• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
  • About Us
    • Mission Vision
    • Patron Founder
    • Gayatri Teerth Shantikunj
    • Present Mentor
    • Blogs & Regional sites
    • DSVV
    • Organization
    • Dr. Chinmay Pandya - Our pioneering youthful representative
    • Our Establishments
  • Initiatives
    • Spiritual
    • Environment Protection
    • Social Development
    • Education with Wisdom
    • Health
    • Corporate Excellence
    • Disaster Management
    • Training/Shivir/Camps
    • Research
    • Programs / Events
  • Read
    • Books
    • Akhandjyoti Magazine
    • News
    • E-Books
    • Events
    • Gayatri Panchang
    • Geeta Jayanti 2023
    • Motivational Quotes
    • Lecture Summery
  • Spiritual WIsdom
    • Thought Transformation
    • Revival of Rishi Tradition
    • Change of Era - Satyug
    • Yagya
    • Life Management
    • Foundation of New Era
    • Gayatri
    • Indian Culture
    • Scientific Spirituality
    • Self Realization
    • Sacramental Rites
  • Media
    • Social Media
    • Video Gallery
    • Audio Collection
    • Photos Album
    • Pragya Abhiyan
    • Mobile Application
    • Gurukulam
    • News and activities
    • Blogs Posts
    • Live
    • Yug Pravah Video Magazine
  • Contact Us
    • India Contacts
    • Global Contacts
    • Shantikunj - Headquarter
    • Join us
    • Write to Us
    • Spiritual Guidance FAQ
    • Magazine Subscriptions
    • Shivir @ Shantikunj
    • Contribute Us
  • Login

Blogs Posts

Blog Home Page

धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक

April 19, 2026, 4:59 p.m.

भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तियाँ नष्ट न कर डालें।
हमारी तरह से ऐसे विचार दुनिया के अनेक मनीषियों के मस्तिष्क में आए और उन्होंने अपनी-अपनी तरह के विचार भी दिए। किसी भी ठोस निर्णय के लिए उनके विचारों का बड़ा भारी महत्त्व हो सकता है। एक अमरीकी स्नातक श्री हेरोल्ड केशेलिंग के मस्तिष्क में भी यह प्रश्न उठा था। उन्होंने “विज्ञान और धर्म में क्या संबंध है?” इस संबंध में विस्तृत अध्ययन किया और अपने निर्णयों को एक ‘थीसिस’ के रूप में ‘साइंस एंड रिलीजन’ (विज्ञान और धर्म) के नाम से पेन्सिलवेनिया यूनीवर्सिटी को प्रस्तुत किया। थीसिस के मध्यपृष्ठों में श्री ‘केशेलिंग’ ने भी चेतावनी देते हुए लिखा है कि, “हमें व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से इस परिस्थिति की ओर सच्चे रूप में ध्यान देना होगा, हमेशा के लिए यह तय करना होगा कि वास्तव में धर्म और विज्ञान में कोई समझौता हो सकता है या नहीं।”
इसी संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने आगे लिखा— “कई धार्मिक संस्थाओं ने यह पहचान लिया है कि धर्म और विज्ञान की सम्मिलित प्रगति से मनुष्य जाति की यथार्थ प्रगति हो सकती है। इस ओर उन्होंने काम भी प्रारंभ किया है। इससे अनेक मानवीय समस्याओं के सही हल सामने आए हैं। विज्ञान की महत्त्वपूर्ण बातों में कई बातें ऐसी हैं, जो धार्मिक संस्थाओं के लिए उचित हैं तथा उनकी स्वयं की जानकारी का स्पष्टीकरण करती हैं। पिछले दिनों धर्म विज्ञान का संघर्ष मुख्य बातों में असहयोग के कारण होता था, जो अब समाप्त होता जा रहा है। पहले जो बातें विरोधी लगती थीं, अब पूर्ण रूप से एकरूप और अनुरूप प्रतीत होती हैं।”
यह विचार वस्तुतः मार्गदर्शक है। आइंस्टीन, न्यूटन, गैलीलियो जैसे महान वैज्ञानिकों को अंततः यह स्वीकार करना पड़ा कि सब कुछ पदार्थ ही नहीं है, कुछ मानसिक और भावनात्मक सत्य भी संसार में है। विज्ञान का दृष्टिकोण उनका स्पष्टीकरण करना है। इस तरह के कर्त्तव्यों के बाद ही रूढ़िवादी वैज्ञानिक और धार्मिक व्यक्तियों— दोनों को अपना हठ समझौते के लिए बदलना पड़ा। आज पाश्चात्य देशों में इसीलिए लोग विज्ञान की बातों की संगतियाँ आध्यात्मिक सत्यों से जोड़ने लगे। उसे उनकी समझदारी कहना चाहिए। विज्ञान कितना ही आगे बढ़ जाए, हम मनुष्य जीवन के मूलभूत सत्यों यथा— जन्म-मरण, परलोक, पुनर्जन्म, कर्मफल, परमात्मा आदि के अस्तित्व और मानव-मानव के बीच के संबंधों को ठुकरा नहीं सकते। उनको सुलझाने के लिए हमें भावनात्मक आधार बनाना ही पड़ेगा और तब-तब धर्म की उपस्थिति अनिवार्य होगी ही। ‘अलबर्ट आइंस्टीन’ ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में कहा था— “संसार में ज्ञान और विश्वास दो वस्तुएँ हैं। ज्ञान को विज्ञान और विश्वास को धर्म कहेंगे। इस युग में लोगों की मान्यता है कि ज्ञान बड़ा है; क्योंकि यह क्रमबद्ध है; स्कूलों में इसी का शिक्षण होता है, किंतु यह मानव जीवन के उद्देश्य को बहुत देर तक प्रयोग करके भी शायद ही बता सके, जबकि विश्वास में तार्किक चिंतन और क्रमबद्ध ज्ञान (रॉशनल नॉलेज) दोनों ही आधार हैं, जो हमारा संबंध सीधे परम अवस्था या अपने मूलभूत उद्देश्य से जोड़ देते हैं।
