बैरागी द्वीप पर वसुधा वंदन एवं भूमि पूजन से शताब्दी वर्ष की दिव्य तैयारी का शुभारंभ
हरिद्वार के समस्त पावन तीर्थस्थलों से एकत्रित दिव्य तीर्थ-रज के साथ आज बैरागी द्वीप पर “वसुधा वंदन (तीर्थ-रज पूजन) एवं भूमि पूजन समारोह” अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इससे जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष 2026 की भव्य तैयारियों का शुभारंभ हुआ।
यह अलौकिक अनुष्ठान भारत की प्राचीन तीर्थ परंपरा, साधना-संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम बनकर उभरा।
इस पवित्र आयोजन का संचालन एवं मार्गदर्शन दल-नायक के रूप में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी के सान्निध्य में हुआ।
जन्म शताब्दी वर्ष—परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा जी की 100वीं जयंती तथा दिव्य अखंड दीप के प्राकट्य के 100 वर्ष—के ये पुण्य अवसर केवल स्मरण भर नहीं, बल्कि मानवता को संस्कार, साधना और समन्वय की दिशा में जाग्रत करने वाले ऐतिहासिक पर्व हैं। आज का यह तीर्थ-रज पूजन उसी युग-प्रारंभ की पावन प्रस्तावना है।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी, जगतगुरु शंकराचार्य श्री राजराजेश्वरानंद जी महाराज, संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी, उत्तर प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी, राज्य के वरिष्ठ नेता श्री मदन कौशिक जी, प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं युवा प्रेरक श्री आदित्य कोठारी जी तथा हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जी ने अपनी सौम्य उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। बड़ी संख्या में गायत्री साधक, प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने अपने संदेश में कहा कि “हरिद्वार के तीर्थों की यह पावन रज युगों से संचित तप, त्याग, साधना और संस्कृति की ऊर्जा संजोए हुए है। आने वाला शताब्दी वर्ष ‘लोकमंगल’ और ‘सांस्कृतिक चेतना के जागरण’ को आधार बनाकर विश्व में नई प्रेरणा जगाएगा।”
आज का यह दिव्य क्षण केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आने वाले ऐतिहासिक शताब्दी-वर्ष के आध्यात्मिक दीप-प्रज्वलन का पावन उद्घोष है।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 152): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
माना कि आज स्वार्थपरता, संकीर्णता और क्षुद्रता ने मनुष्य को बुरी तरह घेर रखा है, तो भी इस धरती को वीर विहीन नहीं कहा जा सकता। 60 लाख साधु-बाबा यदि धर्म के नाम पर घर-बार छोड़कर मारे-मारे फिर सकते हैं...
विज्ञान को शैतान बनने से रोकें:अनियंत्रित प्रगति अर्थात महामरण की तैयारी
सामान्य व्यक्ति का मस्तिष्क विकृत हो तो वह थोड़े ही व्यक्तियों का अहित कर सकता है। उसी तरह की दुर्बुद्धि वाले लोगों का एक समूह निकल पड़े, तो हानि की सँभावनाएँ निश्चित बढ़ती हैं। किंतु यदि यही रोग र...
होली
होली विशेषांक— 4
पुराणकालीन, आदर्शसत्याग्रही, भक्त प्रह्लाद के दमन के लिए हिरण्यकश्यप के छल-प्रपंच सफल न हो सके। उसे भस्म करने के प्रयास में होलिका जल मरी और प्रहलाद तपे कंचन बन गए। ख...
अपनों से अपनी बात- होली का संदेश
होली विशेषांक— 3
मातृभूमि की धूलि मस्तक पर लगाकर देशभक्ति की प्रतिज्ञा लेने का महापर्व है— होली। यह असमानता के अभिशाप को जला देने का पर्व भी है। यह पर्व यह संदेश देता है कि आर्थिक...

.jpg)
