शरीर से ऊर्जा के क्षरण का स्तर थोड़ा कम होता है, पर जब आपने घूमना शुरू किया उससे अधिक ऊर्जा का क्षरण इस अवधि में होता है। एक घण्टे घूमने से ऊर्जा के क्षय होने की गति में वृद्धि होती है। ऐसे में कहा जा सकता है। एकमात्र घूमने से तमाम खुशियां मिल सकती है शरीर के लिए घुमना मानव शरीर के लिए वरदान है।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

