डॉ. चिन्मय पंड्या ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से की सौजन्य भेंट, सांसदों तक ‘युग निर्माण सत्संकल्प’ पहुंचाने का किया आग्रह
नई दिल्ली, अप्रैल 2025 — अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या ने हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित ‘युग निर्माण सत्संकल्प’ से उन्हें अवगत कराया और आग्रह किया कि इस प्रेरणास्पद संदेश को देश के सभी माननीय सांसदों तक पहुँचाने का आग्रह किया। साथ ही डॉ पंड्या ने उन्हें पूज्य गुरुदेव द्वारा लिखित ‘नवयुग का संविधान’ पुस्तक उन्हें उपहार स्वरूप भेंट की गई।
‘युग निर्माण सत्संकल्प’ एक आध्यात्मिक घोषणापत्र है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज के नैतिक उत्थान हेतु जीवन के आदर्श मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।यह नवयुग का आध्यात्मिक संविधान है जिससे यह राष्ट्र के नीति-निर्माताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।
भेंट के दौरान डॉ. पंड्या ने लोकसभा अध्यक्ष को अगस्त 2025 में देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं Future of Life Institute (USA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे AI एवं अध्यात्म विषयक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया। जो AI और आध्यात्मिक चेतना के समन्वय की दिशा में एक अभिनव पहल सिद्ध होगा।
इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी ने प्रस्तुत विचारों एवं सत्संकल्प की भावना की सराहना की एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की।
यह भेंट भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुई है, जो भविष्य में नीति और संस्कृति के समन्वय की दिशा को और अधिक सशक्त करेगी।
Recent Post
गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा बलरामपुर में नवरात्रि पूर्णाहुति समारोह में जन्म शताब्दी समारोह में भागीदारी का आवाहन
गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में नवरात्रि की पूर्णाहुति संपन्न
नौ दिवसीय साधना के पश्चात श्रद्धालुओं ने यज्ञ हवन करके की पूर्णाहुति
जन्म शताब्दी समारोह में भागीदारी का किया गया आवाहन
विज्ञान ने समस्याएँ सुलझाई कम, उलझाईं अधिक
विज्ञान की एक शाखा रसायनशास्त्र ने लाखों-करोड़ों कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों की खोज कर ली। इतनी औषधियाँ बन चुकी हैं कि डॉक्टर उन सबको याद भी नहीं रख सकता। जीव विज्ञान ने यहाँ तक पहल...
विज्ञान और उसकी अस्थिरता
ईसा से 200 वर्ष पूर्व नीसिया के वैज्ञानिक ‘हिप्पार्कस’ ने बताया कि, “ब्रह्मांड का केंद्र पृथ्वी है। अन्य ग्रह-उपग्रह उसके चारों ओर केंद्रीय शक्ति (एक्...
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