विज्ञान किसी भी वस्तु (आब्जेक्टिव फील्ड) का वैज्ञानिक निर्णय और तार्किक चिंतन (लॉजिकल थिंकिंग) सही दे सकता है। उदाहरण के लिए वह मौसम की जानकारी दे सकता है। बम विस्फोट से कितनी ऊर्जा (एनर्जी) पैदा होगी, यह बता सकता है; पृथ्वी से चंद्रमा के बीच की दूरी नाप सकता है, किंतु मानवीय व्यवहार और न्याय का एक क्षेत्र है, उसे विज्ञान अपनी तार्किक चिंतन (लॉजिकल थिंकिंग) से बताए, तो उसका निर्णय गलत बैठेगा। विज्ञान एक शक्तिशाली साधन है— पदार्थ के अध्ययन का, पर अंतिम उद्देश्य केवल धर्म द्वारा ही निर्धारित किए जा सकते हैं। वैज्ञानिक शोधों का मूल्यांकन और उन्हें मानवीय जीवन में उतारना एक सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य है, जिसे केवल धर्म ही पूरा कर सकता है।
प्रसिद्ध वैज्ञानिक ब्वायल ने एक सिद्धांत (ब्वायल्स लॉ) प्रतिपादित कर बताया कि यदि दबाव (प्रेशर) बढ़ाया जाए तो आयतन (वालूम) कम हो जाएगा। अर्थात आयतन और दबाव दोनों एकदूसरे के विपरीत अनुपात (रेसीप्रोकल प्रपोर्शन) में हैं। हवा भरकर किसी गुब्बारे को एक निश्चित आयतन में फुला लें और फिर उसे दाबें, तो जितना अधिक गुब्बारे को दबाते चलेंगे, उसका आकार उतना ही छोटा होता चला जाएगा।
धर्म और विज्ञान भी इसी प्रकार एकदूसरे के विपरीत अनुपात (रेसीप्रोकल प्रपोर्शन) में दिखाई देते हैं। जहाँ पर धर्म आ जाता है, वहाँ विज्ञान की आवश्यकता कम हो जाती है और जहाँ पर विज्ञान की मात्रा बढ़ जाती है, वहाँ धर्म को उतना स्थान छोड़ना पड़ता है। इस विपरीत अनुपाती सिद्धांत के अनुसार ऐसा जान पड़ता है, धर्म और विज्ञान में परस्पर विरोध है।
दबाव बढ़ाते जाने की भी एक सीमा है। उस सीमा के आगे गुब्बारा फट जाने की तरह उस वस्तु का अस्तित्व ही समाप्त हो सकता है। उसी प्रकार आयतन बढ़ाते चलो, तो एक अवस्था ऐसी आएगी, जब भीतरी फैलाव ही उस वस्तु के अस्तित्व को फोड़कर नष्ट कर देगा। धर्म को इतना बढ़ाते चला जाए कि विज्ञान से कोई वास्ता ही न रहे तो धर्म, धर्म न रहकर अंधविश्वास हो जाएगा।
विज्ञान के पीछे किसी सशक्त सत्ता का रहना आवश्यक है, अन्यथा उसकी उपयोगिता मारी जा सकती है। मानवता के लिए उसका उपयोग तभी संभव है। यह सत्ता केवल धर्म या विश्वास की ही हो सकती है। धार्मिक लक्ष्य की पूर्ति के लिए भी यदि हम समय रखें तो साधनों का अभाव हमारे लिए कोई अभाव नहीं है। इसी तरह हम धार्मिक आधार पर मनुष्य जीवन का अंतिम लक्ष्य निर्धारित करें, किंतु उसके पीछे वैज्ञानिक तर्कों का समावेश आवश्यक है।
ब्वायल के सिद्धांत (ब्वायलस लॉ) के अनुसार विपरीत जान पड़ने वाले धर्म और विज्ञान वस्तुतः विरोधी होकर ही एक स्थान पर रहकर ही मानव जीवन का कल्याण कर सकते हैं। चार्ल्स का सिद्धांत (चार्ल्स लॉ) के अनुसार जैसे-जैसे ताप (टेंपरेचर) बढ़ेगा, उसी अनुपात में आयतन (वाल्यूम) भी बढ़ेगा अर्थात ताप और आयतन सीधे अनुपात (डाइरेक्टली प्रपोर्शन) में हैं। विज्ञान और धर्म का भी संबंध ऐसा ही है, जब धर्म बढ़ेगा, उसकी रूढ़िवादिता और अंधविश्वास को दूर करने के लिए विज्ञान का बढ़ना अनिवार्य हो जाएगा, उसी तरह अब जबकि विज्ञान अपनी चरम प्रगति पर बढ़ चुका है, उसके एकाधिकार और निरंकुशता को समाप्त करने एवं मनुष्य जीवन का निश्चित लक्ष्य निर्धारित करने के लिये धर्म का विकास आवश्यक ही नहीं, अनिवार्य हो गया है।
इतिहास मर्मज्ञ डॉ. टायनवी से एक पत्रकार ने पूछा— “निकट भविष्य में जब वैज्ञानिक प्रगति के कारण मनुष्य को सहज ही सस्ते मूल्य पर प्रचुर सुविधाएँ मिलने लगेंगी, तब वह बैठे ठाले अपना समय किस प्रकार बिताया करेगा?” इस प्रश्न के उत्तर में टायनवी ने कहा— “उसके पास काम करने का इतना बड़ा और इतना महत्त्वपूर्ण क्षेत्र खाली है। वह क्षेत्र ऐसा है, जिसमें प्रगति होते हुए भी भौतिक सुविधाएँ उसके लिए सुखद न रहकर दुःखद बनती जाएँगी। यह उपेक्षित क्षेत्र अध्यात्म का है। चिंतन को परिष्कृत बनाने वाला क्षेत्र भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति की अपेक्षा बड़ा भी है और