भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनपद स्तर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी के साथ विद्यालय स्तर के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के द्वारा में प्रदेश भर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। कौशाम्बी जनपद में 19 अक्टूबर 2024 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा आयोजन के पूर्व भारतीय संस्कृति एवं दर्शन पर आधारित, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में संकलित पुस्तक को पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया गया था। जिसके आधार पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विद्यालयों के सहयोग से परीक्षा का आयोजन कराए हैं। बेहतर समाज बनाने के प्रेरणा से ओत-प्रोत गायत्री परिवार के कार्यकर्ता ऐसे रचनात्मक आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। परीक्षा का परिणाम गायत्री परिवार का केंद्र शांतिकुंज हरिद्वार से जारी होने के बाद सोमवार को जनपद कौशाम्बी में प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षा में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान पुष्पेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान ऋषभ व सोनित, तृतीय स्थान पर संध्या द्विवेदी, नेहा देवी, मयंक राय, अहम कुशवाहा रहे। इसके साथ ही नगर में गायत्री चेतना केंद्र का शुभारंभ संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री रामसनेही श्रीवास्तव के संचालन में हुआ। केंद्र के निर्माण में कार्य करने वाले कारीगरों व श्रमिकों को भी इस अवसर पर अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी के निदेशक संदीप सक्सेना रहें एवं इस अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के जनपद कौशाम्बी व्यवस्थापक घनश्याम सिंह, संस्कृति परीक्षा के जनपद संयोजक रामसनेही श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी, प्राचार्य भवन्स मेहता विद्याश्रम श्री अनिल कुमार मिश्रा, प्राचार्य बाल गोविंद विद्यालय मन राखन सिंह, राम चन्द्र सिंह, आर्यन सिंह, रामबाबू केसरवानी, सुरेश चंद्र, एडवोकेट पी के श्रीवास्तव, जंगबहादुर दिवाकर, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अजीत कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल, अवधेश मिश्रा, सुधारकर सिंह, सुशील श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सीता केसरवानी, नीरज देवी, संध्या आदि एवं प्रतिभागी छात्र छात्राएं मौजूद रहें।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

