“स्क्रीन से संतुलन तक: बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रेरणादायक पहल”
“नन्हें बच्चों के लिए डिजिटल वेलबीइंग: स्वस्थ, सुरक्षित और सम्पूर्ण बचपन” – जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का वंदनीया माताजी इंटरनेशनल सेंटर (VMIC), कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं ‘दिशा’ (Psychological, Spiritual & Career Counselling Club) – देव संस्कृति स्टूडेंट्स क्लब द्वारा संयुक्त आयोजन
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए “बच्चों के लिए डिजिटल वेलबीइंग: स्वस्थ, सुरक्षित और सम्पूर्ण बचपन” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वंदनीया माताजी इंटरनेशनल सेंटर (VMIC), कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं ‘दिशा’ (Psychological, Spiritual & Career Counselling Club) – देव संस्कृति स्टूडेंट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल माध्यमों के संतुलित एवं सुरक्षित उपयोग, स्वस्थ जीवनशैली तथा सकारात्मक दिनचर्या के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह से भरे इंटरैक्टिव सत्रों के साथ हुई, जिसने बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंद का अनुभव कराया।
भावनाओं की पहचान:
बच्चों ने अलग-अलग इमोजी देखकर चेहरे के भाव बनाए, जिससे उन्होंने अपनी भावनाओं को समझना और व्यक्त करना सीखा।
कहानी – “चिंटू और मैजिक मोबाइल”:
एक रोचक कहानी के माध्यम से बच्चों को मोबाइल के सही उपयोग और उसके प्रभावों के बारे में सरल और प्रभावी ढंग से समझाया गया।
बच्चों को मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे आंखों और गर्दन पर असर के बारे में जागरूक किया गया।
एक प्रेरणादायक वीडियो के माध्यम से बच्चों ने मोबाइल की लत के परिणामों को समझा और उससे बचने की प्रेरणा प्राप्त की।बच्चों को यह समझाया गया कि लगातार स्क्रीन उपयोग से उनकी मानसिक ऊर्जा कैसे प्रभावित होती है।
गुरुदेव एवं स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों को पहचानने की गतिविधि के माध्यम से बच्चों में ज्ञान और प्रेरणा दोनों का संचार हुआ।बच्चों ने अपनी पसंदीदा चीज़ों का चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता को व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने संकल्प लिया कि वे डिजिटल उपकरणों का संतुलित उपयोग करेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे।कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ कि “संतुलित डिजिटल जीवन ही स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।”
Recent Post
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...
विज्ञान और अध्यात्म को साथ-साथ चलना होगा
विज्ञान और अध्यात्म अन्योन्याश्रित हैं। एकदूसरे के पूरक हैं। एक के बिना दूसरे की गति नहीं। विज्ञान हमारे साधनों को बढ़ाता है और अध्यात्म आत्मा को। आत्मा को खोकर साधनों की मात्रा कितनी ही बढ़ी-चढ़ी ...