व्यापक भी। सुविधाओं की अभिवृद्धि के कारण जो समय बचेगा, उसे आगामी पीढ़ियाँ अध्यात्म-उत्पादन में लगाया करेंगी। संगीत, साहित्य, कला के माध्यम से विचारों का परिष्कार करने की आवश्यकता अनुभव की जाएगी और भावनात्मक सहयोग एक के द्वारा दूसरे को मिलता रहे, इसकी आवश्यकता अनुभव की जाएगी। इसलिए मानवी अंतरात्मा की भूख बुझाने के साधन जुटाने में अगली पीढ़ियों को लगना होगा। चैन करने और मौज उड़ाने की वर्तमान हविस की निरर्थकता सिद्ध होने पर मनुष्य को अंतर्मुखी प्रवृत्तियों के जागरण का अधिक उपयोगी प्रयास करने में जुटना पड़ेगा। बेकारी या शून्यता उत्पन्न नहीं होने पाएगी। विज्ञान की प्रगति की उपलब्धियों का उपयोग धर्म के क्षेत्र में ही हो सकेगा। अस्तु, उन्हें एकदूसरे के पूरक बनकर रहना होगा।”
दर्शन— अंतर्ज्ञान, शक्ति ‘इंटरनल पावर’ तर्क, भाव-संवेदन और दूरदर्शी विवेक पर अवलंबित है और विज्ञान— बौद्धिक शक्ति पर, प्रयोगात्मक तथ्यों पर। इस प्रकार से उनके साधन तो पृथक्-पृथक् हैं, पर सत्य के समीप तक पहुँचाने का दोनों का मूलभूत उद्देश्य एक है। ब्रिटिश विज्ञानी ‘सर जेम्स जीन्स’ ने अपनी पुस्तक ‘फिजिक्स एंड फिलॉसफी’ में लिखा है— “विज्ञान और दर्शन के परस्पर विरोध का झगड़ा अब मर चुका है। ज्ञान के विस्तार ने अब दोनों के बीच की सीमा-रेखा तोड़कर फेंक दी है। दोनों क्षेत्र यह सोचते हैं कि एकदूसरे की सहायता के बिना किसी का भी प्रयोजन पूरा न हो सकेगा। दर्शनशास्त्री ‘बिल डूरंट’ ने अपने ग्रंथ ‘दी स्टोरी ऑफ फिलॉसफी’ में इसी से मिलते-जुलते विचार व्यक्त किए हैं। वे कहते हैं— “विज्ञान का आरंभ दर्शन में होता है और अंत कला में।” यदि विज्ञान में मानवी चेतना की सुसंवेदना उत्पन्न करने की क्षमता न होती तो उसके लिए कठोर श्रम करने में किसी को भी उत्साह न होता। केवल कौतूहल के लिए विज्ञान की शोध थोड़े ही होती है। उसके पीछे मानवी सुख-शांति का जो उत्साह भरा लक्ष्य जुड़ा है, उसी ने विज्ञान की उन्नति का पथ-प्रशस्त किया है। विद्वान केसर लिंग ने अपनी पुस्तक ‘क्रिएक्टिव अंडर स्टोंडिंग’ में कहा है— “ज्ञान की दो धाराएँ— विज्ञान और दर्शन अविच्छिन्न हैं।” विज्ञान या दर्शन दोनों को मिलाकर एक शब्द ‘वैज्ञानिक दर्शन’ अथवा ‘दार्शनिक विज्ञान’ नाम दिया जाना, इस युग के ज्ञान-विस्तार को देखते हुए सब प्रकार उपयुक्त ही होगा। विज्ञान के अंतर्गत जिस प्रकार रसायनशास्त्र, शरीरशास्त्र, यांत्रिकी, तकनीकी आदि धाराएँ आती हैं, उसी प्रकार ज्ञान मीमांसा, प्रमाण मीमांसा, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र और अध्यात्म जैसे दार्शनिक विषयों को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए। दोनों के बीच परस्पर सहयोग से ही समग्र सत्य का दर्शन हो सकता है।
‘एफ.सी. नार्थरोम’ का कथन है— “वैज्ञानिक सिद्धांतों को जितना वास्तविक माना जाता है, उससे अधिक वे काल्पनिक हैं। किसी प्रयोग का सही उतरना इस बात की गारंटी नहीं है कि प्रयोग की जो व्याख्या-विवेचना की गई है; उसके जो आधार कारण बताए गए हैं, वे सही ही हैं। अक्सर ऐसा होता रहता है कि पुराने सिद्धांत काटकर उनके स्थान पर नए सिद्धांतों का प्रतिपादन किया जाता है। इस पर भी प्रयोग पूर्ववत सही ही बने रहते हैं।” विज्ञानी ‘वर्नर हाइजेनबर्ग’ ने अपने ग्रंथ ‘भौतिक विज्ञान और दर्शन’ ग्रंथ में अनिश्चितता के नियमों पर प्रकाश डालते हुए लिखा है, “विज्ञान, वस्तुतः दर्शनशास्त्र की स्थूल जाति का निरूपण करने की एक शैली मात्र है। सिद्धांतों के हाथ लगने के बाद ही वैज्ञानिक प्रयोगों में पूर्णता आती है।” उन्हें अणु विज्ञान को प्रयोगात्मक विज्ञान की परिधि में करना है और कहा है, उसे समझ सकना गणित के गहन नियमों के साथ ही जुड़ा हुआ है।
