अय्यप्पा मंदिर, हैरो एवं वील्डस्टोन में यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी
हैरो एवं वील्डस्टोन, यूनाइटेड किंगडम। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम-प्रवास के क्रम में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी इंग्लैंड के हैरो एवं वील्डस्टोन क्षेत्र स्थित अय्यप्पा मंदिर पहुँचे। इस अवसर पर स्थानीय परिजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित विशेष यज्ञ कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान परम आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने यज्ञीय परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि व्यक्ति, परिवार, समाज एवं पर्यावरण के परिष्कार का वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक माध्यम है। उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रतिपादित यज्ञ संस्कृति के वैश्विक महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित परिजनों को गुरुसत्ता का संदेश प्रदान करते हुए आत्मपरिष्कार, सेवा, साधना एवं स्वाध्याय को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि गुरुदेव के विचारों एवं जीवन मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है।
परम आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में प्रवासी भारतीय समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को संगठनात्मक एकता एवं लोकमंगल के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। उपस्थित परिजनों ने यज्ञ एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त करते हुए गुरुसत्ता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा जन्म शताब्दी वर्ष के अभियानों को गति देने का संकल्प लिया।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

