आध्यात्मिक चेतना एवं सनातन मूल्यों के संवर्धन हेतु आयोजित वार्षिक सम्मेलन में गरिमामयी सहभागिता
श्रीअरविंद सोसायटी, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्य समिति द्वारा Aurovalley Ashram में आयोजित वार्षिक सम्मेलन-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
इस पावन अवसर पर श्री अरुण व्यास, डॉ. एम. के. झा, श्री विष्णु प्रकाश गोयल, डॉ. जे. पी. सिंह, स्वामी ब्रह्मदेव जी, डॉ. अनिल वाजपेयी तथा श्रीमती अनिता बंसल जी सहित अनेक संत-महात्माओं, विद्वतजनों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन पर गहन एवं सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ।उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सामूहिक ध्यान एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, तत्पश्चात विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रेरणाप्रद उद्बोधन प्रस्तुत किए गए।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म एवं “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को स्पष्ट करते हुए वर्तमान युग की चुनौतियों के संदर्भ में आध्यात्मिक चेतना के जागरण, मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना तथा वैज्ञानिक अध्यात्म की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया। उन्होंने अपने विचारों में यह प्रतिपादित किया कि जीवन में आत्मिक उन्नयन एवं अंतःकरण की शुद्धि के अभाव में समग्र विकास संभव नहीं है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण” जैसे दिव्य आदर्शों को आत्मसात किए बिना सनातन धर्म की वास्तविक आत्मा को न तो समझा जा सकता है और न ही जीवन में साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई तथा राष्ट्रगान के साथ उद्घाटन सत्र का समापन हुआ। यह सम्मेलन न केवल वैचारिक मंथन का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ, अपितु समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं नवचेतना के संचार हेतु प्रेरणादायी भी रहा।
Recent Post
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...
विज्ञान और धर्म में समन्वय अनिवार्य
पदार्थ के रूप में विज्ञान भी आंतरिक सत्ता का ही तो उद्घाटन करता है। धर्म के क्षेत्र में परमात्मा एक विश्वव्यापक शक्ति है और पदार्थ भी शक्ति के ही कण हैं। सच तो यह है कि शक्ति के अतिरिक्त संसार में ...
धर्म की उपेक्षा से पछतावा ही हाथ लगेगा
जीवन उतना जटिल नहीं है, जितना कि बन गया है या बना दिया गया है। हँसी-खुशी की संभावनाओं से वह भरा-पूरा है। शरीर और मन की संरचना इस प्रकार हुई है कि वह बाहर के तनिक से साधनों की सुविधा प्राप्त हो जाने...
धर्म और विज्ञान को मिलकर चलना होगा
धर्म को पूजा-प्रक्रिया तक और विज्ञान को शिल्प व्यवसाय तक सीमित रखा जाए, तो दोनों की गरिमा बढ़ेगी नहीं, गिरेगी ही। दोनों अपंग-अधूरे रह जाएँगे। इन दोनों का परस्पर पूरक होकर रहना उचित ही नहीं, आवश्यक ...
धर्म और विज्ञान के समन्वय में ही कल्याण है
नर और नारी का कार्यक्षेत्र भिन्न है। नारी गृह-व्यवस्था में संलग्न रहती है। गर्भधारण और शिशुपालन यह दोनों काम उसी को करने होते हैं। नर का कार्यक्षेत्र भिन्न है। वह खेत, दफ्तर, कारखाने आदि में ...
ज्ञान ही नहीं, मनुष्य को धर्म भी चाहिए
आत्मा है या नहीं? इसका उत्तर हाँ और ना में दोनों ही तरह दिया जा सकता है। हाँ, उनके लिए ठीक है, जो ज्ञान के आधार पर सूक्ष्म विषयों पर विचार कर सकने और निष्कर्ष निकाल सकने में समर्थ हैं। ना, उनके लिए...
बुद्धि पर धर्म का अंकुश रखा जाए
चेतना के क्षेत्र में मन और बुद्धि का एक क्षेत्र है और श्रद्धा एवं सुसंस्कारिता का दूसरा। मन भौतिक साधनों के सहारे इंद्रियतृप्ति तथा अहंता की पूर्ति चाहता है। अर्थसंचय तथा बड़प्पन प्रदर्शित करने वाल...
विज्ञान और अध्यात्म को साथ-साथ चलना होगा
विज्ञान और अध्यात्म अन्योन्याश्रित हैं। एकदूसरे के पूरक हैं। एक के बिना दूसरे की गति नहीं। विज्ञान हमारे साधनों को बढ़ाता है और अध्यात्म आत्मा को। आत्मा को खोकर साधनों की मात्रा कितनी ही बढ़ी-चढ़ी ...