‘डॉ. राधाकृष्णन’ ने ‘दर्शन’ की परिभाषा करते हुए उसे “सत्य को समझने का ‘बौद्धिक प्रयास’ कहा है।” ‘महर्षि अरविंद’ ने इस निरंतर चल-बदल रहे संसार में एकमात्र सत्य वैचारिक निष्ठा को ही माना है। भले ही वह सापेक्ष बनी रहे। वे कहते हैं— “विचार ही जगत के निर्माता हैं। इसलिए वस्तुतः वे ही सत्य हैं। वस्तुओं अथवा व्यक्तियों के माध्यम से जो अनुभूतियाँ होती हैं, उनका मूल कारण विचारगत निष्ठा के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।” कात्यायन ने “यथार्थता के मर्मस्थल तक पहुँच सकने वाली तीखी विवेकदृष्टि को दर्शन की संज्ञा दी है” और कहा कि, “अध्यात्म-अंधता का निराकरण मात्र दार्शनिक दृष्टि मिलने पर ही हो सकता है।”
दार्शनिक ‘लिनयुतांग’ के विचार से “वस्तुओं के परखच्चे उधेड़ते रहने पर जगत का न तो स्वरूप समझ में आ सकता है और न उसका प्रयोजन स्पष्ट होता है। इसके लिए दर्शन का सहारा लिए बिना काम नहीं चल सकता।” ‘डॉ. राधाकृष्णन’ कहते हैं— “विज्ञान के लिए बिना दर्शन की सहायता के विश्व का तात्त्विक स्वरूप समझ सकना अशक्य है।” दार्शनिक ‘जीन ड्यू प्लेसिस’ का मत है— “जगत का स्थूलस्वरूप ही विज्ञान हमें समझा सकता है और पदार्थों की प्रकृति पहचानकर उससे लाभ उठाना संभव कर सकता है। इसके आगे उसकी गति नहीं। जो है, सो क्यों है? किसलिए है? कैसा है? इन प्रश्नों का उत्तर दर्शन के अतिरिक्त और किसी माध्यम से मिल ही नहीं सकता।” ‘आइंस्टीन’ ने लिखा है— “वैज्ञानिक चिंतन के विस्तार से एक बात बिलकुल स्पष्ट हो गई है कि भौतिक जगत का कोई ऐसा रहस्य नहीं है, जो अपने आगे भी किसी रहस्य की ओर इंगित न करता हो।”
‘फिलॉसफी ऑफ फिजीकल साइंस’ के लेखक ‘सर ए. एस. एडिंगटन’ ने अपनी मान्यता व्यक्त करते हुए लिखा है— “विज्ञान के सिद्धांतों का समझना और समझाना दर्शनशास्त्र के सिद्धांतों के सहारे ही संभव हो सकता है।” ‘फ्रॉम युक्लिड टू एडिंगटन’ के लेखक ‘सर एडमंड ह्वेंटेकार’ ने लिखा है— “प्राचीन दर्शनशास्त्र के विवादास्पद सिद्धांतों को वैज्ञानिक प्रयोगों के आधार पर अधिक प्रामाणित रीति से परखा और जाना जा सकता है।” ‘दि फिलॉसफी ऑफ स्पेस एंड टाइम प्रिफेस’ के लेखक ‘हैंस राइसन वाच’ ने लिखा है— “वह जमाना लद गया, जब विज्ञान और दर्शन को एकदूसरे से सर्वथा पृथक् कहा जाता था। अब हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि दर्शन और विज्ञान की जोड़ी में से एक को हटा देने पर दूसरा लड़खड़ाने लगा है। ‘थ्योरी ऑफ रिलेटिवटी’ तथा ‘थ्योरी ऑफ सेट्स’ जैसे सिद्धांतों की उपज दर्शन और विज्ञान को अन्योन्याश्रित मानकर ही हो सकती है।” यूनान के सुकरात से भी पुराने दार्शनिक दर्शन का अर्थ— ‘बहिर्जगत का अध्ययन’ करते रहे। ग्रीक के शब्दकोषों में ऐसा ही उल्लेख मिलता है। इससे प्रकट है कि प्राचीनकाल में दर्शन और विज्ञान की गणना एक स्तर पर ही होती है। अन्यान्य देशों के प्राचीन मनीषियों ने भी लगभग इसी स्तर की व्याख्या की है। इन दोनों क्षेत्रों का जब अधिक विस्तार हुआ, तभी बँटवारे की बात सामने आई और अंतरंग चिंतन की धारा को दर्शन और बहिरंग हलचलों के ऊहापोह को विज्ञान कहा जाता रहा है। इतने होते हुए भी यह स्पष्ट है कि दोनों के मिलाए बिना न तो चिंतन में स्पष्टता आती है और न वैज्ञानिक प्रगति का पथ-प्रशस्त होता है।
—    पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, धर्म और विज्ञान विरोधी नहीं, पूरक हैं, धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक, पेज नं. 84-91

