मुंबई से नारी सशक्तीकरण का नवयुगीन शंखनाद, डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में “नारी शक्ति: नवयुग जननी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी एवं अखंड ज्योति के अवतरण के 100 वर्ष (जन्मशताब्दी-2026) के पावन उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा “नारी शक्ति: नवयुग जननी” विषयक एक प्रेरक और विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को महाकवि कालिदास नाट्य मंदिर, मुलुंड (मुंबई) में किया गया।
इस अति विशिष्ट आयोजन का मार्गदर्शन अखिल विश्व गायत्री परिवार के दलनायक, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं जन्मशताब्दी समारोह–2026 के प्रमुख संयोजक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी के सान्निध्य एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी तथा अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष की भावभूमि को नारी चेतना, आत्मबल और नवयुग निर्माण के संकल्प से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास रहा। डॉ. पंड्या जी के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नारी शक्ति को केवल सामाजिक विमर्श का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति निर्माण की केंद्रीय शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित करने का यह आयोजन एक प्रेरणास्रोत साबित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों के आगमन, दीप प्रज्वलन एवं देवपूजन से हुआ। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली नारी शक्तियों ने सारस्वत उद्बोधन के माध्यम से अपने अनुभव, संघर्ष और समाज-निर्माण के संकल्प साझा किए। इनमें प्रख्यात न्यूक्लियर साइंटिस्ट श्रीमती दीप्ति भचावत, भारतीय स्पेशल फोर्सेज़ की प्रथम महिला ट्रेनर डॉ. सीमा राव, आत्मन अकादमी की संस्थापिका श्रीमती मंजू श्री पाटिल, फ्री बर्ड एनीमेशन स्टूडियो की श्रीमती राखी गोटिल, जेट उद्योजिनी की श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी, संतोषम फूड्स की श्रीमती भाग्यलक्ष्मी गोविंदराज, तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शाइना एन.सी. शामिल रहीं ।
कार्यक्रम में प्रज्ञा गीत द्वारा भावनात्मक और सांस्कृतिक वातावरण का सृजन हुआ। इसके उपरांत अखिल विश्व गायत्री परिवार के दलनायक एवं जन्मशताब्दी समारोह के प्रमुख मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति केवल परिवर्तन की सहभागी नहीं, बल्कि नवयुग की जननी है—जो चेतना, करुणा और चरित्र के माध्यम से समाज को दिशा देती है ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार, ने अपने प्रेरक संबोधन में नारी सशक्तीकरण को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आत्मविश्वास, संस्कार और नेतृत्व के नए प्रतिमान स्थापित करते हैं ।
इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन सम्मान प्रदान किए गए तथा युग निर्माण सत्संकल्प पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। “नारी शक्ति: नवयुग जननी” कार्यक्रम ने जन्मशताब्दी-2026 की भावना को सशक्त करते हुए यह संदेश दिया कि नारी की जाग्रत शक्ति ही नवभारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 152): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
माना कि आज स्वार्थपरता, संकीर्णता और क्षुद्रता ने मनुष्य को बुरी तरह घेर रखा है, तो भी इस धरती को वीर विहीन नहीं कहा जा सकता। 60 लाख साधु-बाबा यदि धर्म के नाम पर घर-बार छोड़कर मारे-मारे फिर सकते हैं...
विज्ञान को शैतान बनने से रोकें:अनियंत्रित प्रगति अर्थात महामरण की तैयारी
सामान्य व्यक्ति का मस्तिष्क विकृत हो तो वह थोड़े ही व्यक्तियों का अहित कर सकता है। उसी तरह की दुर्बुद्धि वाले लोगों का एक समूह निकल पड़े, तो हानि की सँभावनाएँ निश्चित बढ़ती हैं। किंतु यदि यही रोग र...
होली
होली विशेषांक— 4
पुराणकालीन, आदर्शसत्याग्रही, भक्त प्रह्लाद के दमन के लिए हिरण्यकश्यप के छल-प्रपंच सफल न हो सके। उसे भस्म करने के प्रयास में होलिका जल मरी और प्रहलाद तपे कंचन बन गए। ख...
अपनों से अपनी बात- होली का संदेश
होली विशेषांक— 3
मातृभूमि की धूलि मस्तक पर लगाकर देशभक्ति की प्रतिज्ञा लेने का महापर्व है— होली। यह असमानता के अभिशाप को जला देने का पर्व भी है। यह पर्व यह संदेश देता है कि आर्थिक...

.jpg)
