अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल पहुंचा देसंविवि युवा आइकान से आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विषयों पर हुई चर्चा
हरिद्वार 12 मार्च।
आध्यात्मिक नेता प्रेम बाबा के नेतृत्व में ब्राजील, अर्जेंटीना, आयरलैंड, इटली और स्पेन से 70 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य वैश्विक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं सार्वभौमिक सद्भाव की खोज में विविध परंपराओं को एकजुट करना है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने देवसंस्कृति विवि के गौशाला, स्वावलंबन कार्यशाला, स्मृति उपवन सहित विभिन्न प्रकल्पों का अध्ययन किया एवं प्रज्ञेश्वर महादेव में पूजा अर्चना की और सांस्कृतिक विरासत को विस्तारित करने हेतु प्रार्थना की।
प्रतिनिधि मण्डल ने देसंविवि के प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या से भेंट की और आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान युवा आइकान ने युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी की कालातीत शिक्षाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि परम पूज्य आचार्यश्री ने अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विचारों को जन-जन में सुलभ बनाने के उद्देश्य से सरलतम उपाय बताया है, जो समाज के सभी वर्ग के लिए उत्तम है। युवा आइकान ने कहा कि परम पूज्य आचार्यश्री ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से समाज में जागरूकता और शांति फैलाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इस दौरान युवा आइकान ने प्रतिनिधि मण्डल को प्रतीक चिह्न, युग साहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया।
प्रतिनिधि मण्डल ने विवि द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा प्रेम, शांति और आंतरिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस यात्रा का उद्देश्य सभी देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आदान-प्रदान को बढ़ाने और अलग-अलग परंपराओं को एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए है। प्रसिद्ध प्रेम बाबा का समूह आध्यात्मिकता की शक्ति के माध्यम से व्यक्तियों और समाजों को सशक्त बनाने के देसंविवि से जुड़ा हुआ है।
Recent Post
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से परम वंदनीया माता जी जगन्माता माँ जगदंबा हैं
परम वंदनीया माता जी मेरे लिए केवल एक श्रद्धेय व्यक्तित्व नहीं, बल्कि साक्षात् जगन्नमाता—मां जगदंबा की अवतारी चेतना हैं। यह मेरा अटूट, अडिग और जीवनानुभव से उपजा विश्...
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से | गुरु ने उँगली पकड़ ली, फिर लोक-परलोक वही देखते है
गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी। से आगे .....
किसी संत ने कहा है— जिसकी उँगली गुरु ने पकड़ ली, उसके लिए लोक और परलोक दोनों सुरक्षित हो जाते ह...
कृपया कथा : एक शिष्य की कलम से गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी।
मेरे नाना जी स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर आसनसोल जेल में बंदी बना दिया गया।
जेल के बैरक में प्रवेश करते ही एक दुबला-पतला किंतु ऊँची क...
शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, ...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से । भक्ति की निर्झरिणी फूटती थी वंदनीया माता जी के गीतों से
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई.." — मीराबाई की ये अमर पंक्तियाँ अनन्य कृष्ण-भक्ति, विरह और आत्मविसर्जन का साक्षात प्रतीक हैं। कहा जाता है कि मीरा जब गा...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से चिकित्सा विज्ञान नतमस्तक हुआ माता जी की कृपया के आगे
वर्ष 1994 के आरंभ का समय था। शांतिकुंज के कैंटीन के समीप स्थित खुले मैदान में समयदानी भाई पूरे उत्साह से कबड्डी खेल रहे थे। वातावरण में युवापन, ऊर्जा और आत्मीयता घुली हुई थी। उन्हें खेलते देख मेरा ...
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह: शताब्दी नगर का पथ: साधना और संकल्प का प्रतीक
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की मौन तैयारी
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह में पधारने वाली विभूतियों के स्वागत हेतु जिस पथ का निर्माण हो रहा है, वह केवल पत्थर और रेत ...
कृपा कथा: एक शिष्य की कलम से वंदनीया माता जी की कृपा का चमत्कार
परम वंदनीया माता जी की दिव्य वाणी से उद्घोषित देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे अश्वमेध महायज्ञों की शृंखला गुजरात के वरोडा तक पहुँच गई। मैं और मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ता इस...
जब नेतृत्व स्नेह बनकर सामने आता है शताब्दी नगर में पीढ़ियों का आत्मीय संगम
जब नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों और साधकों के सुख–दुःख, सुविधा–अभाव तथा गर्मी–सर्दी की चिंता करते हुए अचानक उनके बीच उपस्थित हो जाएँ, तो थकान स्वतः ही विलीन हो जाती है और चेहरे पर स...
पूज्य गुरुदेव की लेखनी साहित्य ही नहीं भाग्य भी रचती है
कुछ व्यक्तित्व केवल इतिहास नहीं रचते, वे जीवन गढ़ते हैं। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे ही दिव्य अवतारी पुरुष थे, जिनकी लेखनी, दृष्टि और आशीर्वाद से असंख्य जीवनों की धारा बदल गई। यह ...