 

Recent Post

अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
Apr, 1, 2026

विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...

Read More
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
Apr, 1, 2026

भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...

Read More
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
Apr, 1, 2026

पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

Read More
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
Apr, 1, 2026

पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...

Read More
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
Apr, 1, 2026

जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...

Read More
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
Apr, 1, 2026

धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...

Read More
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
Apr, 1, 2026

 नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...

Read More
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
Apr, 1, 2026

आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...

Read More
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
Apr, 1, 2026

चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...

Read More
विज्ञान और अध्यात्म को साथ-साथ चलना होगा
Apr, 1, 2026

विज्ञान और अध्यात्म अन्योन्याश्रित हैं। एकदूसरे के पूरक हैं। एक के बिना दूसरे की गति नहीं। विज्ञान हमारे साधनों को बढ़ाता है और अध्यात्म आत्मा को। आत्मा को खोकर साधनों की मात्रा कितनी ही बढ़ी-चढ़ी ...

Read More
Categories
11
20262
51 Kundiya Gayatri Mahayagya1
Aadhyatmikta1
Adhyatma15
Ai Summit21
Akhand Deep8
Akhand Jyoti978
Article1
Artificial Intelligence1
Awakening2
Awgp8
Awgp News3
Awgp Videos | Hariye Na Himmat | हारिये न हिम्मत1
Bal Sanskar1
Bal Sanskar Shala1
Bal_Sanskar_Shala_Abhiyan1
Bhartiya Sanskriti Gyan Pariksha2
Blood Donation And Check Up Camps1
Blood Donation1
Book विचारों की सृजनात्मक शक्ति1
Book संस्मरण जो भुलाए न जा सकेंगे1
Book हमारी युग निर्माण योजना 1
Catalist Of Change5
Chetna Kendra1
Delhi - Ncr2
Dharma11
Dr. Chinmay Pandya3
Dsvv14
Environment1
Exhibition1
Festival1
Gahna Karmanogati1
Gayatri Yagya1
Gayatri Mahayagya1
Gayatri Pariwar7
Gujarat5
Gurudev393
Guru Ji1
Gurudev160
Gurudev Amrut Vanni8
Hamari Vasiyat Aur Virasat159
Haridwar6
Holi2
Holi Festivel4
Janmshatabdi10
Jeevan Jine Ki Kala156
Jeevan Ka Arth156
Jeevan Kaushal157
Jeevan Lakshya158
Jeevan Mantra155
Jeevan Mulya153
Jeevan Parichay158
Jeevan Path153
Jeevan Sadhna154
Jeevan Shaily154
Jeevan Shakti152
Jeevan_Sadhana152
Jharkhand4
Jss6
Karma1
Katha And Purans1
Kripa Katha8
Kumbh1
Kalash Yatra2
Madhya Pradesh7
Maharashtra16
Mata Bhagwati Devi Sharma3
Mata Ji2
Mataji1
Mata Ji2
Mumbai Ashwamedh Yagya 40
Nari Jagran1
Odisha1
Pragya Abhiyan10
Parv / Festival3
Prachar - Prasaar1
Rajasthan4
Rishi Tradition2
Rishi Wisdom2
Rishichintan1
Sadhna Abhiyan4
Sanskar3
Sanskar Parampara2
Sanskrati1
Services1
Shantikunj27
Shiksha1
Shishy Ki Kalam Se1
Shok Sandesh2
Spirituality3
Students1
Spirituality 3
Tradition2
Transformation1
Tree Plantation1
Uttar Pradesh7
Uttarakhand8
Vaigyanik Adhyatma20
Vangmay4
Vichar Kranti Abhiyan1
Videsh / Abroad7
West Bengal1
Yagya20
Yagya Campaign2
Yoga And Indian Culture1
Yug Sahitya95
अदभुत आश्चर्यजनक किन्तु सत्य88
अध्यात्म 524
आज का सद्चिंतन278
आत्मचिंतन के क्षण77
कहानियाँ प्रज्ञा पुराण से60
कहानियां 70
गायत्री और यज्ञ 27
जीवन जीने की कला570
नवरात्रि 19
पर्व एवम त्योहार2
प्रज्ञा पुराण (भाग 1)1
विचार क्रांति323
स्वास्थ्य2

