श्रद्धा, प्रज्ञा और संकल्प का भावपूर्ण साक्षात्कार — शताब्दी समारोह में श्रद्धेया जीजी का स्नेहिल सान्निध्य
हरिद्वार | 18 जनवरी 2026
*वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीपक शताब्दी वर्ष–2026*
परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीपक शताब्दी वर्ष–2026 के एजल चरण में आज विचार-मंथन सत्र कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीया श्रद्धेया जीजी के पावन एवं स्नेहिल शुभ आगमन के साथ हुआ। उनके आगमन के साथ ही संपूर्ण वातावरण में आत्मीयता और कृतज्ञता का भाव सहज रूप से प्रवाहित हो उठा।
इस अवसर पर सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा के प्रतीक रूप में पुष्पांजलि अर्पित की गई, जो परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माता जी के प्रति समर्पण और निष्ठा का सजीव प्रतीक बनी।
इसके पश्चात आदरणीय श्रद्धेया जीजी द्वारा शताब्दी समारोह की प्रदर्शनी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय विभाग एवं साहित्य स्टॉल का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में गुरुदेव के युगांतरकारी विचार, शताब्दी संदेश तथा युग-निर्माण अभियान की झलक को भावनात्मक एवं बौद्धिक गहराई के साथ प्रस्तुत किया गया, वहीं साहित्य स्टॉल पर उपलब्ध साहित्य साधकों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बना।
उद्घाटन उपरांत श्रद्धेया जीजी का मंच पर आगमन हुआ, जहाँ उनका सान्निध्य संपूर्ण सभा के लिए ऊर्जा, स्नेह और प्रेरणा का केंद्र बन गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने अत्यंत आत्मीयता और आदर के साथ शताब्दी समारोह में पधारे समस्त गायत्री परिवारजनों का अभिनंदन किया। उन्होंने आयोजन से पूर्व ही सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्यरत प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रयासों को सराहा और उनके प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 152): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
माना कि आज स्वार्थपरता, संकीर्णता और क्षुद्रता ने मनुष्य को बुरी तरह घेर रखा है, तो भी इस धरती को वीर विहीन नहीं कहा जा सकता। 60 लाख साधु-बाबा यदि धर्म के नाम पर घर-बार छोड़कर मारे-मारे फिर सकते हैं...
विज्ञान को शैतान बनने से रोकें:अनियंत्रित प्रगति अर्थात महामरण की तैयारी
सामान्य व्यक्ति का मस्तिष्क विकृत हो तो वह थोड़े ही व्यक्तियों का अहित कर सकता है। उसी तरह की दुर्बुद्धि वाले लोगों का एक समूह निकल पड़े, तो हानि की सँभावनाएँ निश्चित बढ़ती हैं। किंतु यदि यही रोग र...
होली
होली विशेषांक— 4
पुराणकालीन, आदर्शसत्याग्रही, भक्त प्रह्लाद के दमन के लिए हिरण्यकश्यप के छल-प्रपंच सफल न हो सके। उसे भस्म करने के प्रयास में होलिका जल मरी और प्रहलाद तपे कंचन बन गए। ख...
अपनों से अपनी बात- होली का संदेश
होली विशेषांक— 3
मातृभूमि की धूलि मस्तक पर लगाकर देशभक्ति की प्रतिज्ञा लेने का महापर्व है— होली। यह असमानता के अभिशाप को जला देने का पर्व भी है। यह पर्व यह संदेश देता है कि आर्थिक...
