गायत्री परिवार शक्तिपीठ वाटिका में आगमन, पूजन एवं ऐतिहासिक स्मृतियों का स्मरण
राजस्थान प्रवास के अगले चरण में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने 27 दिसंबर 2025 को गायत्री परिवार शक्तिपीठ वाटिका पहुँचकर माँ गायत्री पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने वाटिका परिसर का अवलोकन करते हुए वहाँ निहित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्मृतियों को नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने *मां भगवती जन्म शताब्दी स्मृति उपवन का भूमि पूजन* किया।
यह उल्लेखनीय है कि इसी पावन स्थल पर 23 दिसंबर 1980 को गायत्री शक्तिपीठ वाटिका की प्राण-प्रतिष्ठा हमारे आराध्य परम पूज्य गुरुदेव के कर-कमलों द्वारा हुई थी। वहीं इसी शक्तिपीठ में परम वंदनीया माता जी का शुभ आगमन कार्तिक शुक्ला पूर्णिमा, विक्रम संवत 2049 (दिनांक 10 नवंबर 1992) को हुआ था। ये दोनों घटनाएँ इस शक्तिपीठ को गायत्री परिवार की जीवंत साधना-परंपरा और युग निर्माण चेतना का सशक्त साक्ष्य बनाती हैं।
आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने कहा कि ऐसे स्थल केवल भौतिक संरचनाएँ नहीं होते, बल्कि ये परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीय माता जी की तपस्या, संकल्प और करुणा से अनुप्राणित जीवंत केंद्र होते हैं। उन्होंने उपस्थित परिजनों से आह्वान किया कि वे इन पावन स्मृतियों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में साधना, स्वाध्याय और सेवा को निरंतर सशक्त बनाएं।
जन्म शताब्दी वर्ष के इस पावन कालखंड में शक्तिपीठ वाटिका जैसे स्थल हमें यह स्मरण कराते हैं कि युग निर्माण का कार्य विचारों से आरंभ होकर कर्म और चरित्र में प्रतिष्ठित होता है। डॉ. पंड्या जी का यह आगमन गायत्री परिवार की परंपरा, मूल्यों और भावनात्मक उत्तराधिकार को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरक संदेश के रूप में उपस्थित परिजनों के हृदयों में अंकित हुआ।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 152): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
माना कि आज स्वार्थपरता, संकीर्णता और क्षुद्रता ने मनुष्य को बुरी तरह घेर रखा है, तो भी इस धरती को वीर विहीन नहीं कहा जा सकता। 60 लाख साधु-बाबा यदि धर्म के नाम पर घर-बार छोड़कर मारे-मारे फिर सकते हैं...
विज्ञान को शैतान बनने से रोकें:अनियंत्रित प्रगति अर्थात महामरण की तैयारी
सामान्य व्यक्ति का मस्तिष्क विकृत हो तो वह थोड़े ही व्यक्तियों का अहित कर सकता है। उसी तरह की दुर्बुद्धि वाले लोगों का एक समूह निकल पड़े, तो हानि की सँभावनाएँ निश्चित बढ़ती हैं। किंतु यदि यही रोग र...
होली
होली विशेषांक— 4
पुराणकालीन, आदर्शसत्याग्रही, भक्त प्रह्लाद के दमन के लिए हिरण्यकश्यप के छल-प्रपंच सफल न हो सके। उसे भस्म करने के प्रयास में होलिका जल मरी और प्रहलाद तपे कंचन बन गए। ख...
अपनों से अपनी बात- होली का संदेश
होली विशेषांक— 3
मातृभूमि की धूलि मस्तक पर लगाकर देशभक्ति की प्रतिज्ञा लेने का महापर्व है— होली। यह असमानता के अभिशाप को जला देने का पर्व भी है। यह पर्व यह संदेश देता है कि आर्थिक...

.jpg)