View count

179651271

Popular Post

मौनं सर्वार्थ साधनम
Dec. 22, 2023, 12:13 p.m.

मौन साधना की अध्यात्म-दर्शन में बड़ी महत्ता बतायी गयी है। कहा गया है “मौनं सर्वार्थ साधनम्।” मौन रहने से सभी कार्य पूर्ण होते हैं। महात...

Read More
प्रयागराज महाकुम्भ में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है गायत्री परिवार का शिविर
Jan. 9, 2025, 5:59 p.m.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ में गायत्री परिवार द्वारा शिविर 13 जनवरी स...

Read More
अध्यात्मवाद
Dec. 9, 2023, 4:10 p.m.

वर्तमान की समस्त समस्याओं का एक सहज सरल निदान है- ‘अध्यात्मवाद’। यदि शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक जैसे सभी क्षेत्रों में अध्यात्मवा...

Read More
मूर्खता के लक्षण
July 1, 2024, 9:55 a.m.

मूर्खता के लक्षण छोड़ेंगे तब सद्गुण धारण कर सकेंगे. आगे ऐसे कई मुर्ख के लक्षण बताए गए थे, और भी कुछ लक्षण यहाँ बताए है, श्री समर्थ रामदास स्वामी कहत...

Read More
देवताओं के गायत्री मन्त्र
Jan. 6, 2024, 10:33 a.m.

 अनेक कष्टो से मनुष्य की रक्षा करती है गायत्री मंत्र।
भूत प्रेत, चोर डाकू, राज कोप, आशंका, भय, अकाल मृत्यु, रोग और अनेक प्रकार की बाधाओं...

Read More
आद डॉ पंड्या आबूधाबी UAE में -संयुक्त राष्ट्र के अंग AI Faith & Civil Society Commission के मुख्य प्रवक्ता
Feb. 27, 2024, 6:14 p.m.

मुम्बई अश्वमेध महायज्ञ के सफल आयोजन के उपरान्तअखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्य...

Read More
जहर की पुड़िया रखी रह गई
April 19, 2024, 12:25 p.m.

मेरे दादा जी की गिनती इलाके के खानदानी अमीरों में होती थी। वे सोने-चाँदी की एक बड़ी दुकान के मालिक थे। एक बार किसी लेन-देन को लेकर दादाजी और पिताजी ...

Read More
शताब्दी वर्ष-2026 के निमित्त विशिष्ट अभियान : ज्योति कलश यात्राएँ
April 25, 2024, 10:42 a.m.

हम स्वयं जागें, सौ-सौ को जगाएँ, इस ऐतिहासिक वेला में पावन गुरूसत्ता को दें एक सार्थक...

Read More
आत्मबल
Jan. 14, 2024, 10:44 a.m.

महापुरुष की तपस्या, स्वार्थ-त्यागी का कष्ट सहन, साहसी का आत्म-विसर्जन, योगी का योगबल ज्ञानी का ज्ञान संचार और सन्तों की शुद्धि-साधुता आध्यात्मिक बल...

Read More
स्नेह सलिला, परम श्रद्धेया जीजी द्वारा एक विशाल शिष्य समुदाय को गायत्री मंत्र से दीक्षा
Feb. 23, 2024, 4:03 p.m.

गुरु का ईश्वर से साक्षात संबंध होता है। गुरु जब अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का कुछ अंश शिष्य को हस्तांतरित करता है तो यह प्रक्रिया गुरु दीक्षा कहलाती है।...

Read More
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj