गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के पावन अवसर पर हरिद्वार में भूमिरक्षक सम्मेलन सम्पन्न
गायत्री परिवार की संस्थापिका परम् वंदनीया माताजी के अवतरण के 100 वर्ष तथा परम् पूज्य गुरुदेव द्वारा प्रज्वलित अखंड दीपक की शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आज हरिद्वार में गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी एवं आदरणीय शेफाली जीजी की अध्यक्षता में आदिवासी सम्मेलन का गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। यह सम्मेलन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं राष्ट्र-निर्माण के संकल्प के साथ आयोजित किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि परम् पूज्य गुरुदेव एवं परम् वंदनीया माताजी ने अध्यात्म के प्रकाश को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। शताब्दी वर्ष की इस पावन वेला में प्रत्येक गायत्री परिजन का दायित्व है कि वह ऋषि युग्म के पवित्र प्रयासों को और अधिक गति देते हुए समाज के सर्वांगीण उत्थान में सहभागी बने।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महंत रविंद्र पुरी जी ने अपने उद्बोधन में आदिवासी समाज की प्रकृति-संलग्न जीवनशैली, सांस्कृतिक मूल्यों तथा सनातन ऋषि परंपरा के संरक्षण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के वरिष्ठ सदस्य लॉर्ड जोनाथन मंडेलसन, लॉर्ड कृष रावल एवं हरियाणा से राजसभा संसद श्री राम चंदर जांगड़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर परम् पूज्य गुरुदेव द्वारा 21वीं सदी में मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु दिए गए 18 युग निर्माण सत्संकल्पों का आदिवासी भाषा में विमोचन एवं वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूमिपुत्र आदिवासी जनों द्वारा लोकरंजन से लोक-शिक्षण का संदेश देने वाले पारंपरिक आदिवासी संगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, असम सहित देश के विभिन्न भागों से हजारों की संख्या में पधारे आदिवासी भाई-बहन एवं 80 से अधिक देशों से आए गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

