शांतिकुंज में रक्षाबंधन पर श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन
श्रद्धेया शैलदीदी ने बांधे रक्षासूत्र, साधकों ने लिया जीवन में सत्कर्म अपनाने व पौधारोपण का संकल्प
हरिद्वार 9 अगस्त।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सामूहिक श्रावणी उपाकर्म संस्कार का भव्य आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश से अपने गुरुधाम पहुँचे हजारों साधकों ने भाग लिया। इस दौरान हेमाद्रि संकल्प व दश स्थान आदि का वैदिक कर्मकाण्ड शांतिकुंज के प्रशिक्षित आचार्यों की टीम द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। आज से प्रारंभ हुए विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत एक पौधे की पूजा कर की गई। इस अभियान के अंतर्गत वृक्षो रक्षति रक्षित: की भावना से पूरे मास में देशभर में लाखों पौधे रोपने का संकल्प लिया गया है।
अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक पर्व के साथ ही आत्मिक सुरक्षा, संयम एवं कर्तव्य परायणता का प्रतीक है। हमें एक-दूसरे के आत्मिक विकास व सुरक्षा हेतु समर्पित रहना चाहिए। रक्षासूत्र हमें यह स्मरण कराता है कि हम सदा सत्कर्म और सच्चाई की डोर से बंधे रहें। कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहिन के पवित्र पर्व के साथ ही भारतीय संस्कृति की उस गहराई को दर्शाता है, जहाँ नारी शक्ति को संरक्षण ही नहीं, सम्मान व सामथ्र्य दिया जाता है। गायत्री परिवार इस पर्व को सभी के आत्मोत्कर्ष और लोकमंगल हेतु आत्मिक संकल्प के रूप में मनाता है।
इस अवसर पर शांतिकुंज कार्यकर्ता, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार सहित देश-विदेश से आये हजारों साधकों को अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रमुख स्नेहसलिला श्रद्धेया शैलदीदी ने अपने करकमलों से रक्षासूत्र बांधा और उनके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद दिया। वहीं देसंविवि, शांतिकुंज और देश विदेश से आई बहिनों ने गायत्री परिवार के अभिभावक श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी को रक्षासूत्र बांधकर गुरु-संस्कृति की परंपरा को सजीव किया।
इस भव्य आयोजन में उपस्थित साधकों ने भावपूर्ण वातावरण में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ रक्षासूत्र बंधवाकर जीवन में आत्मिक सुरक्षा व सद्गुणों के विकास का संकल्प लिया।
Recent Post
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से परम वंदनीया माता जी जगन्माता माँ जगदंबा हैं
परम वंदनीया माता जी मेरे लिए केवल एक श्रद्धेय व्यक्तित्व नहीं, बल्कि साक्षात् जगन्नमाता—मां जगदंबा की अवतारी चेतना हैं। यह मेरा अटूट, अडिग और जीवनानुभव से उपजा विश्...
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से | गुरु ने उँगली पकड़ ली, फिर लोक-परलोक वही देखते है
गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी। से आगे .....
किसी संत ने कहा है— जिसकी उँगली गुरु ने पकड़ ली, उसके लिए लोक और परलोक दोनों सुरक्षित हो जाते ह...
कृपया कथा : एक शिष्य की कलम से गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी।
मेरे नाना जी स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर आसनसोल जेल में बंदी बना दिया गया।
जेल के बैरक में प्रवेश करते ही एक दुबला-पतला किंतु ऊँची क...
शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, ...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से । भक्ति की निर्झरिणी फूटती थी वंदनीया माता जी के गीतों से
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई.." — मीराबाई की ये अमर पंक्तियाँ अनन्य कृष्ण-भक्ति, विरह और आत्मविसर्जन का साक्षात प्रतीक हैं। कहा जाता है कि मीरा जब गा...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से चिकित्सा विज्ञान नतमस्तक हुआ माता जी की कृपया के आगे
वर्ष 1994 के आरंभ का समय था। शांतिकुंज के कैंटीन के समीप स्थित खुले मैदान में समयदानी भाई पूरे उत्साह से कबड्डी खेल रहे थे। वातावरण में युवापन, ऊर्जा और आत्मीयता घुली हुई थी। उन्हें खेलते देख मेरा ...
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह: शताब्दी नगर का पथ: साधना और संकल्प का प्रतीक
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की मौन तैयारी
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह में पधारने वाली विभूतियों के स्वागत हेतु जिस पथ का निर्माण हो रहा है, वह केवल पत्थर और रेत ...
कृपा कथा: एक शिष्य की कलम से वंदनीया माता जी की कृपा का चमत्कार
परम वंदनीया माता जी की दिव्य वाणी से उद्घोषित देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे अश्वमेध महायज्ञों की शृंखला गुजरात के वरोडा तक पहुँच गई। मैं और मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ता इस...
जब नेतृत्व स्नेह बनकर सामने आता है शताब्दी नगर में पीढ़ियों का आत्मीय संगम
जब नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों और साधकों के सुख–दुःख, सुविधा–अभाव तथा गर्मी–सर्दी की चिंता करते हुए अचानक उनके बीच उपस्थित हो जाएँ, तो थकान स्वतः ही विलीन हो जाती है और चेहरे पर स...
पूज्य गुरुदेव की लेखनी साहित्य ही नहीं भाग्य भी रचती है
कुछ व्यक्तित्व केवल इतिहास नहीं रचते, वे जीवन गढ़ते हैं। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे ही दिव्य अवतारी पुरुष थे, जिनकी लेखनी, दृष्टि और आशीर्वाद से असंख्य जीवनों की धारा बदल गई। यह ...
