नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी
राष्ट्र जागरण, मानव में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण को लेकर गायत्री परिवार पचपेड़वा और गैंसडी संयुक्त रूप से आगामी 27 मार्च 2026 को गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से रामनवमी तक चलने वाले नवरात्रि साधना की पूर्णाहुति पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और भोजन-प्रसाद/भंडारे का आयोजन करेगी. इस साधना में श्रद्धालु 30 माला प्रतिदिन अपने इष्टदेव के मंत्रों का जप करते हुए उपवास,भूमिशयन, ब्रह्मचर्य व्रत का पालन, मौनव्रत और चमड़े से बनी वस्तुओं का परहेज करते हुए अपने 24000 मंत्रों की साधना करते हैं. साधक पूर्णाहुति के दिन कन्या पूजन के पश्चात उन्हें भोजन कराके नौ दिनों के व्रत का पारण करते हैं.
इन दिनों (चैत्र नवरात्रि) पूरे क्षेत्र में संस्कारों की विशिष्ट शृंखला चल रही है जिनमें प्रमुख रूप से घर-घर एक कुंडीय गायत्री यज्ञ और शक्तिपीठ पचपेड़वा के प्रांगण में विभिन्न संस्कार मुंडन, नामकरण और विद्यारंभ जैसे संस्कार संपन्न हो रहे हैं .इसी क्रम में आज ग्राम मनकापुर निवासी गायत्री परिवार पचपेड़वा के युवा परिजन सुनीता पाल/गयादीप पाल के सुपुत्र तरुण का मुंडन संस्कार, गायत्री परिवार पचपेड़वा के प्रबंध ट्रस्टी संजय जायसवाल के पौत्र रुद्राक्ष का नामकरण संस्कार, स्थानीय तुलसीपुर रोड निवासी अमित चौरसिया के प्रतिष्ठान पर एक कुंडीय गायत्री यज्ञ, रेहरा चौकी के राधेश्याम शुक्ला जी के आवास पर गायत्री यज्ञ, जनपद सिद्धार्थनगर के ढेकहरी ग्राम में गायत्री महायज्ञ,ग्राम बैरिहवा के युवा परिजन अजय चौधरी के आवास पर गायत्री यज्ञ और कटैयाभारी में ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा के सुपुत्र रुद्र का जन्मदिवस संस्कार गायत्री दीपयज्ञ के माध्यम से कराया गया.
पूर्णाहुति के पश्चात एक संक्षिप्त परिचर्चा आयोजित की जाएगी जिसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित शताब्दी समारोह, वांग्मय स्थापना/पुस्तकालय को विराट स्वरूप प्रदान करने, गैंसडी में गायत्री ज्ञान मंदिर के निर्माण के साथ अन्य विषयों पर चर्चा होगी. इस परिचर्चा में गायत्री परिवार के जनपद युवा प्रभारी संदीप जायसवाल, वरिष्ठ परिजन राधे गोविन्द गुप्ता, अंगद प्रजापति, कृष्ण कुमार पांडे, युवा परिजन सचिन सोनी, माता प्रसाद गुप्ता, प्रबंध ट्रस्टी संजय जायसवाल और महिला मंडल प्रभारी मीना श्रीवास्तव के साथ सभी बहनें भाग लेंगी.
Recent Post
गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा बलरामपुर में नवरात्रि पूर्णाहुति समारोह में जन्म शताब्दी समारोह में भागीदारी का आवाहन
गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में नवरात्रि की पूर्णाहुति संपन्न
नौ दिवसीय साधना के पश्चात श्रद्धालुओं ने यज्ञ हवन करके की पूर्णाहुति
जन्म शताब्दी समारोह में भागीदारी का किया गया आवाहन
विज्ञान ने समस्याएँ सुलझाई कम, उलझाईं अधिक
विज्ञान की एक शाखा रसायनशास्त्र ने लाखों-करोड़ों कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों की खोज कर ली। इतनी औषधियाँ बन चुकी हैं कि डॉक्टर उन सबको याद भी नहीं रख सकता। जीव विज्ञान ने यहाँ तक पहल...
विज्ञान और उसकी अस्थिरता
ईसा से 200 वर्ष पूर्व नीसिया के वैज्ञानिक ‘हिप्पार्कस’ ने बताया कि, “ब्रह्मांड का केंद्र पृथ्वी है। अन्य ग्रह-उपग्रह उसके चारों ओर केंद्रीय शक्ति (एक्...
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
