गरियाबंद, छत्तीसगढ़: 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का संबोधन, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति
गरियाबंद: छत्तीसगढ़, 05 जनवरी 2025
छत्तीसगढ़ प्रवास के तृतीय दिवस के अंतिम चरण में, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी बाबा भूतेश्वर नाथ की नगरी गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दीपमहायज्ञ कार्यक्रम में पधारे। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
डॉ. पंड्या जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में पूज्य गुरुदेव के विचारों को उजागर करते हुए ”मनुष्य में देवत्व का उदय” के भाव को अपनाने एवं नशा मुक्ति और समाज के आत्मसुधार की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “नशा केवल व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक क्षमताओं का ह्रास नहीं करता, बल्कि यह उसके परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर करता है। नशा मनुष्य को उसकी वास्तविकता से दूर कर देता है। गुरुदेव हमें सिखाते हैं कि एक नशा मुक्त समाज ही उज्ज्वल समाज का निर्माण कर सकता है।“
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में गायत्री परिवार द्वारा किये जारहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “गायत्री परिवार के द्वारा चलाये जारहे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जितने कार्य किये जारहे हैं उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।” इसके साथ ही वो गायत्री परिवार के द्वारा चलाये जारहे नशामुक्ति संकल्प के साक्षी भी बने।
इस विशेष अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ गणमान्यों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के शासन एवं प्रशासन क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित सम्माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की महत्ता को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने मंच पर पधारे हुए सभी गणमान्यों, विशिष्ट अतिथियों एवं मुख़्य अतिथि जी को गायत्रीमंत्र चादर के साथ परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य और स्मृतिचिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान करते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज आने का सादर आमंत्रण दिया।
कार्यक्रम उपरांत आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी शिष्टाचार भेंट हेतु मुख्यमंत्री आवास पधारे।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 152): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
माना कि आज स्वार्थपरता, संकीर्णता और क्षुद्रता ने मनुष्य को बुरी तरह घेर रखा है, तो भी इस धरती को वीर विहीन नहीं कहा जा सकता। 60 लाख साधु-बाबा यदि धर्म के नाम पर घर-बार छोड़कर मारे-मारे फिर सकते हैं...
विज्ञान को शैतान बनने से रोकें:अनियंत्रित प्रगति अर्थात महामरण की तैयारी
सामान्य व्यक्ति का मस्तिष्क विकृत हो तो वह थोड़े ही व्यक्तियों का अहित कर सकता है। उसी तरह की दुर्बुद्धि वाले लोगों का एक समूह निकल पड़े, तो हानि की सँभावनाएँ निश्चित बढ़ती हैं। किंतु यदि यही रोग र...
होली
होली विशेषांक— 4
पुराणकालीन, आदर्शसत्याग्रही, भक्त प्रह्लाद के दमन के लिए हिरण्यकश्यप के छल-प्रपंच सफल न हो सके। उसे भस्म करने के प्रयास में होलिका जल मरी और प्रहलाद तपे कंचन बन गए। ख...
अपनों से अपनी बात- होली का संदेश
होली विशेषांक— 3
मातृभूमि की धूलि मस्तक पर लगाकर देशभक्ति की प्रतिज्ञा लेने का महापर्व है— होली। यह असमानता के अभिशाप को जला देने का पर्व भी है। यह पर्व यह संदेश देता है कि आर्थिक...
